मटर की पूड़ियां बनाने की आसान ट्रिक, मिनटों में बनेंगी बिल्कुल क्रिस्पी
Matar Ki Puri Recipe: मटर की पूड़ियों का स्वाद तो बेहद लाजवाब होता है। लेकिन इन्हें बनाने में कई बार वो टेस्ट नहीं आता। कभी आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो इस ट्रिक से बनाकर देखें। पूड़ियां बिल्कुल खस्ता-करारी बनकर तैयार होंगी और सब झट से चट कर जाएंगे।

हरी मटर के दीवाने लोगों के लिए नई रेसिपी। वैसे तो पूड़ी का टेस्ट सभी को पसंद आता है लेकिन कुछ लोग मटर वाली पूड़ियों के खास फैन होते हैं। उन्हें हर दिन खस्ता, करारी मटर वाली पूड़ियां खाना पसंद होता है। जिसे बनाना कई बार मुश्किल वाला काम लगता है। लेकिन बस आटा गूंथते वक्त अगर आप इन चीजों की मिलाकर मटर की पूड़ियां बनाएंगी। तो हर बार ये क्रिस्पी और टेस्टी बनकर तैयार होंगी। सबसे खास बात कि मटर की स्टफिंग की जरूरत भी नहीं होगी। तो बस सीख लें फटाफट तरीके से बन जाने वाली मटर की पूड़ियां।
मटर की पूड़ी बनाने की सामग्री
छिले हुए फ्रेश मटर के दाने दो कप
आठ से दस कली लहसुन
तीन से चार हरी मिर्च
छोटा अदरक का टुकड़ा
एक बंच फ्रेश हरी धनिया
नमक स्वादानुसार
चाट मसाला
जीरा पाउडर
लाल मिर्च पाउडर
एक छोटा कप सूजी
डेढ़ कप गेंहू का आटा
तलने के लिए तेल
मटर की पूड़ी बनाने की रेसिपी
- अगर आप मटर की स्टफिंग वाली पूड़ियां खाकर बोर हो चुकी हैं तो इस तरह से फटाफट चटपटी, स्पाइसी मजेदार पूड़ियां बनाकर रेडी कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए फ्रेश हरी मटर को लें।
- इसमे लहसुन की कलियां आठ से दस, छोटा टुकड़ा अदरक, फ्रेश हरी थनिया के पत्ते डंठल समेत, हरी मिर्च स्वाद के अनुसार अगर आप तीखा खाते हैं तो तीन से चार हरी मिर्च लें।
- मटर के साथ इन सबको मिलाकर पीसकर पेस्ट बना लें।
- बस इस पेस्ट को किसी आटा गूंथने वाले बर्तन में पलटें।
- अब सूजी को लेकर मिक्सर में जलाकर महीन कर लें।
- इस सूजी को मटर के ऊपर डाल दें।
- साथ ही गेंहू का आटा भी मिलाएं।
- साथ में कुछ मसाले जैसे चाट मसाला, धनिया पाउडर, नमक स्वादानुसार मिला दें। तीखा खाना पसंद है तो लाल मिर्च या कुटी लाल मिर्च भी मिला दें।
- अब सारी चीजों को मिक्स कर आटा गूंथ लें। ध्यान रहे कि पहले आटे में पानी ना डालें। मटर के मिक्सचर के गीलेपन से आटा बाइंड हो जाएगा। उसके बाद जरूरत हो तो ही पानी के छींटे मारकर आटा गूंथें।
- बस हल्का सा सूखा आटा लगाकर पूड़ियां बेलें और गर्म तेल में तलकर निकालें। ये पूड़ियां बिल्कुल खस्ता और करारी बनेंगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन