no need to throw leftover dal make this 7 protein rich dishes बची हुई दाल दोबारा नहीं खाना चाहते तो बनाएं ये 7 मजेदार डिश, झट से चट कर जाएंगे बच्चे
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलबची हुई दाल दोबारा नहीं खाना चाहते तो बनाएं ये 7 मजेदार डिश, झट से चट कर जाएंगे बच्चे

बची हुई दाल दोबारा नहीं खाना चाहते तो बनाएं ये 7 मजेदार डिश, झट से चट कर जाएंगे बच्चे

7 Dishes make with leftover dal: घर में दाल बच जाए तो अक्सर घरवाले दोबारा खाने से मना कर देते हैं। बच्चे तो दाल को एक बार भी खाना नहीं चाहते। ऐसे में ये बची दाल फेंकने के बजाय ये 7 तरह की डिशेज बनाकर तैयार कर लें। बच्चे-बड़े सब आसानी से चट कर देंगे।

AparajitaSun, 15 Feb 2026 11:46 PM
1/8

बची दाल से बनाएं मजेदार प्रोटीन रिच स्नैक्स

बच्चे अक्सर दाल नहीं खाना चाहते। और जब भी दाल बनाओ तो वो बच जाती है। जबकि वेजिटेरियन लोगों के लिए दाल प्रोटीन का अच्छा सोर्स होता है। लेकिन ये बची हुई दाल कोई खाना ही नहीं चाहता। अगर आपके घर में भी ऐसा होता है तो अब से दाल बनाना बंद ना करें बल्कि उसी बची दाल से मजेदार डिश बनाकर तैयार कर दें। जिसे बड़े ही नहीं बल्कि बच्चे भी झटपट खाकर खत्म कर देंगे। नोट कर लें ये 7 तरह के मजेदार डिशेज।

2/8

दाल से बनाएं थेपले

दाल बच जाए तो इससे मजेदार थेपले बनाकर बच्चों को खिलाएं। या दाल को आटे में गूंथकर मिस्सी रोटी तैयार करें। इस दाल के पराठों को टेस्टी बनाने के लिए आटे में बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया और अजवाइन को मिक्स करें। शाम के नाश्ते में बच्चों को ये थेपले बनाकर दें।

3/8

बची दाल से बनाएं सांभर

अगर दाल बच गई तो ढेर सारी सब्जियों में तड़का लगाकर सांभर तैयार करें लें और इंस्टेंट इडली या डोसा के साथ सर्व करें।

4/8

दाल से बनाएं प्रोटीन रिच डोसा

दाल बच गई तो इस दाल में सूजी और दही मिलाकर बैटर तैयार करें और मजेदार डोसा बनाएं। एक कटोरी दाल में एक कटोरी सूजी और आधा कप दही मिलाकर अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें। जिससे परफेक्ट डोसा बनाकर तैयार करें।

5/8

दाल से बनाएं मजेदार अप्पे

दाल बच गई तो इसे सूजी और दही के साथ मिक्स करें। साथ ही इसमे थोड़ी सी बारीक कटी सब्जियों जैसे गाजर, बींस, प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च को डालकर मजेदार अप्पे तैयार कर सकते हैं। इसे बच्चे और बड़े सब चट कर जाएंगे।

6/8

दाल ढोकली

बची हुई दाल में आटे से बने डायमंड पीसेज डालकर मजेदार दाल ढोकली तैयार कर लें। इसे ऊपर से जीरा, मिर्चा का तड़का लगाने के साथ उसमे बारीक कटी हरी धनिया और नींबू का रस डालकर टेस्टी बनाएं।

7/8

दाल पकौड़े

बची हुई दाल में बेसन, प्याज, आलू, लाल मिर्च, अजवाइन और स्वादानुसार नमक डालकर घोल तैयार करें। इसे डीप फ्राईकर पकौड़े तैयार किए जा सकते हैं।

8/8

दाल से बनाएं पेटीज या टिक्की

बची हुई दाल में ब्रेड का पाउडर बनाकर मिलाएं। साथ ही बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, धनिया, गाजर, शिमला मिर्च डालें। अच्छी तरह से मिक्स करें और पेटी का शेप देकर तवे पर सेंक लें। इस कटलेट को पराठे में या बन में लगाकर बन बनाएं और बच्चों को खिलाएं।