बासी रोटी से बनाएं हलवाई वाले गुलाब जामुन, खाकर हर कोई मांगेगा रेसिपी How to Make gulab jamun from leftover roti Easy Recipe in hindi, रेसिपी - Hindustan
More

बासी रोटी से बनाएं हलवाई वाले गुलाब जामुन, खाकर हर कोई मांगेगा रेसिपी

गुलाब जामुन एक फेमस इंडियन डिश है, जिसे शादी-ब्याह से लेकर तीज त्योहारों पर बनाया जाता है। यहां हम बासी रोटी से गुलाब जामुन बनाने का तरीका बता रहे हैं। इसका बनावट बिल्कुल हलवाई जैसी दिखती है। 

Tue, 5 May 2026 09:12 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
बासी रोटी से बनाएं हलवाई वाले गुलाब जामुन, खाकर हर कोई मांगेगा रेसिपी

चाहे कोई त्योहार हो, शादी-ब्याह हो या बस कुछ मीठा खाने का मन हो, गरमा-गरम गुलाब जामुन का कोई मुकाबला नहीं है। ये एक ऐसी इंडियन स्वीट डिश है जिसे दूध से बने खोया से तैयार किया जाता है। सॉफ्ट और छोटे साइज के गुलाब जामुन मिल जाते हैं तो लोग एक बार में 2 या फिर चार तो खा ही लेते हैं। वैसे तो ऑथेंटिक गुलाब जामुन खोया, सूजी और मिल्क पाउडर से तैयार किया जात है। लेकिन यहां हम आपको एक ऐसी रेसिपी के बारे में बता रहे हैं जिसमें गुलाब जामुन आप बची हुई रोटी से बना सकते हैं। इस तरह से बने गुलाब जामुन की बनावट बिल्कुल हलवाई वालों की तरह दिखती है। सीखिए, बची रोटी से गुलाब जामुन बनाने का तरीका।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्राई करें भरवां शिमला मिर्च की यहां बताई रेसिपी,एयर फ्रायर में भी बनती है अच्छी

बची रोटी से गुलाब जामुन बनाने की सामग्री

बची रोटी से गुलाब जामुन बनाने के लिए आपको चाहिए 4-5 रोटियां, एक कप गर्म दूध, आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर, दो बड़े चम्मच घी, 12 से 15 किशमिश एक छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर, एक चुटकी नमक, डेढ़ कप मिल्क पाउडर, चीनी की चाशनी। सजावट के लिए पिस्ता और सिल्वर वर्क (ऑप्शनल)।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर पर बनाएं फ्रेश पिज्जा पास्ता सॉस, मिलेगा बाजार वाली से बेहतर टेस्ट

बची रोटी से गुलाब जामुन बनाने की विधि

बची हुई रोटी से गुलाब जामुन बनाने के लिए रोटियों को अच्छी तरह से पीसकर पाउडर बना लें। फिर इस पाउडर में धीरे-धीरे करके गर्म दूध मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इस मिक्स में आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर डालकर 10 मिनट के लिए रख दें। कुछ देर बाद जब ये फूल जाए तो अच्छी तरह से मिलाएं और फिर दो बड़े चम्मच घी डाल दें। अब एक छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर, एक चुटकी नमक और डेढ़ कप मिल्क पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं और आटा गूंथ लें। अब आटे को अच्छी तरह से हथेली से मथ लें। फिर अपनी पसंद से गुलाब जामुन की शेप दें और बीच में एक किशमिश रख दें। सभी एक सी शेप में बना लें और फिर घी गर्म करें। जब तक घी गर्म हो रहा है तब तक चाशनी तैयार कर लें। इसके लिए पानी और चीनी बराबर मात्रा में मिलाएं और फिर पकने दें। गुलाब जामुन की चाशनी बिना तार वाली बनती है इसलिए चीनी पिघलते ही आंच बंद कर दें। चाशनी में रंगत के लिए केसर मिला सकते हैं। अब गर्म घी में सभी बनाए हुए गोले सेक लें। अब गुलाब जामुन को चाशनी में डालें और फिर निकाल कर। पिस्ता और सिल्वर वर्क से सजाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिना टमाटर के बनाएं टेस्टी राजमा मसाला, दही डालकर आएगा लाजवाब स्वाद

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।