लाइक्स के चक्कर में कहीं बच्चे को जोखिम में तो नहीं डाल रहे आप? जानें 'शेयरेंटिंग' के 5 बड़े खतरे beware know 5 big risks of posting kids pictures online what is social media sharenting dangers, पेरेंटिंग टिप्स - Hindustan
More

लाइक्स के चक्कर में कहीं बच्चे को जोखिम में तो नहीं डाल रहे आप? जानें 'शेयरेंटिंग' के 5 बड़े खतरे

Risks of posting Kids photos on social media : क्या आप जानते हैं ऐसा करके आप अनजाने में ही अपने बच्चे की मासूमियत को खतरे में डाल रहे होते हैं। जी हां, आपका एक 'क्लिक' और 'शेयर' आपके मासूम बच्चे को अनजाने खतरों के घेरे में ला सकता है? आइए जानते हैं क्या है 'शैरेंटिंग' (Sharenting) के 5 बड़े नुकसान।

Thu, 26 Feb 2026 11:29 PMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share
लाइक्स के चक्कर में कहीं बच्चे को जोखिम में तो नहीं डाल रहे आप? जानें 'शेयरेंटिंग' के 5 बड़े खतरे

आज के डिजिटल युग में टेक्नोलॉजी ने व्यक्ति की लाइफ को काफी ज्यादा आसान बना दिया है। लोग पलक झपकते ही अपनी खुशियों और गम को दूर बैठे अपनों तक आसानी से शेयर कर पाते हैं। सोशल मीडिया के इस दौर में, अपने बच्चे की पहली मुस्कान, उसका नन्हा कदम या स्कूल का पहला दिन दुनिया के साथ शेयर करना हर पेरेंट्स के लिए एक प्यारा अहसास हो सकता है। पेरेंट्स होने के नाते हो सकता है आपने भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को अपनी इन छोटी-छोटी खुशियों का हिस्सा बनाया हो। लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसा करके आप अनजाने में ही अपने बच्चे की मासूमियत को खतरे में डाल रहे होते हैं। जी हां, आपका एक 'क्लिक' और 'शेयर' आपके मासूम बच्चे को अनजाने खतरों के घेरे में ला सकता है? आइए जानते हैं क्या है 'शैरेंटिंग' (Sharenting) के 5 बड़े नुकसान।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फेंक देते हैं पुराना अखबार? ये हैं सब्जियों को फ्रेश रखने के 'न्यूजपेपर ट्रिक्स'

बच्चों की फोटो ऑनलाइन पोस्ट करने के 5 बड़े नुकसान

प्राइवेसी और सुरक्षा का खतरा

सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों से अपराधी आसानी से बच्चे की जानकारी जुटा सकते हैं। बच्चे की फोटो में पहनी स्कूल ड्रेस, बैकग्राउंड में नजर आने वाला घर का नंबर या पार्क से यह पता चल सकता है कि बच्चा कहां रहता है। ये सभी चीजें अपराधियों को बच्चे की लोकेशन ट्रैक करने में मदद करती हैं।

'डिजिटल किडनैपिंग' और दुरुपयोग

बच्चों की तस्वीरों और जानकारी का उपयोग फर्जी प्रोफाइल बनाने या 'डिजिटल किडनैपिंग' के लिए किया जा सकता है। सोशल मीडिया पर बच्चों की फोटो पोस्ट करने का यह सबसे खराब और डरावना नुकसान है। जिसमें पोस्ट की गई तस्वीरों को डार्क वेब या गलत साइटों पर इस्तेमाल किया जा सकता है। अजनबी लोग आपके बच्चे की फोटो को अपनी बताकर पोस्ट कर सकते हैं। AI के दौर में, तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ करके उनका दुरुपयोग किया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली पर पार्टनर को रंग लगाने के 7 रोमांटिक तरीके, दिल में घुल जाएगा प्यार का रंग

तुलना और मेंटल हेल्थ पर असर

लगातार ऑनलाइन लाइक्स और कमेंट्स के प्रति बच्चों का क्रेज उनके विकास पर असर डालता है। बच्चे अपनी अहमियत बाहरी प्रशंसा यानी लाइक्स और कमेंट्स से जोड़कर देखना शुरू कर सकते हैं। जिसकी वजह से उन्हें हर समय 'कैमरा रेडी' रहने के दबाव बना रहता है, जो उनके स्वाभाविक बचपन को प्रभावित करता है।

यौन शोषण का खतरा

आपकी बच्चे की मासूम तस्वीरें चुराकर अश्लील साइड्स पर पोस्ट की जा सकती है। आजकल AI टूल से बच्चे की सामान्य फोटो को नग्न या अश्लील बना दिया जा सकता है-उदाहरण के लिए कई बार बच्चों के नहाते हुए या कम कपड़ों में फोटो डार्क वेब पर शेयर कर दिए जाते हैं। आजकल यह बहुत तेजी से बढ़ रहा खतरा है जो बच्चे को भविष्य में ब्लैकमेल करने के लिए इस्तेमाल होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस होली केमिकल को कहें अलविदा, सब्जियों के छिलकों से बनाएं 100% नेचुरल हर्बल रंग

आइडेंटिटी थेफ्ट (पहचान की चोरी)

फोटो में नाम, जन्मतिथि, स्कूल, घर का पता जैसी जानकारी मिल जाती है। अपराधी इसका इस्तेमाल बच्चे के नाम पर लोन, क्रेडिट कार्ड या अन्य फ्रॉड करने के लिए कर सकते हैं। अनुमान लगाया जाता है कि 2030 तक बहुत सारे आइडेंटिटी फ्रॉड केस शेयरेंटिंग से जुड़े होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।