गाजर-चुकंदर खाना बोरिंग लगता है तो बनाएं कोरियन स्टाइल सलाद, नोट कर लें रेसिपी korean style carrot beetroot salad recipe by canadian chef, रेसिपी - Hindustan
More

गाजर-चुकंदर खाना बोरिंग लगता है तो बनाएं कोरियन स्टाइल सलाद, नोट कर लें रेसिपी

Korean Salad Recipe: गाजर-चुकंदर के हेल्थ बेनिफिट्स तो सभी जानते हैं। लेकिन फिर भी इसे खाने को अक्सर लोग बेस्वाद और बोरिंग समझते हैं। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही होता है तो बना लें ये कनाडा के शेफ का बताया कोरियन स्टाइल सलाद। बच्चे-बड़े सब मांग-मांगकर खाएंगे।

Thu, 8 Jan 2026 08:30 AMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
गाजर-चुकंदर खाना बोरिंग लगता है तो बनाएं कोरियन स्टाइल सलाद, नोट कर लें रेसिपी

गाजर और चुकंदर के हेल्थ बेनिफिट्स तो सभी जानते हैं। लेकिन इन दोनों को खाना अक्सर लोगों को बेस्वाद और बोरिंग लगता है। सिंपल सलाद खाने से बच्चे क्या बड़े भी दूर भागते हैं। ऐसे में हेल्दी ईटिंग कैसे होगी? जबकि सलाद को मील में शामिल करना जरूरी है। कार्ब्स और प्रोटीन के पहले सलाद में मिलने वाले फाइबर को खाने से ब्लड शुगर को मेंटेन करने में मदद मिलती है। तो अगर आप भी अपनी और फैमिली की डाइट में गाजर-चुकंदर को सलाद की तरह शामिल करना चाहती हैं तो बना लें कनाडियन शेफ का बताया ये कोरियन स्टाइल गाजर-चुकंदर का सलाद। नोट कर लें रेसिपी।

गाजर-चुकंदर का कोरियन सलाद बनाने की सामग्री

1 गाजर

एक चुकंदर

फ्रेश हरी धनिया के पत्ते

सरसों या जैतून का तेल एक बड़ा चम्मच

शहद एक चम्मच

काला नमक

काली मिर्च पाउडर एक चौथाई चम्मच

आधा चम्मच नींबू का अचार

नींबू का रस

सफेद तिल

गाजर-चुकंदर का सलाद बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले गाजर, चुकंदर को अच्छी तरह से धोकर छील लें और फिर से एक बार धो लें। जिससे किसी तरह की मिट्टी या गंदगी ना रह जाए।
  • सफेद तिल को हल्का रोस्ट कर के साइड में रख लें।
  • अब इन दोनों ही सब्जियों को कद्दूकस में घिस कर पतले लंबे लच्छे निकाल लें।
  • अब इस सब्जी के लिए टेस्टी सी ड्रेसिंग तैयार करें जिसका फ्लेवर में कोरियन स्टाइल हो।
  • किसी बड़े बाउल में घिसे हुए चुकंदर और गाजर को लें।
  • उसमे शहद, जैतून या सरसों का तेल डालें। साथ ही नमक और नींबू का रस मिलाएं।
  • नींबू का अचार या फिर कोई अचार जिसका फ्लेवर आप पसंद करते हो, थोड़ा सा मिला दें।
  • काली मिर्च डालें और ऊपर से फ्रेश बारीक कटी हरी धनिया डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • प्लेट में निकालकर जब सर्व करें तो ऊपर से भुने हुए सफेद तिल के दानों को भी डाल दें। जिससे टेस्ट बढ़ जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्राई करें हरे मटर की मजेदार काजू ग्रेवी की सब्जी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।