2 किलो टमाटर से झटपट बन जाएगा टोमैटो सॉस, नोट कर लें आसान रेसिपी
Homemade Tomato Sauce Recipe: घर के बच्चे के टोमैटो सॉस खाना बहुत ज्यादा पसंद होता है। लेकिन मार्केट के प्रिजरवेटिव्स और केमिकल वाले फूड्स से बचाना चाहती हैं तो ये घर में बना केचप बनाकर खिलाएं।

बच्चे आजकल टोमैटो सॉस के दीवाने रहते हैं। हर खाने की चीज के साथ उन्हें सॉस की जरूरत होती है। ऐसे में मार्केट में मिल रहे केचप खिलाना हेल्दी ऑप्शन नहीं होता है। इसमे हैवी प्रिजरवेटिव्स और केमिकल वाले कलर की मात्रा भी ज्यादा होती है। जो बच्चे की हेल्थ के लिए तो जरा भी अच्छा नहीं होता। ऐसे में मां होने के नाते आपको ही कुछ करना होगा। बस कुछ समय में बन जाने वाले इस टोमैटो सॉस की रेसिपी को नोट कर लें। जिसकी मदद से आप फटाफट केचप बनाकर रेडी कर सकती हैं।
होममेड टोमैटो सॉस बनाने की सामग्री
दो किलो टमाटर
15 कली लहसुन
दो लाल मिर्च
एक चम्म नमक
एक चम्मच काली मिर्च
एक इंच दालचीनी
जावित्री
10 पीस लौंग
2 पीस काली इलायची
तीन चौथाई कप गुड़
होममेड टोमैटो सॉस बनाने की रेसिपी
- सबसे पहले टमाटर को अच्छी तरह से धो कर काट लें।
- अब प्रेशर कुकर में बड़े टुकड़ों में कटे हुए प्याज को डाल दें। साथ ही लहसुन और दो लाल मिर्च को भी डाल दें।
- अब खड़े मसालों की पोटली बनाकर डाल दें।
- पोटली बनाने के लिए साफ कॉटन का कपड़ा छोटा सा लें। इसमे काली मिर्च एक चम्मच, जावित्री, एक इंच दालचीनी का टुकड़ा, दस काली मिर्च को कपड़े में लपेटकर कुकर में डाल दें। जिससे कि मसालों की महक पूरे टमाटर में आ जाए।
- साथ में एक चम्मच चीनी डाल दें जिससे कि टमाटरों का कलर फ्रेश बना रहे।
- लगभग दो सीटी तक पकाएं और फिर कुकर का प्रेशर खुलने का इंतजार करें।
- जब प्रेशर कुकर खुल जाए तो ब्लेंडर में इसे ब्लेंड कर लें।
- फिर किसी भगोने या बड़े बर्तन में इसे बड़ी छन्नी की मदद से छान लें। जिससे कि टमाटर का गूदा छन जाए और किसी भी तरह के बीज या छिलका उसमे ना जाएं।
- अब इस गूदे को गैस पर चढ़ाकर पकाएं और उसी मसाले वाली पोटली को भी उसमे डाल दें।
- कुछ देर पकाने के बाद जब टमाटर की प्यूरी गढ़ी होने लगे तो इसमे स्वादानुसार गुड़ डाल दें।
- गुड़ चीनी से बेहतर ऑप्शन होगा लेकिन आप चाहे तो चीनी भी डाल सकती हैं।
- बस इसे धीमी फ्लेम पर पकाएं और प्लेट में निकालकर टेस्ट करें। अगर ये बह नहीं रहा तो इसका मतलब है कि ये परफेक्ट थिक पैकेट वाला टोमैटो सॉस बनकर तैयार है।
- वैसे तो इसे फ्रिज में स्टोर करके रख सकती हैं। लेकिन अगर आप 8-10 महीना ये सॉस खराब होने से बचाना चाहती हैं तो एक चम्मच सोडियम बेंजोएट डाल सकती हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन