प्रेगनेंसी में क्यूट बच्चों के फोटो देखने से क्या आने वाला बेबी होता है खूबसूरत? जानिए सच्चाई Does looking at photos of cute babies during pregnancy makes unborn beautiful, पेरेंटिंग टिप्स - Hindustan
More

प्रेगनेंसी में क्यूट बच्चों के फोटो देखने से क्या आने वाला बेबी होता है खूबसूरत? जानिए सच्चाई

  • प्रेगनेंसी का पता लगते ही घर के सभी महिला के कमरे में क्यूट बेबी की फोटो लगा देते हैं। ऐसा माना जाता है कि जब गर्भवती क्यूट बच्चों की फोटो देखती है तो आने वाला बच्चा खूबसूरत होता है, लेकिन क्या ये सच है? जानिए-

Mon, 17 Feb 2025 03:55 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
प्रेगनेंसी में क्यूट बच्चों के फोटो देखने से क्या आने वाला बेबी होता है खूबसूरत? जानिए सच्चाई

पेरेंट्स बनने की खुशी अलग ही होती है। जैसे ही घर में इस बात का पता चलता है कि महिला प्रेगनेंट है, वैसे ही घर में खुशियों की लहर आ जाती है। वहीं घर के सभी लोग बेबी के आने की तैयारियों में लग जाते हैं। इस दौरान होने वाली मां के खाने पीने के साथ ही उसकी खुशी का पूरा ख्याल रखा जाता है। वहीं प्रेगनेंसी का पता लगते ही गर्भवती महिला के कमरे में क्यूट बेबी की फोटोज लगा दी जाती हैं। माना जाता है कि जब प्रेगनेंट महिला नन्हें बच्चों की प्यारी फोटोज देखती है तो आने वाला बेबी भी क्यूट और खूबसूरत होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या वाकई ये सच है-

क्या कहती हैं रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स का कहना है कि प्रेगनेंसी के दौरान प्यारे बच्चों की तस्वीरें देखने से गर्भ में पल रहा बच्चा सुंदर नहीं होता। एक बच्चे की विशेषताएं जींस द्वारा निर्धारित होती हैं। आपके बच्चे के जीन उसकी स्किन के रंग, बाल और नाक से लेकर लंबाई तक सब कुछ निर्धारित करते हैं। उसके रूप-रंग और विशेषताओं को प्रभावित करने के लिए आप बहुत कम कुछ कर सकते हैं।

बच्चे की फोटो देखने से क्या होता है

प्रेगनेंसी के दौरान प्यारे बच्चे की फोटो देखने से आप खुश महसूस कर सकती हैं और अपने होने वाले बच्चे से जुड़ाव महसूस कर सकती हैं। इसलिए प्रेगनेंट महिला के कमरे में क्यूट बेबी की फोटो लगाएं लेकिन ये न सोचें की बच्चा फोटो में दिख रहे बेबी की तरह ही होगा।

महिलाएं क्या करें

जब एक महिला प्रेगनेंट होती है, तो वह जन्म के समय बच्चे को स्वस्थ रहने रखने की हर संभव मदद कर सकती हैं। एक हेल्दी प्रेगनेंसी एक हेल्दी बच्चे के जन्म में मदद करती है। इसके लिे महिलाएं हेल्दी खाना खाएं, एक्सपर्ट की सलाह पर एक्सरसाइज करें और स्ट्रेस कम लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेगनेंसी में क्यों अवॉइड नहीं करना चाहिए नारियल पानी, कितने महीने तक पिएं
ये भी पढ़ें:क्यों 3 महीने तक छुपाई जाती है प्रेगनेंसी, कब होता है सभी को बताने का सही समय

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।