वीडियो कॉल से जुड़े 3 कॉमन सवालों को डॉक्टर से पूछते हैं लोग, जानिए जवाब Is It Safe for Babies to Use Video Calls Will the child get used to it or will it be harmful Doctor answers, पेरेंटिंग टिप्स - Hindustan
More

वीडियो कॉल से जुड़े 3 कॉमन सवालों को डॉक्टर से पूछते हैं लोग, जानिए जवाब

नन्हें बच्चे सभी को प्यारे लगते हैं। बच्चों की नटखट हरकतों को देखने के लिए अक्सर लोग बेबी से मिलने आते हैं और जो लोग नहीं आ पाते हैं वह बच्चों को वीडियो कॉल के जरिए देखते हैं। पर क्या बच्चे को वीडियो कॉल पर बात करवानी चाहिए? डॉक्टर से जानिए

Wed, 18 March 2026 03:27 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
वीडियो कॉल से जुड़े 3 कॉमन सवालों को डॉक्टर से पूछते हैं लोग, जानिए जवाब

बच्चा जैसे ही कोई नई हरकत करता है तो पेरेंट्स तुरंत फोन उठाकर उसे रिकॉर्ड करने लगते हैं। या फिर उन लोगों को तुरंत वीडियो कॉल लगाते हैं। हालांकि, अक्सर पेरेंट्स के मन में सवाल आते हैं कि क्या ऐसा करना सेफ है या नहीं। तो पीडियाट्रिशियन डॉक्टर संतोश यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया है जिसमें वह वीडियो कॉल से जुड़े उन 3 कॉमन सवालों के जवाब दे रहे हैं जो अक्सर पेरेंट्स पूछते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रात में कई बार नींद से जागता है बच्चा? डॉक्टर की बात पर दें ध्यान

1) क्या हम बच्चे को वीडियो कॉल पर बात करवा सकते हैं?

पेरेंट्स अपने बच्चे को फोन से दूर रखना चाहते हैं। इसलिए अक्सर बच्चे के सामने खुद भी फोन चलाने से बचते हैं। लेकिन कई बार दूर रह रहे लोगों से बात करवाने के लिए वह वीडियो कॉल पर बात करवा देते हैं। लेकिन मन में सवाल रहता है कि क्या बच्चे को वीडियो कॉल पर बात करवाएं या नहीं। ऐसे में डॉक्टर का मानना है कि हां आप बच्चे को वीडियो कॉल पर बात करवा सकते हैं?

2) बच्चे को किस उम्र से वीडियो कॉल पर बात करवा सकते हैं?

डॉक्टर कहते हैं कि 6 महीने के बच्चे को आप वीडियो कॉल पर बात करवा सकते हैं। क्योंकि इस समय पर बच्चा बात करने के लिए तैयार होता है और अगर पीकाबू करने पर बेबी प्रतिक्रिया देता है तो वह वीडियो कॉल पर बात करने के लिए तैयार है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6 से 12 महीने के बच्चे की डायट में कब और कैसे शामिल करें मसाले

3) क्या बच्चे को इसकी आदत हो जाएगी या कुछ नुकसान होगा?

ऐसे में डॉक्टर ने कुछ टिप्स शेयर की हैं जिन्हें अपनाकर न बच्चे को कुछ नुकसान होगा और न आदत लगेगी। वीडियो कॉल की टाइमिंग कम समय की रखें। 2 से सिर्फ 5 मिनट की। इसके अलावा फोन को बच्चे से एक फीट दूर रखें। इसके अलावा रूम की लाइट को भी ऑन रखना है। डार्क लाइट में बच्चे को वीडियो कॉल पर बात नहीं करवानी है। एक बात जो आपको जरूर ध्यान रखनी है वह ये है कि सोने से पहले बच्चे को वीडियो कॉल पर बात न करवाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खाना नहीं खाता बच्चा? डाक्टर से जानिए बेबी को खिलाने की टिप्स, बन जाएगी आदत

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।