बिना टमाटर के बनाएं चिली चीज पनीर, सीखिए टेस्टी सब्जी बनाने का तरीका
अगर आप टमाटर के बिना पनीर की सब्जी बनाना चाहते हैं तो चिली चीज पनीर की टेस्टी सब्जी बनाकर तैयार करें। इसे चावल के साथ सर्व कर सकते हैं। सीखिए चिली चीज पनीर बनाने की रेसिपी।

पनीर का इस्तेमाल सालों से भारतीय किचन में शाही डिशेज में इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसे करी, सलाद, पराठे और स्नैक्स में आसानी से खाया जा सकता है। दूध से बना पनीर स्वाद के साथ सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इससे कई तरह की डिशेज को तैयार किया जा सकता है। अगर आप चीज खाना पसंद करते हैं तो यहां बताई पनीर की सब्जी बनाकर तैयार करें। इसे चावल के साथ सर्व कर सकते हैं। यहां सीखिए चिली चीज पनीर बनाने की रेसिपी।
चिली चीज पनीर बनाने की सामग्री
चिली चीज पनीर बनाने के लिए आपको चाहिए एक बड़ा चम्मच मक्खन, एक छोटा प्याय, एक छोटी शिमला मिर्च, एक बड़ा चम्मच लहसुन, दो हरी मिर्च, एक गिलास दूध, दो बड़े चम्मच क्रीम, दो बड़े चम्मच प्रोसेस्ड चीज, स्वादानुसार नमक, एक छोटा चम्मच काली मिर्च, आधा छोटा चम्मच मिक्स हर्ब्स, आधा छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स, 100 ग्राम पनीर।
चिली चीज पनीर बनाने की विधि
चिली चीज पनीर बनाने के लिए सबसे पहले पनीर तो शैलो फ्राई करें। इसके लिए पनीर के छोटे-छोटे टुकड़े करें और फिर एक पैन में थोड़ा घी डालकर अच्छी तरह से गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लें। जब तक पनीर सिक रहा है तब प्याज और शिमला मिर्च को बारीक काट लें। अब एक पैन में बटर डालें और फिर इसमें लहसुन, हरी मिर्च को अच्छे से सेक लें। फिर इसमें प्याज और शिमला मिर्च डालें और अच्छे से मिक्स करें। फिर इसमें दूध और क्रीम डालें। अच्छे से मिक्स करने के बाद इसमें चीज भी डालें। चीज पिघलने के बाद इसमें नमक, काली मिर्च, ऑरिगेनो और चिली फ्लैक्स डालें, अच्छे से मिक्स करें। अब इसमें सेका हुआ पनीर डालें और फिर सर्व करें। इसे चावल के साथ सर्व करें। इसके लिए पैन में बटर गर्म करें और बने हुए चावल को इसमें डालें। अच्छे से मिलाएं और फिर इसमें हरा धनिया, नमक और नींबू डालें। फिर चिली चीज पनीर के साथ इसे सर्व करें। इस टेस्टी सब्जी को चावल के अलावा रोटी या पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं।
टिप- पनीर चीली चीज वाली ग्रेवी में आप टोफू फ्राई करके भी डाल सकते हैं। बस ध्यान रखें कि टोफू सेकते समय इसमें थोड़ा नमक और ऑरिगेनो डाल दें। ऐसा करने से टोफू का फ्लेवर इंहेंस हो जाता है।
अगर आप रोटी या पराठे के साथ इसे सर्व कर रहे हैं तो गार्लिक पराठों के साथ सर्व करें। इसके अलावा लच्छा पराठा के साथ भी ये सब्जी काफी अच्छी लगती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन