खूब खस्ता और कुरकुरी बनती है मूली-सूजी की पापड़ी, चाय के साथ खा कर मजा आ जाएगा!
Crispy Mooli Papdi Recipe: क्या कभी आपने मूली की पापड़ी ट्राई की है? ये बहुत ही क्रंची, टेस्टी और हल्का-फुल्का स्नैक है, जो बच्चे खूब पसंद से खाते हैं। चाय के साथ खाने के लिए ये एक परफेक्ट कुरकुरा स्नैक है।

सर्दियों में ताजा मूली मार्केट में खूब आती है। तभी तो इन दिनों मूली की ढेर सारी डिशेज बनती हैं, कभी मूली के पराठे, सब्जी, चटनी तो कभी इसके पत्तों की भुजिया। लेकिन क्या कभी आपने मूली की पापड़ी ट्राई की है? ये बहुत ही क्रंची, टेस्टी और हल्का-फुल्का स्नैक है, जो बच्चे खूब पसंद से खाते हैं। चाय के साथ खाने के लिए ये एक परफेक्ट कुरकुरा स्नैक है। बनाने में भी आसान है और एक बार ढेर सारी पापड़ी बनाकर आप स्टोर भी कर सकती हैं। ये खस्ता पापड़ी मूली, सूजी और कुछ सिंपल मसाले मिलाकर बन जाती हैं। इंस्टाग्राम पर 'द मूडी शेफ' ने इसकी सिंपल सी रेसिपी शेयर की है, आइए जानते हैं।
मूली की खस्ता पापड़ी बनाने के लिए सामग्री
मूली की पापड़ी बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं - कद्दूकस की हुई मूली (आधा कप), सूजी (250 ग्राम), जीरा, अजवाइन, चिली फ्लेक्स (मोटी कुटी लाल मिर्च), स्वादानुसार नमक, शाह जीरा और तलने के लिए तेल।
ऐसे बनाएं मूली की क्रंची पापड़ी
मूली की कुरकुरी पापड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें। फिर उसमें जीरा, शाह जीरा (काला जीरा), अजवाइन और चिली फ्लेक्स डालकर चटका लें। इसके बाद कद्दूकस की हुई मूली इसमें मिलाएं। मूली की मात्रा आप अपने टेस्ट के हिसाब से कम या ज्यादा भी कर सकती हैं। इसे लगभग 2-3 मिनट के लिए पकाएं, जबतक ये सॉफ्ट ना हो जाए। फिर ठंडा होने के लिए रख दें।
अब सूजी को मिक्सर में पीसकर फाइन पाउडर बना लें। एक बाउल में ये सूजी लें, उसमें स्वादानुसार नमक एड करें और पकाई हुई मूली मिलाएं। सभी चीजों को मिक्स करें और एक डो लगाकर तैयार कर लें। इसकी लोई बनाएं और एक पतले-बड़े साइज में बेल लें। फिर किसी कटर या गोल ढक्कन की मदद से छोटी-छोटी पापड़ी बना लें। मीडियम फ्लेम पर इन्हें गोल्डन और क्रिस्पी होने तक फ्राई करें और टिशू पेपर पर निकाल लें। अब इन्हें गरमा-गरम चाय या चटनी के साथ सर्व करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन