हरी मटर का सीजन निकल ना जाए! उससे पहले ही बना लें ये चटपटे मंगौड़े, नोट कर लें रेसिपी crispy green peas moong dal mongode recipe perfect tea time snacks for party starter, रेसिपी - Hindustan
More

हरी मटर का सीजन निकल ना जाए! उससे पहले ही बना लें ये चटपटे मंगौड़े, नोट कर लें रेसिपी

Hari matar ke pakode recipe: हरी मटर का टेस्ट बेहद पसंद है तो सीजन जाने से पहले ताजी हरी मटर से बने ये मंगौड़े जरूर बनाकर खा लें। छिलके वाली हरी मूंग की दाल के साथ मिलाकर बनें ये क्रिस्पी पकौड़े चाय के साथ लाजवाब लगते हैं।

Thu, 29 Jan 2026 08:19 AMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
हरी मटर का सीजन निकल ना जाए! उससे पहले ही बना लें ये चटपटे मंगौड़े, नोट कर लें रेसिपी

हरी मटर के दीवाने पूरे सर्दियों के सीजन में मटर खाते हैं। सब्जी से लेकर दाल, पराठा, पूड़ी हर चीज में उन्हें मटर चाहिए। अगर आपके घर में भी मटर के टेस्ट के दीवाने लोग रहते हैं तो उन्हें ये चटपटी हरी मटर और मूंग की मगौड़ी बनाकर खिला दें। जिसे खाने के बाद बस फिर इसी की डिमांड होगी। नोट कर लें आसान और झटपट बन जाने वाली रेसिपी।

हरी मटर मंगौड़े की सामग्री

डेढ़ कप हरी मटर

आधा कप बारीक कटा प्याज

एक चौथाई कप घिसा हुआ गाजर

एक चौथाई कप पतले आकार में कटा आलू

एक चम्मच हरी मिर्च

एक चम्मच बारीक कटा अदरक

बारीक कटी हरी धनिया

आधा चम्मच काली मिर्च

एक चम्मच जीरा

एक चम्मच धनिया

दो पीस लाल मिर्च

10 लहसुन की कलियां

आधा कप भीगी छिलके वाली हरी मूंग की दाल

आधा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर

हल्दी पाउडर

नमक स्वादानुसार

हींग

तीन चम्मच बेसन

हरी मटर के मंगौड़े बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले फ्रेश हरी मटर को लेंगे और इसे चॉपर में बिल्कुल बारीक चॉप कर लेंगे।
  • अगर आपके पास चॉपर नहीं है तो ग्राइंडर जार में पल्स मोड में चलाकर इसे दरदरा कर लें।
  • अब इस मटर को किसी बाउल में निकालें और उसमें घिसी हुई गाजर, घिसी हुई आलू, बारीक कटा प्याज मिलाएं।
  • साथ ही बारीक कटी हरी मिर्च और बारीक कटा अदरक भी मिला दें।
  • अब तवे पर एक ड्राई मसाला पाउडर बनाने के लिए सूखे मसालों को रोस्ट कर लें।
  • इस मसाले को बनाने के लिए तवे या पैन को गर्म करें और उसमे काली मिर्च, जीरा, साबुत धनिया एक चम्मच, एक चम्मच सौंफ और दो सूखी लाल मिर्च को डालें।
  • इसे रोस्ट करें और ग्राइंडर जार में डालें। इसके साथ ही आठ से दस कली लहसुन को भी डालकर पीस लें।
  • ध्यान रहे कि ये मसाला बारीक नहीं होगा बल्कि हल्का दरदरा ही रहेगा। मसाले का यहीं टेक्सचर चाहिए होता है। इसमे महक के साथ परफेक्ट स्वाद भी आता है।
  • इसी के साथ इसमे भीगी हरी छिलके वाली मूंग डालकर दरदरा कर लें।
  • अब सब्जी वाले मसाले में मिला दें और साथ ही हल्दी, नमक स्वादानुसार, लाल मिर्च का पाउडर भी डालें।
  • साथ ही बाइंडिंग के लिए दो या तीन चम्मच बेसन का इस्तेमाल करें।
  • अब सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें और बाइंड करके छोटे बॉल्स तैयार कर लें।
  • बस इन बॉल्स को तेल में डीप फ्राई करें या फिर एयर फ्रायर में फ्राई। दोनों तरीके से ये टेस्टी लगते हैं।
  • इसके साथ मनचाहे सॉस या हरी चटनी को सर्व करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 किलो ताजे टमाटरों से फटाफट बना लें टोमैटो सॉस, नोट कर लें बनाने का तरीका
ये भी पढ़ें:चाय के शौकीन हैं तो इन मसालों को मिलाकर बना लें पाउडर, पड़ोस तक जाएगी खुशबू

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।