होली स्पेशल: ब्रेड, दूध और चीनी से सिर्फ 15 मिनट में बनाएं ये टेस्टी डेजर्ट, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी!
Holi Special Recipes: आज हम आपके लिए ऐसी एक डिश की रेसिपी ले कर आए हैं, जिसे आप जब मीठा खाने का दिल करे बनाकर तैयार कर सकती हैं। सिर्फ 15 मिनट लगेंगी और दूध, चीनी, ब्रेड से ये डिश बन जाएगी।

त्योहारों पर खानपान का भी अपना अलग ही मजा है। अब होली आ रही है और घरों में ढेर सारे पकवानों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वैसे इस दिन तो जितनी भी डिशेज बनें कम हैं। खासतौर से कुछ मीठा हो जाए तो बात बन जाए। अब सारी मिठाइयां बनने में काफी टाइम लेती हैं, इसलिए बाहर से ऑर्डर करना ही सही लगता है। लेकिन क्या हो अगर कोई मीठी डिश मैने कुछ मिनटों में बन जाए और उसके लिए सिर्फ दो-चार चीजों की ही जरूरत हो? आज हम आपके लिए ऐसी ही एक डिश ले कर आए हैं, जिसे आप जब मीठा खाने का दिल करे बनाकर तैयार कर सकती हैं। सिर्फ 15 मिनट लगेंगी और दूध, चीनी, ब्रेड से ये डिश बन जाएगी। होली जैसे त्योहार पर भी आप इसे मेहमानों को सर्व कर सकती हैं। आइए फटाफट रेसिपी जान लेते हैं।
सिर्फ 3 चीजों से बनेगा ये टेस्टी डेजर्ट, देखें सामग्री
मीठे में कुछ टेस्टी खाना है जो फटाफट बन भी जाए तो ये डेजर्ट ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- पानी (2 चम्मच), दूध (3 कप), ब्रेड स्लाइसेज, इलायची पाउडर, केसर के धागे (10-15), कंडेंस्ड मिल्क (3 चम्मच) (ऑप्शनल, इसकी जगह आप चीनी भी एड कर सकती हैं)। अब चाशनी बनाने के लिए आपको चीनी (आधा कप), पानी (1 कप), इलायची पाउडर (आधा चम्मच), केसर के धागे (7-8) चाहिए होंगे। इसके अलावा ब्रेड को सेंकने के लिए थोड़ा सा देसी घी भी ले लें।
दूध, ब्रेड और चीनी से 15 मिनट में बनाएं ये टेस्टी डेजर्ट, रेसिपी
15 मिनट में कुछ टेस्टी सा बनाना है, जो मेहमानों को भी सर्व कर सकें तो ये डेजर्ट ट्राई करें। इसके लिए सबसे पहले इंस्टेंट रबड़ी बनाकर तैयार कर लें। एक पैन में दो चम्मच पानी लें और उसमें दूध एड कर दें। दूध को उबलने रख दें, तब तक दो-तीन ब्रेड की स्लाइसेज लें और उनके किनारे हटाकर मिक्सर में पीसकर पाउडर बना लें। दूध में उबाल आते ही ये पाउडर एड कर दें। फ्लेवर के लिए इलायची पाउडर और केसर के धागे मिलाएं।
दूध को गाढ़ा होने तक पकाती रहें। लास्ट में आप चीनी मिला सकती हैं या और क्रीमी फ्लेवर के लिए थोड़ा सा कंडेंस्ड मिल्क भी एड कर सकती हैं। थोड़ी देर और पकाने पर रबड़ी बनकर तैयार हो जाएगी, इसे फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें। तब तक चाशनी बनाकर तैयार कर लें। इसके लिए पैन में चीनी, पानी, इलायची पाउडर और केसर के धागे डालकर बॉयल कर लें। जब तक ये चिपचिपी सी चाशनी न बन जाए।
अब ब्रेड की स्लाइसेज लें और इनके ब्राउन किनारों को काटकर अलग कर दें, फिर इन्हें तिकोने (ट्राएंगल) शेप में काट लें। एक तवे पर देसी घी गर्म करें और इन स्लाइसेज को अच्छे से रोस्ट कर लें, जब तक ये गोल्डन और क्रिस्पी ना हो जाएं। इन्हें चाशनी में डिप कर के बाहर निकाल लें। एक स्लाइस पर रबड़ी लगाएं और ऊपर से दूसरी स्लाइस रख दें। आपका डेजर्ट तैयार है। इसे कटे हुए पिस्ता से गार्निश करें और बची हुई रबड़ी के साथ सर्व करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन