मनी प्लांट की तरह पानी में भी उग जाएगा तुलसी का पौधा, बार-बार सूख जाता है तो सीखें ये तरीका! No Soil Needed Grow Healthy Tulsi plant in Water just like money plant Easily Step by step process, लाइफस्टाइल - Hindustan
More

मनी प्लांट की तरह पानी में भी उग जाएगा तुलसी का पौधा, बार-बार सूख जाता है तो सीखें ये तरीका!

जिस तरह मनी प्लांट का पौधा पानी में उगाया जाता है, ठीक उसी तरह तुलसी का पौधा भी पानी में ग्रो किया जा सकता है। अगर आपका पौधा सही से ग्रो नहीं हो पाता है, तो भी इस सिंपल तरीके से आप हरी-भरी तुलसी लगा सकते हैं।

Fri, 27 March 2026 07:54 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
मनी प्लांट की तरह पानी में भी उग जाएगा तुलसी का पौधा, बार-बार सूख जाता है तो सीखें ये तरीका!

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का धार्मिक महत्व बहुत ज्यादा है। हर घर में आपको तुलसी का पौधा जरूर मिल जाएगा। तुलसी का पौधा आमतौर पर मिट्टी और गमले में उगाया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे पानी में भी उगा सकते हैं? जी हां, जिस तरह मनी प्लांट का पौधा पानी में उगाया जाता है, ठीक उसी तरह तुलसी का पौधा भी पानी में ग्रो किया जा सकता है। इसे हाइड्रोपोनिक्स तकनीक की मदद से कांच के जार में आप आसानी से उगा सकते हैं। ये तरीका खासतौर से उन लोगों के लिए है जो छोटे अपार्टमेंट में रहते हैं और पौधा उगाने के लिए जगह नहीं है। साथ ही अगर आपका पौधा सही से ग्रो नहीं हो पाता है, तो भी इस सिंपल तरीके से आप हरी-भरी तुलसी लगा सकते हैं।

सही क्वालिटी का लिकाबॉल्स लें

सबसे पहले आपको अच्छे क्वालिटी के लिकाबॉल्स लेने हैं। ये छोटे-छोटे क्ले (मिट्टी) के बॉल्स होते हैं जो पौधों को सहारा देने के काम आते हैं। आपको ये नर्सरी या ऑनलाइन स्टोर पर आसानी से मिल जाएंगे। इन्हें इस्तेमाल करने से पहले दो से तीन बार साफ पानी से अच्छी तरह धो लें ताकि इनमें मौजूद धूल या गंदगी निकल जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एलोवेरा इस्तेमाल करने से पहले निकाल लें 'जहरीला' लेटेक्स, सीखें सही तरीका

नोट- ध्यान रखें कि लिकाबॉल्स क्ले से बने होते हैं, इसलिए इनमें फंगस बनने का खतरा रहता है। इस समस्या से बचने के लिए धोने के बाद इसमें एक चम्मच हाइड्रोजन पेरोक्साइड जरूर मिला दें। इससे लिकाबॉल्स ज्यादा साफ और सुरक्षित हो जाते हैं और पौधे की जड़ों को नुकसान होने का खतरा कम हो जाता है।

तुलसी की जड़ों को साफ करते समय रखें सावधानी

दूसरे स्टेप में तुलसी के पौधे को मिट्टी से बाहर निकालें। इस काम को करते समय बहुत ही सावधानी रखें, क्योंकि तुलसी की जड़ें बहुत पतली और नाजुक होती हैं। अगर जल्दबाजी करेंगे तो जड़ें टूट सकती हैं और पौधा कमजोर हो सकता है। पौधे को धीरे-धीरे मिट्टी से बाहर निकालें। जब जड़ें बाहर आ जाएं तो उन पर लगी मिट्टी को हल्के हाथ से हटाएं। इसके बाद जड़ों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें ताकि कोई मिट्टी बाकी ना रहे। साफ जड़ें पानी में लगाने के लिए जरूरी होती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कैसे जानें गैस खत्म होने वाली है? 10 सेकेंड की ट्रिक से तुरंत करें पता

जार में तुलसी लगाने का सही तरीका

अब एक ट्रांसपेरेंट जार लें। ट्रांसपेरेंट जार लेने का फायदा यह होता है कि आप आसानी से देख सकते हैं कि जड़ों की ग्रोथ कैसी हो रही है। जार को आधा लिकाबॉल्स से भर दें। इसके बाद तुलसी के पौधे को बीच में सीधा रख दें और ऊपर से फिर लिकाबॉल्स डालकर उसे अच्छी तरह सेट कर दें ताकि पौधा हिले नहीं। अब जार में पानी डालें लेकिन ध्यान रखें कि पानी सिर्फ आधे जार तक ही रहे। ऐसा करने से जड़ों को पानी के साथ-साथ हवा भी मिलती रहती है, जो पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए जरूरी है।

पौधे को पोषण देना क्यों जरूरी है

लिकाबॉल्स सिर्फ पौधे को सहारा देते हैं, लेकिन इनमें कोई न्यूट्रीशन नहीं होता। इसलिए पानी डालते समय इसमें दो-तीन बूंद लिक्विड प्लांट फूड जरूर मिलाएं। इससे पौधे को जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिलते रहते हैं और वह स्वस्थ बना रहता है।

तुलसी को सही जगह पर रखना भी है जरूरी

तुलसी के पौधे को ऐसी जगह रखें जहां उसे रोज कम से कम 3 से 4 घंटे की धूप मिल सके। हल्की धूप पौधे को मजबूत बनाती है और पत्तियां भी हरी और ताजी रहती हैं। अगर आप इसे खिड़की के पास या बालकनी में रखेंगे तो यह ज्यादा अच्छी तरह ग्रो करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोना हुआ सस्ता! मात्र 2-3 ग्राम में बनवा लें मंगलसूत्र के ये 7 लेटेस्ट डिजाइन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।