होली स्पेशल: चटपटी स्टफिंग के साथ बनाएं यूपी वाली आलू की कचौड़ी, देखें टेस्टी रेसिपी
Holi Special Recipes: अगर आप भी होली पर कुछ खास बनाने की सोच रही हैं, तो गरमा-गरम आलू की कचौड़ी बनाकर तैयार कर सकती हैं। स्टफिंग एकदम चटपटी और टेस्टी बने, इसके लिए यहां दी गई रेसिपी फॉलो करें।

होली वाले दिन सिर्फ रंगों भरी मौज-मस्ती ही नहीं पेट पूजा भी जबरदस्त होती है। घर-घर में ढेर सारे पकवान बनते हैं, मीठे से ले कर नमकीन तक हर तरह की वैरायटी मिल जाती है। इसी खास दिन यूपी के घरों में बनती है आलू की कचौड़ी, जो खाने में बड़ी मजेदार लगती है। आलू की चटपटी स्टफिंग डालकर कचौड़ी को तेल में तला जाता है। अचार, रायता या हरी चटनी के साथ ये बहुत ज्यादा टेस्टी लगती है। कचौड़ी की खास बात है कि इन्हें बनाने में ज्यादा टाइम भी नहीं लगता है और स्वाद भी जबरदस्त आता है। अगर आप भी होली पर कुछ खास बनाने की सोच रही हैं, तो गरमा-गरम आलू की कचौड़ी बनाकर तैयार कर सकती हैं। स्टफिंग एकदम चटपटी और टेस्टी बने, इसके लिए यहां दी गई रेसिपी फॉलो करें।
यूपी स्टाइल आलू की कचौड़ी बनाने की सामग्री
आलू की कचौड़ी बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं - गेहूं का आटा, उबले हुए आलू, कटी हुई हरी मिर्च, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, नमक, हरा धनिया पत्ता और तलने के लिए तेल।
ऐसे बनाएं गरमा-गरम आलू की कचौड़ी / पूड़ी
त्योहार कोई भी हो कुछ आलू की चटपटी सी कचौड़ी खा कर मजा ही आ जाता है। इन्हें बनाना बिल्कुल सिंपल है। सबसे पहले तो आटा लगाकर रख दें। नॉर्मल पूड़ी के लिए आप जैसा आटा गूंथती है, वैसा ही कचौड़ी के लिए भी गूंथना है। इसे लगभग 10-15 मिनट के लिए रेस्ट करने दें, तब तक आलू की स्टफिंग बनाकर रेडी कर लें।
इसके लिए आलू उबाल लें। फिर इन्हें छीलकर मैश कर लें। इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च एड करें, इससे बहुत ही अच्छा फ्लेवर आता है। कुछ लोग बारीक कटी हुई प्याज भी मिलाते हैं, इसका टेस्ट भी काफी अच्छा आता है। अब मसालों में स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और धनिया पाउडर एड करें। सारी स्टफिंग को अच्छे से मिक्स करें। आप चाहें तो थोड़ा सा कटा हुआ हरा धनिया भी एड कर सकती हैं, बहुत ही अच्छी खुशबू और फ्लेवर एड होता है।
अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें। इन्हें हाथों से दबाते हुए थोड़ा फ्लैट करें, फिर सेंटर में 1-2 चम्मच आलू की स्टफिंग भरें। इसे अच्छे से सील करें और पूड़ी की तरह बेल लें। बहुत पतला ना करें, इससे कचौड़ी फट सकती है। अब तेल को मीडियम आंच पर गर्म होने दें, फिर इसमें कचौड़ी तलने के लिए डालें। इन्हें दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक तल लें। बहुत ही टेस्टी आलू की कचौड़ी बनकर तैयार होती हैं। इन्हें आप रायता, हरी चटनी या अचार के साथ सर्व कर सकती हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन