प्रेगनेंसी में क्यों अवॉइड नहीं करना चाहिए नारियल पानी, कितने महीने तक पिएं Why you should not avoid Coconut water in pregnancy for how many months should you drink it, पेरेंटिंग टिप्स - Hindustan
More

प्रेगनेंसी में क्यों अवॉइड नहीं करना चाहिए नारियल पानी, कितने महीने तक पिएं

  • प्रेगनेंसी में नारियल पानी पीने की सलाह दी जाती है। हालांकि, कुछ महिलाएं थोड़े दिन बाद ही इसे अवॉइड करना शुरू कर देती हैं। जानिए प्रेगनेंसी में आपको क्यों नारियल पानी अवॉइड नहीं करना चाहिए और इसे कितने महीनों तक पिएं।

Sun, 16 Feb 2025 03:29 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
प्रेगनेंसी में क्यों अवॉइड नहीं करना चाहिए नारियल पानी, कितने महीने तक पिएं

प्रेगनेंसी की वजह से महिला के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। ऐसे में एक्सपर्ट्स खाने पीने का खास ख्याल रखने की सलाह देते हैं। एक गर्भवती महिला को खाने के साथ ही कुछ दूसरी चीजों को डायट में शामिल करना चाहिए। जैसे नट्स, फ्रूट्स, नारियल पानी। नारियल पानी प्रेगनेंट महिलाओं के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। ये पोषक तत्वों का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। लेकिन फिर भी महिलाएं इसे अवॉइड करती हैं। जो गलता है। अगर आपको नारियल पानी से किसी तरह की एलर्जी नहीं है तो आपको रोजाना इस ड्रिंक को डायट में शामिल करना चाहिए। जानिए आखिर क्यों न अवॉइड करें नारियल पानी और कितने महीने तक इसे पीना अच्छा होता है।

क्यों न अवॉइड करें नारियल पानी

प्रेगनेंसी में नारियल पानी शरीर की कई जरूरतों को पूरा कर सकता है। यह क्लोराइड, इलेक्ट्रोलाइट्स, राइबोफ्लेविन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन सी से भरा होता है। इसी के साथ इसमें फैट कम होता है और ये हेल्दी ड्रिंक शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। इसका पानी इम्‍युनिटी बढ़ाने में मदद करता है और किडनी के काम करने के तरीके में सुधार करता है। जब कोई महिला रोजाना नारियल पानी पीती है तो वह मूत्रमार्ग में होने वाले संक्रमण से खुद का बचाव कर सकती है। वहीं प्रेगनेंसी में उल्टी या सीन में जलन की शिकायत हो रही है तो इसे पीने बेहद फायदेमंद माना जाता है।

कितने महीने तक पिएं

नारियल पानी वैसे तो आपको पूरे नौ महीनों तक पीना चाहिए, एक्सपर्ट्स भी ऐसा करने की सलाह देते हैं। शुरुआती महीनों में आप इसे रोजाना पीएं। अगर आपको इसका स्वाद अच्छा नहीं लगता है तो एक दिन छोड़कर भी इसे पी सकते हैं। ध्यान रखें कि दिनभर में एक नारियल पानी काफी है, इसकी बहुत ज्यादा मात्रा भी नुकसान पहुंचा सकती है। इसी के साथ शाम के समय नारियल पानी पीने से बचें। किसी भी चीज को डायट में कब और कैसे शामिल करना है इसे लेकर अपने एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्यों 3 महीने तक छुपाई जाती है प्रेगनेंसी, कब होता है सभी को बताने का सही समय
ये भी पढ़ें:क्या प्रेगनेंसी में अच्छा है संतरा? जानिए एक दिन में कितना खाएं

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।