क्यों 3 महीने तक छुपाई जाती है प्रेगनेंसी, कब होता है सभी को बताने का सही समय Why people Hide Pregnancy For First 3 months know When Is the Best Time to Announce, पेरेंटिंग टिप्स - Hindustan
More

क्यों 3 महीने तक छुपाई जाती है प्रेगनेंसी, कब होता है सभी को बताने का सही समय

  • कंसीव होने के बाद अक्सर दादी-नानी प्रेग्नेंट महिला को यही सलाह देती हैं कि 3 महीने तक किसी को नहीं बताना। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 3 महीने तक प्रेगनेंसी क्यों छुपाई जाती है? नहीं, तो आइए जानते हैं।

Mon, 10 Feb 2025 01:58 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
क्यों 3 महीने तक छुपाई जाती है प्रेगनेंसी, कब होता है सभी को बताने का सही समय

महिला के लिए प्रेगनेंसी बहुत खुशी का पल होता है। ज्यादातर महिलाएं इन दिनों फैमिली की प्लानिंग देर से करती हैं इसलिए आजकल मां बनना किसी सपने से कम नहीं है। जब महिला कंसीव कर लेती हैं तो अक्सर उन्हें यही सलाह दी जाती है कि वह कम से कम तीन महीने तक प्रेगनेंसी की बात किसी से न कहें। ऐसे में आइए यहां जानते हैं कि आखिर तीन महीनें तक क्यों छुपाई जाती है प्रेगनेंसी की गुड न्यूज और कब होता है सभी को बताने का सही समय-

क्यों 3 महीने तक प्रेगनेंसी के बारे में बताने की होती है मनाही?

पहला ट्राइमेस्टर यानी प्रेगनेंसी के पहले तीन महीने हर महिला के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इस समय मां के शरीर में बच्चे के सभी प्रमुख अंग बन रहे होते हैं। जिसकी वजह से महिला के शरीर में कई बदलाव भी आते हैं। यही वजह है कि डॉक्टर भी शुरुआत के तीन महीनों में प्रेगनेंट महिला को ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। बहुत से लोग प्रेगनेंसी की खबर किसी को देने से पहले तीन महीने गुजरने का इंतजार करना पसंद करते हैं क्योंकि शुरुआत के महीने वह समय होता है जब मिसकैरेज का खतरा ज्यादा होता है। ज्यादातर मिसकैरेज पहली तिमाही यानी 12 हफ्ते के अंदर होते हैं, इसलिए अगर कोई नुकसान होता है तो इस समय के बाद तक इंतजार करना ज्यादा अच्छा माना जाता है।

कब होता है प्रेगनेंसी बताने का सही समय

कंसीव करने के बाद लगभग छह से आठ हफ्ते में अल्ट्रासाउंड होते हैं जो पुष्टि कर सकते हैं कि बच्चे के दिल की धड़कन आ गई है और प्रेगनेंसी की ग्रोथ हो रही है। ऐसे में प्रेगनेंसी के शुरुआती दिनों में परिवार के कुछ करीबी सदस्यों और दोस्तों को बताना मददगार हो सकता है। लेकिन अगर आप करीबियों के अलावा लोगों को बताना चाहते हैं या फिर सोशल मीडिया पर शेयर करना चाहते हैं तो पहले ट्राइमेस्टर के खत्म होने का इंतजार करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेगनेंसी में लापरवाही से हो सकता है यूटीआई, जानिए बचाव के लिए क्या करें
ये भी पढ़ें:क्या प्रेगनेंसी में अच्छा है संतरा? जानिए एक दिन में कितना खाएं

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।