प्याज के पराठे बार-बार फट जाते हैं? ये 1 चीज मिला दें, बिल्कुल ढाबे जैसे बनेंगे!
प्याज का पराठा बनाते हुए अक्सर एक प्रॉब्लम आती है। प्याज पानी छोड़ देती है और पराठा भी फट जाता है। तो आखिर ये ढाबे वाले प्याज का इतना परफेक्ट पराठा कैसे बना लेते हैं? चलिए शेफ से जानते हैं इसके पीछे की ट्रिक क्या है।

ठंड का मौसम हो और गरमा-गरम चाय के साथ भरवां पराठे, बस फिर और क्या चाहिए। सर्दियों में स्टफ्ड पराठे खूब बनते हैं, कभी आलू, मूली तो कभी गोभी या पनीर के पराठे। लेकिन प्याज के पराठों का अलग ही फैन बेस है। इनकी खुशबू और चटपटा स्वाद हर किसी को दीवाना बना देता है। खैर, प्याज का पराठा बनाते हुए अक्सर एक प्रॉब्लम आती है। प्याज पानी छोड़ देती है और पराठा भी फट जाता है। स्टफिंग बाहर निकलने की वजह से पराठे ठीक से बनते नहीं है और टेस्ट भी खराब हो जाता है। तो आखिर ये ढाबे वाले प्याज का इतना परफेक्ट पराठा कैसे बना लेते हैं? चलिए शेफ से जानते हैं इसके पीछे की ट्रिक क्या है।
एकदम बारीक-बारीक काटें प्याज
प्याज का पराठा अक्सर प्याज के बड़े साइज की वजह से ही फट जाता है। इसलिए जब भी पराठे के लिए प्याज काटें उन्हें एकदम बारीक-बारीक जीरो साइज चॉप करें। इसके बाद प्याज को अच्छी तरह निचोड़ लें ताकि एक्सट्रा पानी बाहर निकल जाए।
नमक मिलाकर छोड़ दें
प्याज खूब पानी छोड़ती है इसी वजह से पराठा बनाना थोड़ा मुश्किल होता है। इसके लिए प्याज काटने के बाद आप इसमें एक चम्मच नमक मिलाकर कुछ देर रख सकती हैं। नमक मिलाने से प्याज सारा पानी छोड़ देती है, जिसे आप अच्छे से निचोड़कर बाहर निकाल सकती हैं।
प्याज की स्टफिंग में मिलाएं एक चम्मच आटा
पराठा अक्सर इस वजह से भी फट जाता है क्योंकि निचोड़ने के बाद भी प्याज में पानी रह ही जाता है। इसके लिए शेफ ने छोटी सी ट्रिक शेयर की है। आपको बस थोड़ा सा सूखा आटा प्याज की स्टफिंग में एड करना है। अब ये आटा प्याज का सारा एक्सट्रा पानी सोख लेगा, जिससे पराठा फटेगा भी नहीं और काफी टेस्टी भी बनेगा।
बेलने का तरीका रखें सही
प्याज का पराठा हो या कोई भी स्टफ्ड पराठा, उसे सही तरीके से बेलना जरूरी है वरना सारी स्टफिंग तुरंत बाहर आ जाती है। शेफ बताते हैं कि भरावन भरने के बाद आप जिस तरफ से पेड़े का मुंह बंद करती हैं, उसी साइड को ऊपर रखकर बेलना चाहिए। हल्के हाथों से पेड़े को थोड़ा फैला लें, फिर साइड से गोल शेप दें। ये बिल्कुल भी नहीं फटेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन