कच्चे केले के छिलके से बनाएं चटनी, स्वाद में फेल हो जाएगी पुदीना वाली How to Make chutney from raw banana peel or kacche kele ke chilke ki chutney, रेसिपी - Hindustan
More

कच्चे केले के छिलके से बनाएं चटनी, स्वाद में फेल हो जाएगी पुदीना वाली

कच्चे केले की सब्जी बनाकर उसके छिलकों को फेंक देते हैं तो इस बार इन छिलकों से बनाएं टेस्टी चटनी। इसके स्वाद के आगे पुदीने वाली भी फेल हो जाएगी। नोट करें रेसिपी- 

Wed, 15 April 2026 10:37 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
कच्चे केले के छिलके से बनाएं चटनी, स्वाद में फेल हो जाएगी पुदीना वाली

किसी भी चीज के छिलके को छीलने के बाद अक्सर डस्टबीन में फेंक दिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ सब्जियों के छिलकों से भी टेस्टी डिशेज बनकर तैयार हो सकती हैं। सोचकर थोड़ा अजीब लग सकता है कि छिलके से बनी चीजों का स्वाद कैसा आएगा, लेकिन यकीन मानिए कि अगर आप एक बार छिलकों की बताई रेसिपीज को ट्राई करेंगे तो कभी फेकेंगे नहीं। यहां पढ़ें कच्चे केले के छिलके की चटनी बनाने का तरीका। इसे बिहार और बंगाल में छिलके का भर्ता भी कहा जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तोरई के छिलके कूड़े में फेंकना छोड़िए! बनाएं तीखी चटनी, खाने का बढ़ेगा स्वाद

कच्चे केले के छिलके की चटनी बनाने की सामग्री

इस चटनी को बनाने के लिए आपको चाहिए 4-5 उबले हुए कच्चे केले के छिलके, 6 से 8 लहसुन कलियां, 3-4 हरी मिर्च, 1 इंच अदरक का टुकड़ा, काला नमक, सादा नमक स्वादानुसार, 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस या आमचूर पाउडर, 1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल, आधा छोटा चम्मच कलौंजी।

कच्चे केले के छिलके की चटनी बनाने की विधि

1) छिलकों की तैयारी

इस चटनी को बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे केले के छिलकों को अच्छी तरह धो लें। अब इन्हें थोड़े से पानी के साथ कुकर में दो सीटी आने तक उबाल लें। उबालने से इनका कसैलापन निकल जाता है और ये नरम भी हो जाते हैं।

2) मसालों को भूनना

छिलकों को उबालने के बाद मसाला तैयार करें और इसके लिए एक छोटे पैन में हल्का सा तेल गर्म करें। फिर इसमें लहसुन, हरी मिर्च और अदरक को 1-2 मिनट के लिए भून लें। भूनने से चटनी का फ्लेवर इंहेंस हो जाता है और एक सोंधापन भी आता है। आप चाहें तो कच्ची चीजों से भी चटनी बना सकते हैं। अगर कच्चा स्वाद पसंद करते हैं तो बिना भुने भी इसे बना सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जरूर ट्राई करें यहां बताई 7 में से कोई एक चटनी, दोगुना बढ़ेगा खाने का स्वाद

3) ब्लेंड करके मिलेगी कंसिस्टेंसी

अब उबले हुए छिलकों का पानी छान लें और मिक्सर जार में छिलके, भुना हुआ लहसुन-मिर्च का मिक्स, नमक और नींबू का रस डालें। अब बिना पानी डाले या बहुत कम पानी डालकर इसे दरदरा पीस लें।

4) तड़का बढ़ाएगा स्वाद

पिसी हुई चटनी को एक कांच के जार में निकालें। अब इसमें एक चम्मच कच्चा सरसों का तेल और कलौंजी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। आप चाहें तो तड़के में साबुत लाल मिर्च भी डाल सकते हैं। कलौंजी नहीं खाते हैं तो इस राई का तड़का भी लगा सकते हैं।

टिप- कच्चे केले के छिलके की चटनी बनाएं और गूदे से टेस्टी पराठे तैयार करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तीखे स्वाद वाले हींग का अचार खाकर आएगा मजा, फटाफट नोट करें टेस्टी रेसिपी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।