हर महिला के लिए अपना मंगलसूत्र बेहद खास होता है। हो भी क्यों ना, इसे महज एक ज्वैलरी नहीं बल्कि अखंड सुहाग की निशानी के तौर पर जो देखा जाता है। मंगलसूत्र का महत्व तो आज भी वही है, लेकिन समय के साथ इसके डिजाइन में बदलाव जरूर आया है। आजकल महिलाएं स्टाइलिश और डेली वियर के लिए परफेक्ट डिजाइन्स चुनना पसंद करती हैं। मंगलसूत्र के लिए गोल्ड हमेशा से ही प्रिफर किया जाता रहा है, लेकिन अब उसके साथ स्टोन वर्क भी खूब पसंद किया जाता है। अगर आप भी अपने लिए कुछ नया और ट्रेंडी ढूंढ रही हैं, तो यहां हम आपके लिए गोल्ड मंगलसूत्र के लेटेस्ट डिजाइन ले कर आए हैं, जिन्हें आप डेली वियर से ले कर खास मौकों तक आसानी से स्टाइल कर सकती हैं। (All Images Credit- Pinterest)

ये मिनिमल डिजाइन मंगलसूत्र बेहद ही खूबसूरत है। डेली वियर के लिए तो ऐसे लाइटवेट ऑप्शन एकदम परफेक्ट रहते हैं। इसमें गोल्ड के साथ स्टोन वर्क भी है, जो आजकल काफी ट्रेंड में है। गोल्ड चेन में काले मोतियों का वर्क भी बेहद खूबसूरत लुक दे रहा है।

डेली वियर के लिए ऐसे लाइट वेट ऑप्शन एकदम परफेक्ट रहते हैं। अगर आप ऑफिस जाती हैं, तो फॉर्मल के साथ भी ऐसे डिजाइन आराम से स्टाइल किए जा सकते हैं। बस पतली सी चेन और स्टोन वर्क, बहुत ही खूबसूरत सा लुक आता है।

अगर आपको थोड़ा ट्रेडिशनल मंगलसूत्र चाहिए तो गोल्ड में कुछ इस तरह का डिजाइन बनवा सकती हैं। ये सूट और साड़ियों के साथ बहुत ही सुंदर लगता है। ऐसे में अगर आप ज्यादातर ट्रेडिशनल आउटफिट ही पहनती हैं, तो कुछ इस तरह का मंगलसूत्र बनवा सकती हैं।

मंगलसूत्र की खूबसूरती इसकी काले मोतियों वाली चेन में होती है। ऐसे में आप कुछ इस तरह का डिजाइन बनवा सकती हैं। इसका गोल्ड पेंडेंट भी काफी लाइटवेट है, जो बजट में भी आसानी से फिट हो जाएगा। ऐसे मंगलसूत्र गले में बेहद ही प्यारे लगते हैं।

आप कुछ तरह का स्टोन वर्क वाला मंगलसूत्र भी बनवा सकती हैं। ये देखने में काफी स्टाइलिश लगता है। खासतौर से ट्रेडिशनल वियर के साथ ये बखूबी स्टाइल किया जा सकता है। पतली सी गोल्ड चेन वाला मंगलसूत्र है तो डेली वियर में भी आसानी से पहन सकती हैं।

मंगलसूत्र का ये फैंसी डिजाइन भी डेली वियर के लिए परफेक्ट चॉइस है। थोड़ा सा वाइब्रेंट लुक पसंद करती हैं तो ये पैटर्न आपको काफी पसंद आएगा। इसका फ्लॉवर शेप डिजाइन बेहद ही प्यारा है, साथ में काले मोतियों और गोल्ड चेन का कॉम्बिनेशन भी जबरदस्त है।

अगर आप थोड़ा सा हेवी डिजाइन में मंगलसूत्र बनवाना चाहती हैं, तो ये वाला डिजाइन बढ़िया रहेगा। इसमें डबल चेन हैं, जो काफी सुंदर लगती है और थोड़ा हेवी लुक भी देती है। हालांकि इसका पेंडेंट बहुत भारी नहीं है, इसलिए ये बजट में आसानी से फिट हो सकता है।
