चाय के शौकीन हैं तो इन मसालों के साथ बनाएं हेल्दी टी, पड़ोस तक जाएगी खुशबू tasty and healthy chai masala powder recipe ingredient list to making tea, खाना - Hindustan
More

चाय के शौकीन हैं तो इन मसालों के साथ बनाएं हेल्दी टी, पड़ोस तक जाएगी खुशबू

Tea Masala Powder: चाय के शौकीन हैं तो उसे हेल्दी और टेस्टी बनाने के इस प्रोसेस को जरूर पूरा करें। चाय के लिए इन फायदेमंद मसालों को मिलाकर एक पाउडर तैयार करें और चाय बनाएं। इस चाय को पीने पर केवल स्वाद और महक ही नहीं मिलेगी बल्कि ये हेल्दी भी होगी।

Sun, 18 Jan 2026 06:25 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
चाय के शौकीन हैं तो इन मसालों के साथ बनाएं हेल्दी टी, पड़ोस तक जाएगी खुशबू

चाय पीने के ढेर सारे नुकसान बताए जाते हैं। लेकिन चाय के शौकीन इसे पिए बगैर नहीं रह सकते। लेकिन आप इस चाय को मसालों के साथ इंफ्यूज कर बनाएंगे तो मसालों का फ्लेवर और महक ना केवल चाय को स्पेशल बनाएगा बल्कि ये मसाले हेल्थ को भी फायदा पहुंचाएंगे। आप इस चाय मसाला पाउडर को पीसकर घर में रख लें। जब भी चाय बनाएंगी तो पूरा घर खुशबू से भर जाएगा और घरवालों के साथ ही पड़ोस के लोग भी चाय पीने की डिमांड करने लगेंगे। बस अपनी चाय के लिए बनाकर रख लें ये चाय मसाला पाउडर।

चाय मसाला पाउडर बनाने के लिए इन मसालों का यूज करें

आमतौर पर चाय बनाने के लिए लोग अदरक, हरी इलायची, लौंग का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ये मसाला और भी ज्यादा स्पेशल है। क्योंकि इसमे कई मसालों को मिलाया जाता है।

दो से तीन स्टिक दालचीनी

चार से पांच बड़ी काली इलायची

13-15 हरी छोटी इलायची

एक चम्मच काली मिर्च

एक से डेढ़ चम्मच लौंग

एक चक्रफूल

दो से तीन स्टिक मुलेठी

दो चम्मच सौंफ

गुलाब की सूखी पंखुड़ियां

जायफल का छोटा टुकड़ा

बस पैन में गुलाब की पंखुड़ियों को छोड़कर सारे मसालों को हल्का सा ड्राई रोस्ट कर लें। जब इन मसालों का मॉइश्चर खत्म हो जाए तो हल्का सा ठंडा कर लें। फिर इन मसालों में गुलाब की पंखुड़ियों को भी मिलाएं। हल्का सा पैन पर मिलाने से गर्माहट से पंखुड़ियां ड्राई हो जाएंगी। बस अब ग्राइंडर में डालकर पीस कर पाउडर बना लें। फिर किसी एयर टाइट डिब्बे में भरकर रख लें। जब भी चाय बनाना हो तो बस इस मसाले के एक छोटे से हिस्से को डालकर मिक्स करें। ये चाय आपके गले की खराश को दूर करेगा। सौंफ और दालचीनी का इस्तेमाल डायबिटीज वाले करते हैं। इसलिए ये आपकी हेल्थ के लिए फायदेमंद होगा। बस ध्यान रहे कि चाय में चीनी की मात्रा ना हो। बस बनाएं ये खुशबूदार मसालेदार चाय और पीकर लुत्फ उठाएं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।