चैत्र नवरात्रि 2026: नवरात्रि में झटपट बनाएं टेस्टी व्रत का खाना, ये 7 स्मार्ट किचन हैक आएंगे काम!
Chaitra Navratri 2026: चीजों को करने का सही तरीका पता हो और टाइम मैनेजमेंट करना आ जाए तो नवरात्रि में आपका काम सही भी होगा और जल्दी भी। तो चलिए नवरात्रि से जुड़ी कुछ किचन टिप्स जान लेते हैं, जो आपके काफी काम आने वाली हैं।

नवरात्रि के नौ दिन घर में एक अलग ही माहौल रहता है। पूजा-पाठ और व्रत की तैयारियों में दिन कब बीत जाता है, पता ही नहीं लगता। इस दौरान रसोई का काम भी थोड़ा सा बढ़ जाता है क्योंकि अलग से फलाहारी खाने की तैयारियां भी करनी पड़ती हैं। कभी आलू उबालना, साबूदाना या कुट्टू से कोई डिश तैयार करना, इनमें काफी टाइम लग जाता है। हालांकि कुछ छोटी-छोटी तैयारियां ऐसी हैं जिन्हें पहले से कर लेंगी तो काफी सारा टाइम सेव हो जाएगा। चीजों को करने का सही तरीका पता हो और टाइम मैनेजमेंट करना आ जाए तो नवरात्रि में आपका काम सही भी होगा और जल्दी भी। तो चलिए नवरात्रि से जुड़ी कुछ किचन टिप्स जान लेते हैं, जो आपके काफी काम आने वाली हैं।
नवरात्रि स्पेशल किचन टिप्स, टाइम भी सेव होगा
1) नवरात्रि व्रत के लिए आलू उबालकर फ्रिज में स्टोर कर लें। आलू रखे हुए होंगे तो आप फटाफट से इसकी कोई भी डिश बना सकती हैं। घर में जो लोग व्रत नहीं भी हैं, उनके लिए भी आलू से पराठे या सब्जी बनाई जा सकती है। ऐसा करने से आपका काफी टाइम सेव हो जाएगा।
2) व्रत में आलू की चाट बनाएं या पकौड़ी, साथ में आप फलाहारी चटनी बनाकर रख सकती हैं। इससे खाने का टेस्ट बढ़ जाता है। चटनी के लिए हरा धनिया, हरी मिर्च, थोड़ा सा अदरक, भुनी हुई मूंगफली, थोड़ा सा कसा हुआ ताजा नारियल, एक चम्मच दही, भुना जीरा पाउडर, सेंधा नमक और थोड़ा सा पानी डालकर पीस लें। बहुत ही बढ़िया फलाहारी चटनी बनकर तैयार हो जाएगी।
3) कुट्टू के आटे की पूड़ी या पराठे बनाने में काफी मुश्किल होती है क्योंकि ये बहुत चिपकता है। इसलिए इसमें आप थोड़ा सा सिंघाड़े का आटा भी मिक्स कर सकती हैं। इससे आटा आसानी से संभल जाता है।
4) कुट्टू की पूड़ी कुरकुरी नहीं बनती तो इसके लिए उबले हुए आलू इस्तेमाल करें। थोड़े से उबले हुए आलू अच्छे से कद्दूकस कर लें और इन्हें आटे में मिलाकर गूंथ लें। इससे पूड़ी बनाना भी आसान होता है और ये काफी टेस्टी भी बनती हैं।
5) व्रत वाली कोई भी सब्जी टेस्टी बने, इसके लिए आप स्पेशल तड़का लगा सकती हैं। थोड़े से तेल या घी में जीरा चटका लें, उसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक और हरी मिर्च डालें। फ्लेवर और खुशबू के लिए थोड़े से कड़ी पत्ता एड कर दें। फिर कटे हुए टमाटर एड करें और सेंधा नमक डालकर ग्रेवी प्रिपेयर कर लें। फिर जो भी सब्जी बना रही हैं, वो डालें। ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश करें।
6) कुट्टू की पकौड़ी बना रही हैं तो आलू उबालकर कद्दूकस कर लें। फिर एक बाउल में कुट्टू और सिंघाड़े का आटा मिक्स करें और ये आलू डालकर हाथों से अच्छी तरह मिलाएं। आटे में आलू मिलने के बाद थोड़ा सा पानी डालें और घोल को गाढ़ा ही रखें। इसमें आप सेंधा नमक, हरी मिर्च और भुना जीरा पाउडर मिला सकती हैं। इससे पकौड़ी टेस्टी बनती हैं।
7) साबूदाना बनाने से पहले उसे भिगोकर रखना बहुत जरूरी है। कम से कम 4-5 घंटे इन्हें जरूर भिगोएं। हालांकि अगर भिगोना भूल गई हैं तो गुनगुने पानी में 1-2 घंटे के लिए भिगो सकती हैं। इस दौरान इसे ढककर ना रखें वरना ये चिपक सकता है। पानी हमेशा साबूदाने से आधा अंगुल ऊपर डालें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन