टिंडे में चाहिए देसी स्वाद? ग्रेवी वाले बनाने के लिए देखिए जायकेदार रेसिपी Gravy Tinda or round gourd Desi Recipe, रेसिपी - Hindustan
More

टिंडे में चाहिए देसी स्वाद? ग्रेवी वाले बनाने के लिए देखिए जायकेदार रेसिपी

गर्मियों में आने वाले टिंडे का नाम सुनते बहुत से लोगों की भूख गायब हो जाती है। लेकिन अगर आप इसे यहां बताई रेसिपी से बनाएंगे तो हर कोई उंगलियां चाट कर खाएगा। यहां सीखिए देसी स्वाद वाले जायकेदार टिंडे बनाने का तरीका। 

Sat, 14 March 2026 04:59 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
टिंडे में चाहिए देसी स्वाद? ग्रेवी वाले बनाने के लिए देखिए जायकेदार रेसिपी

भले ही टिंडे का नाम सुनकर लोग अक्सर नाक मुंह सिकौड़ने लगते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं की गर्मियों में आने वाली ये सब्जी बहुत सारे पोष्क तत्वों से भरपूर होती है। इस सब्जी में फैट, विटामिन, प्रोटीन, फाइबर भरपूर मात्रा में होती है। इसकी सब्जी को कई तरीकों से बना सकते हैं। बहुत से लोग टिंडे की भरवां सब्जी बनाते हैं जिसे बच्चे खाना पसंद नहीं करते हैं। अगर आप देसी स्वाद वाले टिंडे बनाना चाहते हैं तो यहां सीखिए ग्रेवी वाले टिंडे बनाने की रेसिपी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्वाद में लाजवाब बनेगा सांभर, देखिए आसान और फटाफट बनने वाली रेसिपी

टिंडे बनाने के लिए सामग्री

टिंडे बनाने के लिए आपको चाहिए देसी टिंडे, चार मीडियम साइज प्याज, दो टमाटर, तीन से चार हरी मिर्च, एक इंच अदरक, हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, लाल मिर्ची पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, काली मिर्च पाउडर, तेज पत्ता, दो से तीन काली मिर्च, एक साबुत लाल मिर्च, एक बड़ी इलायची, जीरा और सरसों का तेल।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक चम्मच घी से तैयार कर सकते हैं खूब समोसे, सीखिए एयर फ्रायर वाली रेसिपी

टिंडे बनाने की विधि

टिंडे बनाने के लिए सबसे पहले टिंडों को धोएं और छील लें। अब बीच से हल्का कट लगाएं और आंच पर कुछ देर के लिए भून लें। ऐसा करने के बाद टिंडों को एक तरफ रख लें और फिर मसाला तैयार करें। इसके लिए एक कढ़ाई में थोड़ा तेल गर्म करें। अब इसमें जीरा डालें और प्याज को अच्छे से भून लें। फिर इसमें हरी मिर्च और टमाटर डालें, टमाटर के साथ थोड़ा नमक भी डालें और अच्छे से पकाएं। सब टमाटर गल जाएं तो आंच बंद करें और फिर इसे ठंडा होने दें और पीस लें। अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें तेज पत्ता, दो से तीन काली मिर्च, एक साबुत लाल मिर्च, एक बड़ी इलायची, जीरा डालें और अच्छे से भून लें। फिर इसमें प्याज टमाटर वाला पेस्ट डालें। अच्छे से मिक्स करें। फिर इसमें मसाले डालें। अच्छे से तेल ऊपर आने दें और फिर इसमें टिंडे डालें। अच्छे से मिक्स करें और फिर इसमें गरम मसाला और हरा धनिया डालें। टिंडे की सब्जी तैयार करें और सर्व करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिना तेल के बन जाएगी टेस्टी पालक पत्ता चाट, ये है एयर फ्रायर वाली रेसिपी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।