Holi Special: होली पर बनाएं बिहारी स्टाइल दूध पुआ, रबड़ी-मालपुआ का स्वाद भूल जाएंगे! Holi 2026 Special Try This Traditional Bihari Style Doodh Pua That Melts in Mouth, रेसिपी - Hindustan
More

Holi Special: होली पर बनाएं बिहारी स्टाइल दूध पुआ, रबड़ी-मालपुआ का स्वाद भूल जाएंगे!

Holi Special Doodh Pua Recipe: मालपुआ तो आपने खूब खाया होगा लेकिन दूध में डूबा हुआ ये बिहारी स्टाइल पुआ अलग ही लगता है। इतना रसीला और स्वादिष्ट कि एक बार आपने इसे बना लिया, तो घर वाले बार-बार डिमांड करेंगे।

Mon, 2 March 2026 09:43 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
Holi Special: होली पर बनाएं बिहारी स्टाइल दूध पुआ, रबड़ी-मालपुआ का स्वाद भूल जाएंगे!

होली के त्योहार में रंगों से भरी मौज-मस्ती का जितना मजा है, उतना ही खानपान का भी है। इस दिन घर-घर में ढेर सारे पकवान बनते हैं, जिनमें मीठा मुख्य रूप से शामिल होता है। मावे वाली गुजिया, चंद्रकला, लड्डू, बर्फी और भी कई तरह की मिठाइयां बनती हैं, जिनमें से कुछ तो परंपरा का हिस्सा बन गई हैं। बिहार का स्पेशल दूध पुआ भी इन्हीं में से एक है। चाशनी में डूबा हुआ मालपुआ तो आपने खूब खाया होगा लेकिन दूध में डूबा हुआ ये बिहारी स्टाइल पुआ अलग ही लगता है। इतना रसीला और स्वादिष्ट कि एक बार आपने इसे बना लिया, तो घर वाले बार-बार डिमांड करेंगे। होली पर आप भी मीठे में कुछ स्पेशल बनाने की सोच रही हैं, तो दूध पुआ ट्राई कर सकती हैं। इंस्टाग्राम पर निधि राठौड़ ने इसकी परफेक्ट रेसिपी साझा की है।

दूध पुआ बनाने के लिए सामग्री

बिहारी स्टाइल दूध पुआ बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- मैदा (1 कप), सूजी (आधा कप), चीनी (आधा कप), दूध (डेढ़ कप से थोड़ा ज्यादा), दूध (1 लीटर), केसर के धागे (10-12), कटे हुए बादाम, काजू, पिस्ता, नारियल का बुरादा, चीनी (2 चम्मच), इलायची पाउडर (1/4 चम्मच), सौंफ के दाने और तलने के लिए तेल।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली पर बनाएं मलाईदार शाही लस्सी, शेफ से जान लें गाढ़ी दही जमाने का सीक्रेट!

बिहार स्पेशल दूध पुआ बनाने की रेसिपी

दूध में डूबा हुआ बिहारी स्टाइल पुआ बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मैदा, चीनी और सूजी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इनमें थोड़ा-थोड़ा दूध डालते हुए घोल बनाकर तैयार कर लें। घोल थोड़ा पतला ही रखें और इसे ढककर लगभग एक घंटे के लिए रख दें। तब तक दूध का मिश्रण बनाकर तैयार कर लें।

इसके लिए एक लीटर दूध को पैन में उबलने के लिए रखें। उबाल आते ही 7-8 मिनट के लिए और पका लें। रंगत के लिए इसमें केसर के कुछ धागे एड करें। फिर इसमें कटे हुए काजू, बादाम, पिस्ता, नारियल का बुरादा, चीनी अच्छी तरह मिला दें। फ्लेवर और खुशबू के लिए इलायची पाउडर भी एड करें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं। फिर दूध को 2 मिनट के लिए और पका लें। ध्यान रखें आपको दूध बहुत ज्यादा गाढ़ा नहीं करना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस होली बनाएं हलवाई जैसी चाशनी वाली मावा गुजिया, देखें सही माप और बनाने का तरीका

अब एक घंटे बाद सूजी, मैदा वाले घोल को अच्छे से 2 मिनट के लिए फेंटे, जिससे पुआ सॉफ्ट और फूले-फूले बनें। इसमें थोड़ा सा दूध भी मिलाएं, ताकि घोल थोड़ा पतला ही रहे। इसमें कटे हुए बादाम, काजू, नारियल का बुरादा, सौंफ के दाने और चुटकी भर इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें। पुआ का बैटर बनकर तैयार है।

अब बैटर को तेल में डालकर पुआ बनाएं। कुछ ही देर में पुआ तैर कर ऊपर आ जाएगा। इसके ऊपर तेल के छींटे मार कर पुआ को फुलाएं। दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं। तेल से निकालने के तुरंत बाद ही पुआ को दूध वाले मिश्रण में मिलाएं। 5 मिनट में ही पुआ दूध को अच्छे से सोक कर लेगा। एकदम रसीले और सॉफ्ट दूध पुआ बनकर तैयार हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली स्पेशल: ब्रेड, दूध और चीनी से सिर्फ 15 मिनट में बनाएं ये टेस्टी डेजर्ट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।