कन्या पूजन में कंजकों को गिफ्ट में क्या दें? यहां देखें सस्ते और क्रिएटिव आइडियाज! Navratri 2026 How to Make Beautiful and Useful Gift Hampers for Kanya Pujan This Navratri, लाइफस्टाइल - Hindustan
More

कन्या पूजन में कंजकों को गिफ्ट में क्या दें? यहां देखें सस्ते और क्रिएटिव आइडियाज!

आप भी इस बार कन्या पूजन के लिए कुछ खास करना चाहते हैं, तो साधारण भेंट देने की बजाय घर पर ही एक सुंदर और यूजफुल गिफ्ट हैम्पर तैयार कर सकते हैं। इससे आपका कन्या पूजन स्पेशल हो जाएगा और छोटी-छोटी कन्याओं के चेहरे पर खुशी छा जाएगी।

Wed, 25 March 2026 06:19 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
कन्या पूजन में कंजकों को गिफ्ट में क्या दें? यहां देखें सस्ते और क्रिएटिव आइडियाज!

चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है और माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो चुका है। इसकी अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन किया जाता है। जिसमें छोटी-छोटी कन्याओं को देवी का रूप मानकर उनका स्वागत किया जाता है और उन्हें भोजन के साथ उपहार भी दिए जाते हैं। अगर आप भी इस बार कन्या पूजन के लिए कुछ खास करना चाहते हैं, तो साधारण भेंट देने की बजाय घर पर ही एक सुंदर और यूजफुल गिफ्ट हैम्पर तैयार कर सकते हैं। इससे आपका कन्या पूजन स्पेशल हो जाएगा और छोटी छोटी कन्याओं के चेहरे पर खुशी छा जाएगी। चलिए जानते है कन्या पूजन के लिए स्पेशल गिफ्ट हैंपर तैयार करने के कुछ स्पेशल आइडिया-

स्टेशनरी वाला गिफ्ट हैम्पर बनाएं

आप चाहें तो कन्या पूजन के लिए एक छोटा सा स्टेशनरी हैम्पर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए एक सुंदर सा बॉक्स या टोकरी लें और उसमें कॉपी, पेंसिल, रबर, शार्पनर और कलर पेन रख दें। छोटी क्लास में पढ़ने वाली बच्चियों के लिए यह बहुत काम की चीजें होती हैं। आप इसमें एक ड्राइंग बुक भी रख सकते हैं ताकि बच्चियां उसमें कलर कर सकें। हैम्पर को थोड़ा अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप उस पर रिबन बांध दें या गिफ्ट पेपर से अच्छे से पैक कर दें। यकीन मानिए जब आप यह हैम्पर छोटी-छोटी कन्याओं को देंगे तो उनके चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अष्टमी-नवमी भोग: दूध में भिगोकर बनाएं सूजी का हलवा, मुंह में जाते ही घुल जाएगा

सेल्फ केयर का छोटा सा हैम्पर तैयार करें

आप छोटी कन्याओं के लिए एक सिंपल सा सेल्फ केयर हैम्पर भी बना सकते हैं। इसमें रुमाल, छोटी कंघी, हेयर बैंड, बैंगल्स, पेंडेंट, क्लिप्स या छोटे बच्चों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली क्रीम रख सकते हैं। कोशिश करें कि जो भी चीज रखें वह बच्चों के इस्तेमाल की हो और सुरक्षित हो। एक छोटी सी टोकरी में यह सब सामान सजा दें और ऊपर से एक छोटा सा 'शुभ नवरात्रि' का स्टिकर लगा दें। इससे गिफ्ट और भी प्यारा लगेगा।

टॉफी और स्नैक्स वाला हैम्पर बनाएं

बच्चों को मीठा बहुत पसंद होता है, इसलिए आप एक टॉफी और स्नैक्स वाला हैम्पर भी बना सकते हैं। इसके लिए आप टॉफी, चॉकलेट, बिस्किट या छोटे स्नैक पैकेट रख सकते हैं। ध्यान रखें कि सब कुछ ताजा और अच्छी कंपनी का हो। आप इन सब चीजों को एक कलरफुल बॉक्स में रखें और ऊपर से ट्रांसपेरेंट गिफ्ट रैप से पैक कर दें। चाहें तो अंदर एक छोटा कार्ड भी रख सकते हैं, जिसमें बच्चियों के लिए कोई प्यारा सा कोट लिख सकते हैं। जब बच्चियां इसे खोलेंगी तो उन्हें बहुत खुशी होगी और आपका यह छोटा सा प्रयास उन्हें हमेशा याद रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कन्या पूजन में कंजकों को भूलकर भी ना दें ये 5 चीजें, जानें क्या उपहार शुभ रहेगा!

पूजा से जुड़ा छोटा सा यादगार हैम्पर तैयार करें

आप चाहें तो एक ऐसा हैम्पर भी बना सकते हैं जो इस पावन मौके की याद दिलाए। इसके लिए आप एक छोटी चुनरी, लाल रिबन, छोटी सी पूजा की किताब या माता रानी की तस्वीर रख सकते हैं। नवरात्रि पर्व के लिए ये बेहद खूबसूरत गिफ्ट हैंपर होगा। इसे बनाते समय आप ध्यान रखें कि सब कुछ साफ और अच्छे तरीके से रखा हो। आप चाहें तो टोकरी में थोड़ा सा फूल भी सजा सकते हैं ताकि यह और सुंदर लगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिना प्याज-लहसुन के भी बनेंगे खूब टेस्टी छोले, अष्टमी-नवमी भोग के लिए सीख लें

(Images Credit- Pinterest)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।