घर पर बनाएं फ्रेश पिज्जा पास्ता सॉस, मिलेगा बाजार वाली से बेहतर टेस्ट How to make pizza pasta sause at home recipe in hindi, रेसिपी - Hindustan
More

घर पर बनाएं फ्रेश पिज्जा पास्ता सॉस, मिलेगा बाजार वाली से बेहतर टेस्ट

पिज्जा या फिर पास्ता बनाने के लिए सॉस की जरूरत होती है। अगर आप इन दोनों चीजों को बनाने के लिए बाजार से सॉस लेकर आती हैं तो यहां सीखिए घर पर फ्रेश पिज्जा पास्ता सॉस बनाने का तरीका। 

Tue, 28 April 2026 01:12 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
घर पर बनाएं फ्रेश पिज्जा पास्ता सॉस, मिलेगा बाजार वाली से बेहतर टेस्ट

पिज्जा-पास्ता सॉस का इस्तेमाल पिज्जा और पास्ता दोनों बनाने के लिए किया जाता है। वैसे तो बाजार में सॉस आसानी से मिल जाती है लेकिन आप चाहें तो इसे फ्रेश घर पर तैयार कर सकते हैं। घर पर इस सॉस को बनाना बहुत आसान है। एक बार अगर आप इस सॉस का इस्तेमाल करके पिज्जा या पास्ता बना लेंगे तो फिर कभी भी बाजार वाली सॉस का इस्तेमाल नहीं करेंगे। यहां देखिए पिज्जा-पास्ता सॉस बनाने का तरीका।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कच्चे केले के छिलके से बनाएं चटनी, स्वाद में फेल हो जाएगी पुदीना वाली

पिज्जा पास्ता सॉस बनाने की सामग्री

पिज्जा पास्ता सॉस बनाने के लिए लगभग 6-7 मीडियम आकार के टमाटर, 2 बड़े चम्मच जैतून का तेल, एक कप बारीक कटा हुआ प्याज, 4-5 कलियां लहसुन, 1 से 1 1/2 छोटा चम्मच नमक, 1 से डेढ़ छोटा चम्मच चीनी, 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च, 1 छोटा चम्मच ऑरिगेनो, 1/2 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स, मुट्ठी भर बेसिल पत्तियां (ऑप्शनल)।

पिज्जा पास्ता सॉस बनाने की विधि

पिज्जा पास्ता सॉस बनाने के लिए टमाटरों को अच्छे से धो लें। फिर इन पर हल्का सा क्रॉस का निशान लगाएं और 2-3 मिनट तक उबालें इन टमाटरों को छीलें और फिर इनका चिकना पेस्ट बना लें। अब जैतून का तेल गरम करें और प्याज को नरम और हल्का सुनहरा होने तक भूनें। फिर इसमें लहसुन डालें और खुशबू आने तक पकाएं। टमाटर का पेस्ट डालें और मिलाएं। अब इसमें नमक, चीनी, काली मिर्च, ऑरिगेनो और चिली फ्लेक्स डालें। अब धीमी आंच पर अच्छे से भूनें जब तक की गाढ़ा, चमकदार और टेस्टी पेस्ट तैयार ना हो जाए। अंत में बेसिल पत्तियां डालकर अच्छे से मिक्स करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जरूर ट्राई करें यहां बताई 7 में से कोई एक चटनी, दोगुना बढ़ेगा खाने का स्वाद

टिप

- पिज्जा पास्ता सॉस बनाने के लिए हमेशा पूरी तरह पके हुए और गहरे लाल टमाटरों का इस्तेमाल करें। अगर देसी टमाटर खट्टे हों तो आप सलाद वाले टमाटर मिला सकते हैं।

-टमाटर की नेचुरल खटास को काटने के लिए चीनी जरूर डालें। यह स्वाद को बैलेंस करती है।

-सॉस में लहसुन का पाउडर डालने की जगह पाउडर की जगह ताजे कूटे हुए लहसुन का इस्तेमाल करें।

-सॉस को इतना ही पकाएं कि वह गाढ़ी हो जाए। बहुत ज्यादा पकाने से टमाटर का ताजा स्वाद खत्म हो जाता है।

-आप इस सॉस को बनाकर एयरटाइट जार में भरकर फ्रिज में 1 हफ्ते तक और फ्रीजर में 1 महीने तक स्टोर कर सकते हैं। स्टोर करते समय ऊपर से थोड़ा सा जैतून का तेल डालने से यह जल्दी खराब नहीं होती।

-अगर सॉस का रंग लाल नहीं आया हो तो आप बिना तीखापन बढ़ाए गहरा लाल रंग पाने के लिए थोड़ी कश्मीरी मिर्च डालें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तोरई के छिलके कूड़े में फेंकना छोड़िए! बनाएं तीखी चटनी, खाने का बढ़ेगा स्वाद

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।