आपकी चाय की सब तारीफ करेंगे! तवे पर भूनकर बना लें ये मसाला, 1 चम्मच मिलाते ही होगा जादू Homemade Chai Masala Make Your Tea More Aromatic and Flavourful, रेसिपी - Hindustan
More

आपकी चाय की सब तारीफ करेंगे! तवे पर भूनकर बना लें ये मसाला, 1 चम्मच मिलाते ही होगा जादू

अगर आपको भी मसाला चाय पीना पसंद है तो पहले से ही एक मिक्स बनाकर स्टोर कर सकती हैं। सही मात्रा में कुछ खड़े मसाले मिलाकर रख लेंगी, तो आपकी चाय हर बार इतनी स्वादिष्ट और खुशबूदार बनेगी कि हर कोई तारीफ करेगा।

Thu, 26 March 2026 09:17 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
आपकी चाय की सब तारीफ करेंगे! तवे पर भूनकर बना लें ये मसाला, 1 चम्मच मिलाते ही होगा जादू

हमारे देश में चाय किसी इमोशन से कम नहीं है। सुबह की शुरुआत से ले कर शाम की थकान के बीच, चाय की चुस्कियां ही तो हैं जो सुकून के पल देती हैं। उसमें भी गाढ़ी दूध वाली मसाला चाय हो तो मजा और दोगुना हो जाता है। अब वैसे तो हर घर में चाय बनाने का तरीका थोड़ा सा अलग होता है, लेकिन अदरक, इलायची जैसी बेसिक चीजें सभी डालते हैं। ऐसे में अगर आपको भी मसाला चाय पीना पसंद है तो पहले से ही एक मिक्स बनाकर स्टोर कर सकती हैं। सही मात्रा में कुछ खड़े मसाले मिलाकर रख लेंगी, तो आपकी चाय हर बार इतनी स्वादिष्ट और खुशबूदार बनेगी कि हर कोई तारीफ करेगा। इंस्टाग्राम पर सूरज दत्ता ने इस खास चाय के मसाले की रेसिपी शेयर की है। तो चलिए फटाफट से जान लेते हैं।

चाय का मसाला बनाने में किन चीजों का इस्तेमाल होता है?

अगर आप चाहती हैं कि बिना ज्यादा मेहनत के भी आपकी चाय हर बार टेस्टी और खुशबूदार बने, तो एक बार टाइम निकालकर ये मसाला बनाकर रख लें। इसके लिए कुछ खड़े मसालों को सही मात्रा में मिलाया जाता है। अब आपको जिन मसालों की जरूरत होगी वो हैं- हरी इलायची (10-12), बड़ी इलायची (2), लौंग (7-8), दालचीनी का टुकड़ा, सौंफ (एक से डेढ़ चम्मच), एक जायफल और सूखी अदरक (सौंठ)। आप अपने टेस्ट के हिसाब से सामग्री को कम या ज्यादा कर सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:4-5 दिनों की मलाई से निकल जाएगा किलोभर देसी घी, नींबू वाली ये ट्रिक अभी सीख लें!

चाय मसाला बनाने का सही तरीका

चाय का मसाला बनाने के लिए सबसे पहले हरी इलायची, बड़ी इलायची (काली), लौंग, दालचीनी का टुकड़ा और सौंफ को तवे पर हल्का सा रोस्ट (भून) कर लें। बहुत ज्यादा देर तक नहीं भूनना है। बस इनका फ्लेवर अच्छे से रिलीज हो, तब तक ही रोस्ट करना है। फिर इन्हें एक मिक्सर में पीसकर एक पाउडर बना लें। अब सौंठ (सूखी अदरक) और जायफल को अच्छे से कूट लें, फिर इन्हें भी हल्का सा रोस्ट कर लें। सभी चीजों को साथ में पीसकर एक दरदरा सा पाउडर बनाकर रेडी कर लें। आपका होममेड चाय का मसाला बनकर तैयार है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अष्टमी-नवमी भोग: दूध में भिगोकर बनाएं सूजी का हलवा, मुंह में जाते ही घुल जाएगा

चाय बनाते हुए कैसे डालना है मसाला?

एक बार अगर आप ये चाय का मसाला बनाकर रख लें तो काफी काम आसान हो जाएगा। बस जब भी चाय बनाने जाएं तो थोड़ा सा ये मसाला एड कर दें, चाय बहुत ही टेस्टी और खुशबूदार बनेगी। अब सवाल है कि इस मसाले को मिलाना कब है। अब आप चाहें तो शुरुआत में पानी पकाते हुए ही मसाला एड कर सकती हैं। वरना दूध-पत्ती डालने के बाद भी मसाला मिलाया जा सकता है। बस इसके बाद थोड़ी देर अच्छे से चाय पकने दें, ताकि मसाले का फ्लेवर चाय में इन्फ्यूज हो सके। ध्यान रखें बहुत ज्यादा मसाला भी ना मिलाएं, वरना चाय का टेस्ट कड़वा हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिना प्याज-लहसुन के भी बनेंगे खूब टेस्टी छोले, अष्टमी-नवमी भोग के लिए सीख लें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।