बेसन से बनी ये मजेदार भुर्जी की रेसिपी नोट कर लें, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग how to make besan ki bhurji protein rich bhurji without egg or paneer, रेसिपी - Hindustan
More

बेसन से बनी ये मजेदार भुर्जी की रेसिपी नोट कर लें, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

Besan Bhurji Recipe: बच्चे हो या बड़े, हर किसी को कुछ नया और टेस्टी हर खाना होता है। ऐसे में आप बेसन भुर्जी की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। सबसे खास बात कि घर में जब सारी सब्जी खत्म हो तोइसे बनाकर पराठे या रोटी के साथ सर्व करें।

Sun, 23 Nov 2025 07:39 AMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
बेसन से बनी ये मजेदार भुर्जी की रेसिपी नोट कर लें,  उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

कई बार घर में हरी सब्जियां खत्म होती है और हमें फटाफट खाने के लिए सब्जी बनानी होती है। इस दुविधा में कम समय में बन जाने वाली बेसन की भुर्जी की रेसिपी जरूर जान लें। जो आपको झटपट खाना बनाने में मदद करेगी। और, सबसे बड़ी बात क इसे झटपट बनाकर तैयार किया जा सकता है। तो बस नोट कर लें बेसन की भुर्जी बनाने की रेसिपी।

बेसन भुर्जी की सामग्री

एक कप बेसन

सौंफ एक चम्मच

कसूरी मेथी एक चम्मच

तेल एक चम्मच

धनिया दरदरा पिसा हुआ

जीरा

कलौंजी आधा

हींग एक चुटकी

एक प्याज बारीक कटा हुआ

बारीक कटा लहसुन

बारीक कटा अदरक

बारीक कटी हरी मिर्च

बारीक कटा टमाटर

हल्दी

नमक स्वादानुसार

भुना जीरा पाउडर

चाट मसाला एक चम्मच

गरम मसाला आधा चम्मच

बटर एक चम्मच

नींबू का रस

बेसन की भुर्जी बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले बेसन को पैन में डालकर भून लें। इसके साथ जीरा और कसूरी मेथी को भी मिक्स कर लें।
  • बेसन को भूनकर बाउल में निकालें और पानी डालकर पतला घोल तैयार कर लें।
  • पैन में तेल गर्म करें और उसमे जीरा, मेथी, सौंफ डालकर भूनें और बारीक कटा प्याज भी डाल दें।
  • जब प्याज भुन रहा हो तो बीच में हल्दी पाउडर डाल दें।
  • फिर कटे हुए टमाटर के साथ लाल मिर्च और भुना जीरा डालें।
  • साथ में गरम मसाला डालकर नमक डालें और सारी मसाले को भून लें।
  • जब टमाटर पक जाए तब हरी मटर और बेसन का घोल डालकर चलाए और ढंक दें।
  • कुछ ही देर में बेसन पानी सोखकर पैन में जम जाएगा।
  • तब ढक्कन हटाकर उसे चलाएं और मिक्स करें।
  • ऊपर से हल्का भुना जीरा, चाट मसाला और हरी धनिया की पत्ती डालें।
  • स्वाद के लिए थोड़ा सा बटर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करते हुए सुखाएं और फिर गैस की फ्लेम को बंद कर दें।
  • बस तैयार है रोटी या पराठे से खाई जा सकने वाली मजेदार बेसन की भुर्जी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।