1/8होली पर कई बार एक साथ कई मेहमान घर आ जाते हैं। ऐसे में केवल ड्राई स्नैक्स से काम नहीं चलता और आपको कुछ स्पेशल स्टार्टर बनाने पड़ जाते हैं। लेकिन सारे लोगों को एक साथ सर्व करना मेहनत वाला काम लगता है। ऐसे में इन स्टार्टर को बनाना सीख लें। जिन्हें एक बार में ही कई मेहमानों के सामने रख सकते हैं और आपका काम हल्का हो जाएगा।

पालक पत्ता चाट काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। आप इसे एयर फ्रायर में भी रेडी कर सकती हैं। बस पालक के पत्तों को बेसन में लपेटकर फ्राई करें। फिर ऊपर से दही, चटनी, सेव और अनारदाना छिड़क कर एक सिंगल प्लेट में रख दें। आपको हर किसी को अलग-अलग सर्व करने का झंझट नहीं करना पड़ेगा।

रेस्टोरेंट स्टाइल सिगार रोल्स तैयार कर लें। वेजिटेल का मिक्सचर बनाएं और इन्हें लंबा-लंबा शेप देकर फ्राई करें। फिर इन्हें किसी कांच की गिलास में डालकर टेबल पर सजाएं। मेहमान आपके सर्विंग की तारीफ करेंगे।

होली पर मेहमानों को सर्व करने के लिए ये पुराना और ऑल टाइम फेवरेट स्नैक्स है। पापड़ी बनाकर ऊपर से दही, खट्टी-मीठी, तीखी चटनी डालकर सेव स्प्रिंकल कर सिंगल प्लेट में रखें।

छोटे-छोटे काले चने और आलू मैश कर कबाब रेडी करें और इन्हें बाइट साइज शेप देकर प्लेट में रखें। ऊपर से टूथपिक लगाना ना भूलें। जिससे लोग आराम से उठाकर खा सकें।

आलू को अक्सर लोग अवॉएड करते हैं तो आप चटपटे पनीर की फिलिंग को तैयार कर बाइट साइज समोसा बनाएं। इसे आप सिंगल प्लेट में सर्व कर टेबल पर सजा दें।

गोभी को बेसन में लपेटर फ्राई करें और फिर से इन्हें किसी प्लेट से क्रश कर फ्लैट कर दें और एक बार फिर डीप फ्राई करें। तैयार क्रिस्पी गोभी कचूमर को प्लेट में रखकर सर्व करें। इसका क्रिस्पी स्वाद ज्यादातर लोगों को पसंद आएगा।

बेसन और मेथी के पत्तों को मिलाकर आटा गूंथें और इन्हें भाप में पका लें। जैसे ही कोई मेहमान आएं तो इन्हें डीप फ्राई कर एक साथ प्लेट में सजाकर सर्व करें।
