बिना अंडे का इस्तेमाल करके तैयार करें टी केक, खाकर मीठे की क्रेविंग होगी दूर How to Make eggless tea cake to satisfy your sweet cravings, रेसिपी - Hindustan
More

बिना अंडे का इस्तेमाल करके तैयार करें टी केक, खाकर मीठे की क्रेविंग होगी दूर

अगर आपको केक खाना पसंद है और इसे आप मीठे की क्रेविंग शांत करने के लिए खाना चाहते हैं तो घर एगलेस टी केक बनाएं। सीखिए स्वाद में बेहतरीन लगने वाले केक की रेसिपी।

Mon, 6 April 2026 08:29 AMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
बिना अंडे का इस्तेमाल करके तैयार करें टी केक, खाकर मीठे की क्रेविंग होगी दूर

एगलेस टी केक एक हल्का और मीठा केक है। जिसे बनाना काफी आसान है। इसे अक्सर शाम की चाय या कॉफी के साथ परोसा जाता है। होटल में अक्सर हाई टी के समय इस स्नैक को सर्व किया जाता है। अच्छी बात यह है कि बाकी केक की तरह नहीं, इसे बिना अंडे के तैयार किया जाता है। इस केक को बहुत ज्यादा क्रीम से सजाया नहीं जाता। ये केक थोड़ा नरम होता है, जो बहुत ज्यादा मीठा नहीं होता। इसे वनीला, इलायची, या दालचीनी को मिलाकर बनाकर बना सकते हैं। यहां हम पिस्ता और केसर से बनने वाले टी केक की रेसिपी बता रहे हैं। जो मास्टरशेफ कृति धीमान ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धनिया की डंठल के साथ नींबू मिलाकर बनाएं सूप, पीकर आएगा मजा

एगलेस टी केक बनाने की सामग्री

बाकी केक की तरह इसे भी मैदा और बटर का इस्तेमाल करके बनाया जाता है, बस फ्लेवर डिफरेंट चुन सकते हैं। एगलेस टी केक बनाने के लिए आपको चाहिए सौ ग्राम पिघला हुआ मक्खन, एक कप पिसी हुई चीनी, तीन बड़े चम्मच केसर का दूध, एक कप छाछ, एक छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर, आधा छोटा चम्मच बेकिंग सोडा, एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर, डेढ़ कप मैदा, एक बड़े चम्मच कटे हुए पिस्ता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंग्रेजी नहीं देसी तरीके से बनाएं पास्ता, सबको भाएगा मसालेदार स्वाद

एगलेस टी केक बनाने की विधि

सबसे पहले पिघले हुए बटर को एक बर्तन में निकालें। फिर इसमें मैदा को छानते हुए डालें। फिर इसे अच्छे से मिक्स करें। अब इसमें केसर का दूध डालें। 5 मिनट तक अच्छे से मिक्स करने के बाद इसमें छाछ को धीरे-धीरे मिलाएं। अच्छे से मिलाने के बाद इसमें पिसी हुई शक्कर, बेकिंग पाउडर और इलायची पाउडर मिलाएं। अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद एक स्मूदग पेस्ट बनाएं और एक बेकिंग ट्रे में बटर पेपर लगाएं। इसमें बैटर अच्छे से डालें और फिर पिस्ता को अच्छे से बारीक काट लें और फिर इसे बैटर के ऊपर रखें। अब इसे 180 डिग्री सेल्सियस पर 30-35 मिनट तक या टूथपिक साफ निकलने तक बेक करें। एक बार अच्छी तरह से बेक करने के बाद इसे थोड़े मोटे स्लाइस में काट लें। ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा पतले स्लाइस से केक टूट सकता है क्योंकि ये काफी सॉफ्ट बनता है।

इन फ्लेवर्स को भी कर सकते हैं एड

आप टी केक में टूटी-फ्रूटी डाल सकते हैं ये भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फ्लेवर है।इसके अलावा सिंपल और क्लासिक टेस्ट के लिए वनीला स्पंज केक तैयार करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुकर में एक सीटी लगाकर तैयार होगी पापड़-मटर की सब्जी, नोट करें रेसिपी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।