कैसे जानें गैस खत्म होने वाली है? 10 सेकेंड की ट्रिक से तुरंत करें पता, नहीं होगी किल्लत!
खाना बनाते हुए ही सिलेंडर अचानक से जवाब दे दे और दूसरा सिलेंडर भी उपलब्ध ना हो। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में यही ख्याल आता है कि काश पहले से ही पता होता कि कितनी गैस बची है। इस वायरल हैक से आप मिनटों में पता कर पाएंगे कि सिलेंडर में कम गैस है या फिर पर्याप्त है।

अपने रोजमर्रा के खानपान के लिए हम गैस सिलेंडर पर कितना निर्भर हैं, ये तभी पता चलता है जब अचानक से गैस खत्म हो जाए। खासकर तब जब खाना बनाते हुए ही सिलेंडर अचानक से जवाब दे दे और दूसरा सिलेंडर भी उपलब्ध ना हो। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में यही ख्याल आता है कि काश पहले से ही पता होता कि कितनी गैस बची है। अब कुछ लोग सिलेंडर को उठाकर या हिलाकर चेक तो जरूर करते हैं, लेकिन इससे सिर्फ मोटा-मोटा अंदाजा ही लगता है। सिलेंडर में वाकई कितनी गैस बची है, इसे चेक करने का तरीका जरा दूसरा है और यकीन मानिए बहुत ही सिंपल भी है। इस वायरल हैक से आप मिनटों में पता कर पाएंगे कि सिलेंडर में कम गैस है या फिर पर्याप्त है।
सिलेंडर में कितनी गैस बची है, इस हैक से पता करें
सिलेंडर में कितनी गैस बची है इसे चेक करने के लिए आमतौर पर लोग सिलेंडर को हाथ में उठाकर चेक करते हैं। हालांकि इससे उतना सही अंदाजा नहीं लग पाता कि गैस आखिर कितनी बची है। इसी से जुड़ा एक हैक इंस्टाग्राम पर दीप्ति कपूर ने शेयर किया है, जिससे आप ठीक-ठाक अंदाजा लगा सकते हैं। इसके लिए आपको किसी उपकरण की जरूरत नहीं है, बस गर्म पानी की जरूरत पड़ेगी। आइए स्टेप बाय स्टेप जानते हैं कि आपको क्या करना है।
- सबसे पहले एक जग में गर्म पानी लें। पानी इतना गर्म तो होना ही चाहिए कि सिलेंडर की सतह पर इसके तापमान को महसूस किया जा सके। अब इस पानी को सिलेंडर पर ऊपर से नीचे की तरफ डालें ताकि सिलेंडर का एक हिस्सा पूरी तरह भीग जाए।
- इसके बाद आपको 5-10 सेकंड का इंतजार करना है ताकि पानी की गर्माहट को सिलेंडर पर महसूस किया जा सके।
- अब सिलेंडर को छू कर चेक करना है। जिस-जिस हिस्से में आपको सिलेंडर गर्म महसूस हो रहा है, वहां गैस मौजूद नहीं है। यानी सिलेंडर का वो हिस्सा खाली है। वहीं सिलेंडर का जो हिस्सा ठंडा महसूस हो रहा है, वहाँ LPG गैस मौजूद है। यानी आपका सिलेंडर उतना भरा हुआ है। इस सिंपल से हैक से आप एकदम सही अंदाजा लगा सकते हैं कि आपके सिलेंडर में आखिर कितनी गैस बची है।
ये हैक ट्राई करती हुए बरतें ये सावधानी
सिलेंडर में गैस चेक करने के लिए ये हैक ट्राई कर रही हैं तो थोड़ी सी सावधानियां जरूर बरतें। जैसे इस दौरान पानी बहुत ज्यादा उबलता हुआ इस्तेमाल ना करें, वरना हाथ जलने का खतरा हो सकता है। साथ ही पानी डालते हुए गैस स्टोव बंद होना चाहिए और आसपास आग नहीं होनी चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन