बच्चों को लंचबॉक्स में दें गाजर से बने ये शुगरफ्री पैनकेक, मिनटों में होंगे तैयार
Lunchbox for kids: सर्दियों में गाजर खूब आती है लेकिन बच्चे ज्यादातर इसे खाना पसंद नहीं करते। खाते भी हैं तो बहुत थोड़ा सा, ऐसे में आप उन्हें गाजर से बने पैनकेक बनाकर खिला सकती हैं। ये पैनकेक बहुत जल्दी और आसानी से बनकर तैयार हो जाते हैं। सीख लें गाजर से बने पैनकेक बनाने का तरीका।

बच्चों को टेस्टी खाना चाहिए और मां उन्हें हेल्दी खिलाना चाहती है। अगर आप ऐसी रेसिपी खोज रहीं जो टेस्टी और हेल्दी हो तो ये गाजर पैनकेक बेस्ट ऑप्शन है। सर्दियों में गाजर तो खूब मिलती है। लेकिन बच्चे अक्सर खाने से कतराते हैं। ऐसे में उन्हें सेहतमंद फूड को खिलाने के लिए मम्मियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ जाती है। लेकिन अब ये काम आसान हो जाएगा क्योंकि गाजर जैसे हेल्दी फूड को खिलाने के लिए उन्हें ये गेहूं के आटे में बना गाजर का पैनकेक बनाकर दें। जो सॉफ्ट है और सुबह की भागदौड़ में झट से बनकर तैयार भी हो जाएगा। इस पैनकेक में दूध और खजूर मिक्स है जो ना केवल कैल्शियम की पूर्ति करेगा बल्कि खजूर सर्दियों में बच्चों को अंदर से गर्म रखेगा।
कैरेट पैनकेक की सामग्री
एक कप दूध
एक घिसा हुआ गाजर
चार से पांच खजूर
दो से तीन चम्मच गेहूं का आटा
देसी घी
कैरेट पैनकेक बनाने की विधि
- सबसे पहले गाजर को धोकर छील लें। फिर इन्हें कद्दूकस में अच्छी तरीके से घिस लें।
- अब पैन में दूध लेकर गर्म करें और उबाल आने के बाद उसमे गाजर को डालकर गर्म होने दें।
- साथ में चार से पांच खजूर के बीज निकालकर दूध में डाल दें।
- दो मिनट तक उबालें और गाजर को सॉफ्ट हो जाने दें। साथ ही खजूर को भी सॉफ्ट हो जाने दें। जिससे खजूर की मिठास दूध में मिक्स हो जाए।
- अब दूध में मिक्स गाजर और खजूर को मिलाकर पेस्ट बना लें।
- बाउल में निकालें और गेहूं का आटा डालकर पैनकेक का घोल बनाएं।
- पैन गर्म करें और देसी घी डालें। फिर पैनकेक के पेस्ट को छोटा-छोटा तवे पर फैलाएं और एक मिनट के लिए ढंक दें।
- जिससे कि ये अच्छी तरह से अंदर तक पक जाए।
- बस रेडी है गाजर से बने शुगर फ्री पैनकेक। बच्चों के लिए ये सेहतमंद हैं और उन्हें एनर्जी देने के साथ पेट भी भरेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन