नवरात्रि स्पेशल: 1 कप साबूदाना से बनाएं व्रत वाला आलू का पराठा, फलाहारी चटनी बनाना भी सीखें! Chaitra Navratri 2026 special Vrat wala Aloo ka Paratha with Green Chutney Tasty and Super easy, रेसिपी - Hindustan
More

नवरात्रि स्पेशल: 1 कप साबूदाना से बनाएं व्रत वाला आलू का पराठा, फलाहारी चटनी बनाना भी सीखें!

व्रत में आप फलाहारी आलू का पराठा भी बना सकती हैं। ये पराठे इतने सॉफ्ट और टेस्टी बनते हैं कि आपको विश्वास नहीं होगा कि ये व्रत वाले पराठे है। साथ में हरी चटनी भी होगी तो मजा आ जाएगा। चलिए फटाफट से रेसिपी जान लेते हैं-

Thu, 19 March 2026 08:27 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
नवरात्रि स्पेशल: 1 कप साबूदाना से बनाएं व्रत वाला आलू का पराठा, फलाहारी चटनी बनाना भी सीखें!

चैत्र नवरात्रि शुरू हो गए हैं। इस दौरान कई भक्त पूरे नौ दिनों तक व्रत-उपवास रखते हैं। व्रत में केवल फलाहारी भोजन किया जाता है, ऐसे में ज्यादा ऑप्शन समझ नहीं आते। जाहिर है पूरे नौ दिनों तक व्रत रखना काफी मुश्किल होता है। लेकिन अगर डाइट में कुछ ऐसी चीजें शामिल कर ली जाएं, जो टेस्टी भी हों और पेट भर के खा ली जाएं तो राहत मिलती है। आज ऐसी ही एक रेसिपी हम आपके साथ साझा कर रहे हैं। जी हां, व्रत में आप फलाहारी आलू का पराठा भी बना सकती हैं। रेसिपी बहुत सिंपल है और कुछ ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं है। ये पराठे इतने सॉफ्ट और टेस्टी बनते हैं कि आपको विश्वास नहीं होगा कि ये व्रत वाले पराठे है। तो चलिए फटाफट से इनकी परफेक्ट रेसिपी देख लेते हैं।

व्रत वाले आलू के पराठे बनाने की सामग्री

व्रत वाले आलू के पराठे बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- साबूदाना (1 कप), उबले हुए आलू (250 ग्राम), अदरक का टुकड़ा (1 इंच), हरी मिर्च (2-3), हरा धनिया पत्ता, सेंधा नमक (स्वादानुसार), जीरा पाउडर (1 चम्मच), देसी घी।

साथ में फलाहारी चटनी भी बना रही हैं तो उसके लिए आपको इन सामग्रियों की जरूरत होगी- मुट्ठीभर धनिया पत्ता, अदरक (1 इंच), हरी मिर्च (3), आधा नींबू, दही (2 चम्मच) और सेंधा नमक (आधा चम्मच)।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ना उबालना, ना सुखाना; सिर्फ 10 मिनट में बनाएं व्रत वाले कुरकुरे आलू के चिप्स

व्रत में बनाएं स्वादिष्ट आलू का पराठा, देखें रेसिपी

व्रत वाला आलू का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना को एक मिक्सर में डालकर पीस लें और इसका एक बारीक पाउडर सा बना लें। इसे एक बड़ी बाउल या परात में डालें, फिर उबले हुए आलू को अच्छे से कद्दूकस कर के एड करें। साथ में कटी हुई हरी मिर्च और कद्दूकस किया हुआ अदरक का टुकड़ा भी मिलाएं। मुट्ठीभर हरा धनिया पत्ता भी मिला सकती हैं, इससे काफी अच्छा स्वाद आता है। स्वादानुसार सेंधा नमक और जीरा पाउडर एड करें और हाथों की मदद से सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें। थोड़ा सा पानी भी इस्तेमाल करें और पराठे का आटा लगाकर तैयार कर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चैत्र नवरात्रि 2026: व्रत का खाना बनेगा सुपर टेस्टी! आजमाएं ये 7 आसान किचन टिप्स

आटे से छोटी-छोटी लोई बनाएं। एक लोई को प्लास्टिक की पन्नी के बीच रखें और ऊपर से किसी प्लेट की मदद से जोर लगाएं। इससे पराठे को गोल शेप मिलेगी। परफेक्ट गोल शेप के लिए किसी ढक्कन की मदद से इसे काट सकती हैं। अब पराठे को गर्म तवे पर सेंक लें। जरूरत के हिसाब से देसी घी लगाएं और दोनों साइड से गोल्डन होने तक पराठा सेंके। व्रत वाले आलू के पराठे बनकर तैयार हैं।

फलाहारी हरी चटनी के लिए फॉलो करें रेसिपी

आलू के पराठे के साथ हरी चटनी हो तो मजा आ जाता है। फलाहारी हरी चटनी बनाने के लिए मिक्सर में मुट्ठीभर हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक का टुकड़ा, आधा नींबू का रस, ताजी दही और स्वादानुसार सेंधा नमक डालकर पीस लें। बहुत ही चटपटी सी चटनी बनकर तैयार होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चैत्र नवरात्रि 2026: 9 दिन, 9 भोग… जानिए किस दिन मां को क्या चढ़ाएं!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।