क्या आप भी फेंक देते हैं पुराना अखबार? सब्जियों को फ्रेश रखने के लिए अपनाएं 5 देसी 'न्यूजपेपर ट्रिक्स' 5 best cheap newspaper desi hacks to keep vegetables fresh for long time akhbar se sabjio ko fresh rakhne ke tarike, खाना - Hindustan
More

क्या आप भी फेंक देते हैं पुराना अखबार? सब्जियों को फ्रेश रखने के लिए अपनाएं 5 देसी 'न्यूजपेपर ट्रिक्स'

जिस अखबार को हम बेकार समझकर रद्दी में डाल देते हैं, वही आपकी सब्जियों की उम्र बढ़ाने का सबसे कारगर और सस्ता हथियार बन सकता है। आइए जानते हैं अखबार के 5 ऐसे किचन हैक्स, जो आपकी रसोई को स्मार्ट और आपकी सब्जियों को हफ्तों तक फ्रेश बनाए रख सकते हैं।

Thu, 26 Feb 2026 10:02 PMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share
क्या आप भी फेंक देते हैं पुराना अखबार? सब्जियों को फ्रेश रखने के लिए अपनाएं 5 देसी 'न्यूजपेपर ट्रिक्स'

महिलाएं वर्किंग हो या हाउस वाइफ, ज्यादातर घरों में पूरे हफ्ते की सब्जियां एक साथ खरीदकर फ्रिज में स्टोर कर दी जाती हैं। घर संभालने की यह तरकीब ना सिर्फ समय बचाती है बल्कि मंडी से सब्जी खरीदने की वजह से जेब के लिए भी सस्ती पड़ती है। लेकिन असली चुनौती तब शुरू होती है जब यही फ्रेश नजर आने वाली हरी सब्जियां फ्रिज में रखने के बाद भी महज एक-दो दिन में ही मुरझाने या सड़ने लगती हैं। बड़े चाव से खरीदी गई पसंदीदा सब्जियों को इस तरह बर्बाद होते देखना वाकई दुख देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रोजमर्रा की इस समस्या का समाधान आपके सुबह के अखबार में छिपा हुआ होता है? जी हां, जिस अखबार को हम बेकार समझकर रद्दी में डाल देते हैं, वही आपकी सब्जियों की उम्र बढ़ाने का सबसे कारगर और सस्ता हथियार बन सकता है। आइए जानते हैं अखबार के 5 ऐसे किचन हैक्स, जो आपकी रसोई को स्मार्ट और आपकी सब्जियों को हफ्तों तक फ्रेश बनाए रख सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस होली केमिकल को कहें अलविदा, सब्जियों के छिलकों से बनाएं 100% नेचुरल हर्बल रंग

हरी सब्जियों को सड़ने से बचाएंगे अखबार के 5 देसी हैक्स

1. पत्तेदार सब्जियों की नमी सोखना

पालक, धनिया और मेथी जैसी हरी सब्जियां नमी की वजह से जल्दी काली पड़कर सड़ने लगती हैं। इन्हें हफ्ते भर फ्रेश बनाए रखने के लिए किसी अखबार में लपेटकर फ्रिज में रख दें। अखबार हरी सब्जियों की अतिरिक्त नमी को सोखकर पत्तियों को हफ्तों तक फ्रेश बनाए रखेगा।

2. टमाटर और खीरे जैसी सब्जियों को 'चिल बर्न' से बचाना

फ्रिज की सीधी तेज ठंडक कई बार टमाटर और खीरे की बाहरी परत को गला देती है। इन्हें पॉलीथीन की जगह अखबार के टुकड़े में अलग-अलग लपेटकर टोकरी में रखें। ऐसा करने से उनका प्राकृतिक मॉइस्चर बना रहता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सावधान! होली का रंग पड़ न जाए फीका, ऐसे करें असली और नकली गुलाल की पहचान

3. फ्रिज में बिछाएं अखबार

फ्रिज में सब्जियां रखने वाली जगह पर नीचे की तरफ अखबार को मोड़कर 2-3 लेयर में बिछा दें। ऐसा करने से फ्रिज न सिर्फ सब्जियों के गिरे हुए कचरे से साफ रहेगा, बल्कि उसके अंदर बनने वाली नमी भी कंट्रोल रहेगी। जिससे सब्जियां जल्दी नीचे से गलेंगी नहीं।

4. मिर्च और अदरक की शेल्फ लाइफ बढ़ाए

हरी मिर्च की डंठल तोड़कर उन्हें एक अखबार की छोटी पुड़िया में लपेटकर एयरटाइट कंटेनर में रखें। यह तरीका मिर्च को सूखने या सड़ने से रोकने में सबसे कारगर है।

5. कच्चे फलों और सब्जियों को पकाना

अगर आप कच्चे पपीते, आम या टमाटर खरीदकर ले आए हैं, तो उन्हें अखबार में लपेटकर किसी गरम जगह पर रख दें। अखबार से निकलने वाली गर्मी उन्हें प्राकृतिक तरीके से और जल्दी पकने में मदद करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बंटवारे के दर्द से निकला दुनिया का सबसे लाजवाब स्वाद, जानें बटर चिकन का इतिहास

असरदार टिप

अगर फ्रिज में बिछाया हुआ अखबार गीला हो जाए, तो उसे तुरंत बदल दें, क्योंकि बहुत ज्यादा गीला कागज बैक्टीरिया पनपने का कारण बन सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।