बची हुई रोटी से बनाएं मसालेदार नूडल्स, तीखा खाने वालों को पसंद आएगा टेस्ट Spicy Roti Noodles Recipe From leftover rotis, रेसिपी - Hindustan
More

बची हुई रोटी से बनाएं मसालेदार नूडल्स, तीखा खाने वालों को पसंद आएगा टेस्ट

Roti Noodles Recipe: नूडल्स खाना पसंद है तो मैदा वाले छोड़कर बची हुई रोटी से नूडल्स बनाकर तैयार करें। रोटी से बनने वाले नूडल्स मसालेदार बनते हैं। अगर आपको तीखा खाना पसंद है तो एक बार बची हुई रोटी से नूडल्स बनाकर तैयार करें। यहां सीखिए बची हुई रोटी से नूडल्स बनाने का तरीका-

Wed, 18 Feb 2026 05:18 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
बची हुई रोटी से बनाएं मसालेदार नूडल्स,  तीखा खाने वालों को पसंद आएगा टेस्ट

नूडल्स एक ऐसा स्टार्टर है जिसे बच्चे हों या बड़े सभी खाना पसंद करते हैं। नूडल्स को सभी बहुत चाव से खाते हैं। अगर आपके घर में अक्सर रोटी बच जाती है और फिर आप बासी रोटी को उसी बोरिंग तरीके से खाते हैं तो इस बार कुछ नई रेसिपी ट्राई करें। बची हुई रोटियों को नूडल्स में बदलना एक बेगतरीन तरीका है। वैसे तो बाजार में मिलने वाले नूडल्स अनहेल्दी होते हैं और इसमें मैदा और ज्यादा तेल का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में बची हुई रोटी से आप हेल्दी तरीके से इसे बनाकर खा सकते हैं। देखिए, बची हुई रोटी से कैसे बनाएं नूडल्स।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कांजी के चटपटे स्वाद के बिना अधूरा है होली का त्योहार, सीखें आसान रेसिपी

बची हुई रोटी से नूडल्स बनाने की सामग्री

3-4 बची हुई रोटियां, एक पतला कटा हुआ प्याज, एक कद्दूकस की हुई गाजर, आधी कटी हुई शिमला मिर्च, 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च, एक कटोरी कटी हुई पत्तागोभी, एक छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, एक बड़ा चम्मच सोया सॉस, एक बड़ा चम्मच टोमेटो केचप और आधा छोटा चम्मच सिरका, स्वादानुसार नमक, एक चुटकी काली मिर्च और तादी हरी प्याज और तेल।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डिनर के लिए बेस्ट है कम्फर्टिंग बाजरा खिचड़ी, आप भी लें जबरदस्त स्वाद का मजा

बची हुई रोटी से नूडल्स बनाने की विधि

बची हुई रोटी के नूडल्स बनाने के लिए सबसे पहले 3-4 रोटियों को एक साथ लें रोल करके पतले स्ट्रिप्स में काटें। फिर एक प्लेट में स्ट्राइप्स को खोलकर फैला लें। अब एक कड़ाही में तेल गरम करें। इसमें प्याज डालें और सुनहरा होने तक पकाएं। प्याज के सुनहरा होने से पहले ही इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालें। खुशबू आने तक दोनों चीजों के भूनें। अब इसमें कटी हुई शिमला मिर्च, हरी मिर्च और कटी हुई पत्तागोभी डालें सभी सब्जियों को तेज आंच पर पकाएं। आंच थोड़ी धीमी करें और सोया सॉस, केचप और सिरका डालकर मिलाएं। अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद रोटी के टुकड़ों को पैन में डालें। थोड़ा नमक छिड़कें और काली मिर्च डालें। अगर रोटियां कड़क हो गई हैं तो जरा सा पानी छिड़क दें। 2-3 मिनट तक अच्छे से तेज आंच पर पकाने के बाद हरी प्याज डालें और सर्व करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झटपट बनते हैं वेज कबाब, घर पर ट्राई करें मुंह में पानी आने वाली रेसिपी

टिप- बची रोटी के नूडल्स को टेस्टी बनाने के लिए आप पनीर या टोफू भी एड कर सकते हैं। इसके अलावा ये रेसिपी ट्राई करने के लिए बची हुई या ठंड़ी रोटी का ही इस्तेमाल करें क्योंकि इस रेसिपी के लिए थोड़ी सूखी रोटियां ताजी रोटियों के मुकाबले बेहतर होती हैं। वहीं अगर आप इसमें थोड़ा देसी टेस्ट चाहते हैं तो पाव भाजी मसाले का इस्तेमाल करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।