7 Must try Indian chutneys to double the taste of your food जरूर ट्राई करें यहां बताई 7 में से कोई एक चटनी, दोगुना बढ़ेगा खाने का स्वाद
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलजरूर ट्राई करें यहां बताई 7 में से कोई एक चटनी, दोगुना बढ़ेगा खाने का स्वाद

जरूर ट्राई करें यहां बताई 7 में से कोई एक चटनी, दोगुना बढ़ेगा खाने का स्वाद

इंडियन थाली की जान होती हैं सलाद, पापड़, अचार और चटनी। अगर सब्जी मन की ना भी बनी हो तो भी इन चीजों के साथ खाना अच्छे से खा सकते हैं। यहां बता रहे हैं 7 चटनी के बारे में, जो आपको भी घर पर बनाकर ट्राई करनी चाहिए।    

Avantika JainMon, 13 April 2026 06:04 PM
1/8

भारत में बनने वाली 7 तरह की चटनी

भारतीय खाने में चटनियां स्वाद बढ़ाने का काम करती हैं। जब खाने में सब्जी मन की ना बनी हो तो फटाफट किसी चटनी को बनाकर आप पेट भरकर खाना खा सकते हैं। यहां 7 तरह की फेमस चटनियों के बारे में बता रहे हैं, जो आपको एक बार जरूर ट्राई करनी चाहिए।

2/8

कसुंदी

ये बंगाली चटनी भीगी हुई पीली सरसों से बनाई जाती है। जो स्वाद में भी काफी अच्छी लगती है। इसे मिर्ची के साथ पीसकर तैयार किया जाता है।

3/8

भांग की चटनी

उत्तराखंड की फेमस भांग की चटनी भांग के बीजों और मिर्ची के साथ पीसकर बनाई जाती है। इसमें लौंग का अच्छा फ्लेवल आता है।

4/8

ठेचा

महाराष्ट्र में बनने वाला ठेचा भी स्वाद में जबरदस्त लगता है। ये चटनी खासतौर से उन लोगों को पसंद आएगी जो तीखा खाना पसंद करते हैं।

5/8

नारियल चटनी

नारियल चटनी को साउथ इंडियन खाने के साथ सर्व किया जाता है। इसे नारियल के साथ बनाया जाता है और फिर राई और कड़ी पत्ते का तड़का लगाया जाता है।

6/8

हरी चटनी

ये एवरग्रीन चटनी है, जिसे पकौड़े से लेकर दाल-चावल तक के साथ परोसा जाता है। इसमें अच्छा फ्लेवर पाने के लिए आप लहसुन और पुदीना मिला सकते हैं।

7/8

इमली की चटनी

खट्टी-मीठी इमली की चटनी स्टफ पराठों के साथ काफी अच्छी लगती है। दही-भल्ले या फिर पकौड़ों के साथ भी इसे सर्व कर सकते हैं।

8/8

लहसुन की चटनी

लहसुन की कलियां, सूखी लाल मिर्च और जीरा के साथ तैयार होने वाली ये मसालेदार चटनी अकेले ही काफी होती है। बहुत से लोग इस चटनी से रोटी, चावल या पराठे सब खा लेते हैं। तीखा पसंद करने वालों के लिए ये बेस्ट है।