Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीholi special snacks with wheat flour make sweet crispy biscuit mathari
होली पर बच्चों को बनाकर खिलाएं खस्ता बिस्कुट मठरी, फटाफट हो जाएगी तैयार
Holi Snacks Recipe: होली का त्योहार नजदीक आ रहा है। वैसे तो घर पर ढेर सारे स्नैक्स बनाकर तैयार किए होंगे। लेकिन अपने जिगर के टुकड़े को मैदे वाले स्नैक्स नहीं खिलाना चाहती हैं तो सूजी और आटे से तैयार क्रिस्पी बिस्कुट मठरी बनाएं।
Wed, 25 Feb 2026 12:05 AMAparajita लाइव हिन्दुस्तान

होली पर बच्चों के कुछ अलग खाने की डिमांड चलती रहती है। अब बच्चों को मैदे वाले स्नैक्स खिलाने से बचना चाहती हैं तो उनके लिए ये गेंहू के आटे और सूजी से बने क्रिस्पी और खाने में जबरदस्त लगने वाले बिस्कुट मठरी को बनाकर तैयार कर लें। साथ ही इन मठरी पर सुंदर डिजाइन डालने का भी तरीका सीख लें। जिसे बच्चे ही नहीं घर आए मेहमान भी बड़े चाव से खाएंगे। डिजाइन डालने का ये तरीका आप नॉर्मल मठरियों पर भी ट्राई कर सकती है। जानें कैसे बनेंगे क्रिस्पी मठरी आटे वाले बिस्कुट।
खस्ता मठरी बिस्कुट बनाने की सामग्री
5 काजू
2 इलायची
एक चौथाई कप सूजी
आधा कप चीनी
एक कप गेंहू का आटा
दो चम्मच देसी घी
एक चौथाई कप दूध
खस्ता मठरी बिस्कुट बनाने की रेसिपी
- सबसे पहले मिक्सी के जार में पांच से छह काजू, दो इलायची के दाने निकाल कर लें।
- अब साथ में एक चौथाई कप सूजी डालें और साथ में आधा कप चीनी डाल दें।
- ग्राइंडर जार को अच्छी तरह चलाकर सारी चीजों का बारीक पाउडर बना लें।
- अब इसे किसी बड़ी थाली में निकालें और इसमे एक कप गेंहू का आटा मिलाएं।
- साथ में दो चम्मच देसी घी और एक चौथाई कप दूध डालकर इस आटे को अच्छी तरह से नर्म गूंथ लें।
- फिर छोटी-छोटी लोई लेकर हाथों से इसे दबाकर चौकोर शेप दे लें।
- अब ये प्लेन से दिखने वाली मठरियों को डिजाइन वाला शेप दें।
- मठरियों पर डिजाइन बनाने के लिए बस जाली वाले पलटे को लें। इसके बैक पर स्पाइरल जाल की तरह डिजाइन होगी।
- बस चौकोर शेप की कच्ची मठरियों को इस स्पाइरल पर हल्का सा प्रेस करें। इससे बहुत ही खूबसूरत स्पाइरल बनकर उभर जाएगा। बस अब इन्हें तेल में डालकर फ्राई कर लें। तैयार हो जाएंगे मजेदार खस्ता मठरी बिस्कुट, जिसे बच्चे खूब पसंद करेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन