बिना धूप में सुखाए ही बन जाएगा ये साबुदाने का पापड़, नोट कर लें बनाने का तरीका
Easy Home Tricks To Make Papad: पापड़ों को धूप में सुखाना झंझट वाला काम लगता है तो अब साबुदाने का पापड़ बनाने की ये रेसिपी जान लें। जिसे धूप में सुखाने की जरूरत नहीं होगी और बनेगा बिल्कुल क्रिस्पी और टेस्टी।

होली का त्योहार नजदीक आते ही घरों में पापड़ और चिप्स बनने की शुरुआत हो जाती है। लेकिन सबसे ज्यादा समस्या होती है जब पापड़ों को धूप नहीं मिलती। कभी धूप कभी बारिश के साथ मौसम बदल जाता है तो वहीं ज्यादातर घरों में सीधे धूप आने की भी दिक्कत होती है। ऐसे में पापड़ बना भी दें तो वो सूखते नहीं और खराब हो जाते हैं। लेकिन आप चाहें तो इन साबुदाना से बने पापड़ों को बनाकर रख लें। जो खाने में टेस्टी होने के साथ ही बगैर धूप में सुखाए ही बनकर रेडी हो जाती है। तो बस नोट कर लें बनाने का आसान तरीका।
बिना धूप में सुखाएं बनाएं साबुदाना के पापड़
साबुदाना पापड़ बनाने के लिए चाहिए एक कटोरी साबुदाना, 7 कटोरी पानी, स्वादानुसार नमक, स्वाद के अनुसार बारीक कटी हरी धनिया, हरी मिर्च, जीरा।
साबुदाना पापड़ बनाने का तरीका
- सबसे पहले साबुदाने को अच्छी तरह से पोंछ लें जिससे कि ये बिल्कुल साफ हो जाए। ध्यान रहे कि साबुदाने को ना धोना है और ना ही भिगोना है।
- अब एक कटोरी साबुदाने को अच्छी तरह से पीसकर पाउडर बना लें। कम से कम दो बार ग्राइंडर जार में डालकर बिल्कुल बारीक पीस लें। जिससे कि साबुदाना अच्छी तरह से पीस जाए।
- अब इस साबुदाने के पाउडर को किसी मोटी तली वाले बर्तन में डालें। अब इसमे पानी डालें करीब सात गुना। मतलब कि एक कटोरी साबुदाने के लिए 7 कटोरी पानी डालकर गैस पर चढ़ाएं।
- लो फ्लेम पर धीरे-धीरे चलाते हुए इसे पक जाने दें।
- साथ में नमक स्वादानुसार, जीरा, कुटी लाल मिर्च और सूखी धनिया के पत्तों को डाल दें।
- कुछ देर तक चलाने के बाद देखें के कि साबुदाना बिल्कुल ट्रांसपैरेंट और गाढ़ा होने लगेगा।
- जब बर्तन के किनारों पर लगा साबुदाना जमकर छूटने लगे तो मतलब कि ये बिल्कुल तैयार है।
- अब इसे गैस पर से उतार लें और हल्का सा ठंडा हो जाने दें। जल्दी से ठंडा करने के लिए आप चाहें तो इसे दूसरे बर्तन में डाल दें।
- किसी दूध की थैली को लेकर उसके किनारे को काटकर कोन बना लें। या फिर आप चाहें तो पॉलीथिन की मदद से एक कोन तैयार कर लें। इससे आप थोड़ी डिजाइन वाली चकली डिजाइन के पापड़ बनाकर रेडी कर सकती हैं।
- बस पाइपिंग बैग में भरकर गोल-गोल जलेबी के आकार का बनाकर छोड़ दें। कमरे में ही ये मजेदार पापड़ सूख जाएगा और बस तैयार है ये मजेदार साबुदाने के पापड़। इन्हें किसी एयर टाइट कंटेनर में भरकर रखें और कभी भी फ्राई करके खाइए।
- इन पापड़ को बनाने के लिए धूप में सुखाने का झंझट नहीं करना पड़ेगा और आपको मिलेगा मजेदार कुरकुरा पापड़।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन