दूध के पाउडर के साथ कुल्फी बनेगी जबरदस्त, ड्राई फ्रूट्स के साथ मिलेगा मार्केट वाला टेस्ट How to Make market like Tasty dry fruits and milk powder Kulfi, रेसिपी - Hindustan
More

दूध के पाउडर के साथ कुल्फी बनेगी जबरदस्त, ड्राई फ्रूट्स के साथ मिलेगा मार्केट वाला टेस्ट

गर्मी के मौसम में कु्ल्फी का स्वाद काफी अच्छा लगता है। कुछ ड्राई फ्रूट्स और मिल्क पाउडर मिलाकर आप मार्केट जैसी कुल्फी घर पर बना सकते हैं। यहां सीखिए टेस्टी कुल्फी बनाने का तरीका-

Mon, 18 May 2026 03:27 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
दूध के पाउडर के साथ कुल्फी बनेगी जबरदस्त, ड्राई फ्रूट्स के साथ मिलेगा मार्केट वाला टेस्ट

गर्मियों के मौसम में ठंडा और कुछ मीठा खाने का मन करता है तो लोग अक्सर बाजार की आइसक्रीम खाते हैं। इसका स्वाद तो अच्छा लगता है लेकिन बाजार की आइसक्रीम में प्रिजर्वेटिव्स, आर्टिफिशियल फ्लेवर्स और मिलावट रहती है। ऐसे में सबसे अच्छा है कि आप घर की बनी चीजों को खाएं। घर पर आइसक्रीम बनाने पर अक्सर लोग कुछ गलतियां करते हैं जिसकी वजह से इस पर बर्फ जम जाती है और इसका स्वाद भी बेकार आता है। इसलिए सबसे अच्छा है कि आप घर पर कुल्फी बनाएं। घर पर बनी ठंडी कुल्फी स्वाद में अच्छी लगती है और इसे भी अलग-अलग फ्लेवर के साथ तैयार कर सकते हैं। यहां हम मिल्क पाउडर और ड्राई फ्रूट्स से कुल्फी बनाने का तरीका बता रहे हैं। सीखिए-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुंह का स्वाद बदलेगी दही वाली धनिया-पुदीने की चटनी, देखें रेस्तरां स्टाइल रेसिपी

मिल्क पाउडर और ड्राई फ्रूट्स से कुल्फी बनाने की सामग्री

एक मुट्ठी काजू, एक मुट्ठी बादाम, एक मुट्ठी पिस्ता, एक कटोरी चीना, 5 से 7 इलायची, एक चम्मच कॉर्न फ्लोर, दो पैकेट दूध का पाउडर, एक लीटर फुल फैट दूध, केसर के रेशे।

मिल्क पाउडर और ड्राई फ्रूट्स से कुल्फी बनाने की विधि

इसे बनाने के लिए काजू, बादाम, पिस्ता, चीनी, इलायची को एक साथ पिस लें और एक पाउडर बना लें। अब इस पाउडर में कॉर्न फ्लोर और दूध का पाउडर भी मिला लें। अच्छे से पाउडर बनने तक ब्लेंड करें और फिर दूध के पैकेट को कढ़ाई में डालें और इसे चलाते हुए गर्म करें। गर्म होने के बाद इसमें पीसे हुए पाउडर को मिलाएं और चलाते रहें। अब उबाल आने तक चलाते रहें। जब ये गाढ़ा हो जाए तब इसमें केसर के रेशे डालें। इस मिक्स के ठंडा होने पर इसको ब्लेंडर में डालें और अच्छी तरह से ब्लेंड करें। इसकी एक फाइन प्यूरी तैयार करनी है। स्मूद पेस्ट बनने के बाद इसे कुल्फी के सांचे में डालें और फिर फ्रिजर में रख दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टिंडा देखकर मुंह बनाते हैं बच्चे? तो ट्राई करें स्टफ टिंडे की मसालेदार रेसिपी

टिप्स

कुल्फी बनाने के लिए हमेशा फुल क्रीम दूध का ही इस्तेमाल करें। इसमें फैट ज्यादा होता है, जिससे कुल्फी क्रीमी बनती है।

अगर आप दूध को बहुत ज्यादा देर नहीं उबालना चाहते, तो दूध में थोड़ा सा खोया या ताजी मलाई पीसकर मिला दें। इससे कुल्फी का टेक्सचर तुरंत गाढ़ा और दानेदार हो जाता है। वैसे तो मिल्क पाउडर काफी है लेकिन इससे टेस्ट और इंहेंस हो जाएगा और काम भी फटाफट होगा।

कुल्फी के मिक्चर को सांचे में डालने से पहले कमरे के तापमान पर पूरी तरह ठंडा होने दें। गरम मिक्चर फ्रीजर में रखने से भाप बनती है और बर्फ जम जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बासी रोटी से बनाएं हलवाई वाले गुलाब जामुन, खाकर हर कोई मांगेगा रेसिपी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।