आलू के पराठे में ये 1 चटपटा मसाला मिला दें, खाने वाले पूछेंगे इतना टेस्टी कैसे बनाया!
Dhaba Style Aloo Paratha: आलू के पराठे को और टेस्टी ट्विस्ट देना है तो ये वाली रेसिपी जरूर ट्राई करें। आलू की स्टफिंग के साथ-साथ आपको बस ये एक मसाला बनाकर भरना है, पराठे का स्वाद दोगुना हो जाएगा।

आलू का पराठा सिर्फ एक डिश नहीं, बल्कि इमोशन है। बच्चे हों या बड़े, गरमा-गरम आलू का पराठा और साथ में चाय, भला किसे पसंद नहीं होगा ये जबरदस्त कॉम्बिनेशन। खैर, नॉर्मल आलू का पराठा तो हर घर में बनता है। वही बेसिक मसाले और आलू वाली स्टफिंग। लेकिन आलू के पराठे को और टेस्टी ट्विस्ट देना है तो ये वाली रेसिपी जरूर ट्राई करें। आलू की स्टफिंग के साथ-साथ आपको बस ये एक मसाला बनाकर भरना है, पराठे का स्वाद दोगुना हो जाएगा। जिन लोगों को चटपटा और स्पाइसी खाना पसंद है, उनके लिए तो ये वाली रेसिपी ट्राई करना बनता है। शेफ रोशन मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर इस रेसिपी को शेयर किया है, आइए जानते हैं।
ढाबा स्टाइल आलू का पराठा बनाने के लिए सामग्री
एकदम चटपटा, स्पाइसी ढाबा स्टाइल आलू पराठा बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी वो हैं - गेहूं का आटा, अजवाइन, नमक, उबले हुए आलू (3-4), 1 प्याज, हरी मिर्च (2-4), हरा धनिया, गरम मसाला (1/4 चम्मच), चाट मसाला (1/4 चम्मच), नमक (स्वादानुसार), लहसुन की कलियां (10-12), सूखा नारियल (2 इंच), लाल मिर्च पाउडर (आधा चम्मच), काला नमक।
अनोखे अंदाज में बनाएं आलू का पराठा
आलू का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले डो तैयार करें। गेहूं के आटे में हल्का सा अजवाइन क्रश कर के डालें, थोड़ा सा नमक मिलाएं और सख्त सा आटा लगाकर तैयार कर लें। आटे को रेस्ट करने दें, तब तक स्टफिंग तैयार कर लें। इसके लिए एक बाउल में बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया लें। साथ में उबले हुए आलू कद्दूकस कर लें। ऊपर से गरम मसाला, चाट मसाला और स्वादानुसार नमक मिलाएं और सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करते हुए एक स्टफिंग तैयार कर लें।
आलू के पराठे में मिलाएं ये चटपटा मसाला
स्टफिंग बनाने के बाद चटपटा सा मसाला बनाकर तैयार कर लें। इसके लिए मिक्सर जार में लहसुन की कलियां, सूखे नारियल के टुकड़े, लाल मिर्च पाउडर और काला नमक डालें और सभी को पीसकर एक मसाला तैयार कर लें।
स्टफिंग के साथ भरें ये मसाला
सबसे पहले आटे की लोई को हल्के हाथों से दबाते हुए फ्लैट कर लें। अब आपने जो चटपटा मसाला बनाकर तैयार किया है, उसे पराठे में भरें। फिर आलू की तैयार स्टफिंग पराठे में डालें। पराठा बेल लें और सुनहरा होने तक दोनों तरफ से सेंक लें। बहुत ही चटपटा और टेस्टी आलू का पराठा बनकर तैयार होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन