वेज-नॉनवेज दोनों में डालने के लिए शेफ रणवीर बरार ने बताया तंदूरी मसाला, नोट कर लें इंग्रीडिएंट्स chef ranveer brar secret tandoori masala ingredients for veg chicken and meat, खाना - Hindustan
More

वेज-नॉनवेज दोनों में डालने के लिए शेफ रणवीर बरार ने बताया तंदूरी मसाला, नोट कर लें इंग्रीडिएंट्स

Tandoori Masala For Veg & Non Veg: चिकन, मीट या फिर पनीर, तंदूर में बनने वाली इन डिशेज के लिए शेफ रणवीर बरार ने बताई मसाले की पूरी सामग्री। आप भी नोट कर लें इंग्रीडिएट्स और वेज-नॉनवेज मसालों की सामग्री में जरूरी अंतर।

Thu, 8 Jan 2026 01:45 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
वेज-नॉनवेज दोनों में डालने के लिए शेफ रणवीर बरार ने बताया तंदूरी मसाला, नोट कर लें इंग्रीडिएंट्स

तंदूरी प्लेटर के दीवाने तो वेज और नॉन वेज लवर दोनों ही होते हैं। तंदूरी सोया चाप से लेकर पनीर टिक्का, तंदूरी कबाब, तंदूरी मीट और ढेर सारी नॉन वेज डिशेज तंदूर में बनती है। जिनका स्मोकी फ्लेवर और तंदूरी स्वाद लोगों को पसंद आता है। लेकिन तंदूरी फ्लेवर की डिश घर में बनाना काफी मुश्किल लगता है और ना ही वो रेस्टोरेंट वाला टेस्ट आता है। लेकिन घर में अगर तंदूरी फ्लेवर चाहती हैं तो शेफ रणवीर बरार की इस तंदूरी मसाले की इंग्रीडिएंट्स की लिस्ट को जरूर नोट कर लें। शेफ रणवीर ने वेज और नॉन वेज दोनों के लिए मसालों की सामग्री बताई है। साथ ही मीट और चिकन में किन मसालों का इस्तेमाल किया जाएगा इस बारे में भी बताया है। तो अगली बार चाहे तंदूरी सोया चाप बनाना हो या फिर तंदूरी मीट या तंदूरी चिकन टिक्का। सब तरह की डिशेज में बिल्कुल अलग-अलग और रेस्टोरेंट जैसा स्वाद मिलेगा।

वेज तंदूरी मसाले की सामग्री

वेज तंदूरी मसाला बनाने के लिए चाहिए-

एक हिस्सा धनिया

एक तिहाई जीरा

थोड़ी सी दालचीनी

आठ से दस काली मिर्च

और थोड़ी सी जावित्री

तंदूरी मीट बनाने के लिए मसाला

शेफ रणवीर बरार ने बताया कि अगर आप तंदूरी मीट बना रहे हैं तो बस इन मसालों में थोड़ी सी बड़ी इलायची मिला लें।

तंदूरी चिकन टिक्का बनाने के लिए मसाला

और, शेफ रणवीर बरार ने बताया कि अगर तंदूरी चिकन टिक्का बना रहे हैं तो बस इन्हीं मसालों में बड़ी इलायची की बजाय छोटी इलायची को मिला कर मसाला तैयार कर लें। जिससे हर तरह के तंदूरी टिक्के का टेस्ट बिल्कुल अलग आएगा। इस मसाले को बनाकर रख लें और जब भी जरूरत हो तो तंदूरी टिक्का बनाने में इस्तेमाल करें।

मसाले को पीसने का तरीका

सारे खड़े मसालों को हल्का सा ड्राई रोस्ट कर लें। जिससे इनके ऑयल एक्टीवेट हो जाएं और इन मसालों को पीसना आसान हो जाए। मसालों को हल्का सा रोस्ट करने से खड़े मसालों को पीसने पर आसानी से और महीन पाउडर बनाना आसान हो जाता है। तो बस तैयार करके रख लें तंदूरी मसाला और घर में पाएं रेस्टोरेंट जैसे स्वाद वाला तंदूरी टिक्का।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लच्छेदार पराठा भूल जाएंगे जब बनाएं ये 16 लेयर का क्रिस्पी पराठा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।