सर्दियों में बढ़ा हुआ है कोलेस्ट्रॉल? न्यूट्रीशनिस्ट ने बताई 3 सब्जियां, जो दवा की तरह काम करती हैं! Winter Superfoods That Help Lower Cholesterol Naturally According to a Nutritionist, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

सर्दियों में बढ़ा हुआ है कोलेस्ट्रॉल? न्यूट्रीशनिस्ट ने बताई 3 सब्जियां, जो दवा की तरह काम करती हैं!

Cholesterol: सर्दियों के मौसम में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हुआ रहता है। ऐसे में जरूरत है अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजें शामिल करने की जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करें। 

Tue, 30 Dec 2025 09:43 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
सर्दियों में बढ़ा हुआ है कोलेस्ट्रॉल? न्यूट्रीशनिस्ट ने बताई 3 सब्जियां, जो दवा की तरह काम करती हैं!

हार्ट से जुड़ी समस्याएं आजकल काफी कॉमन होती जा रही हैं, इनके पीछे मुख्य वजह है बढ़ता कोलेस्ट्रॉल। गलत खानपान और लाइफस्टाइल के चलते शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा काफी बढ़ जाती है, जिस वजह से हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों तक का खतरा होता है। खासतौर से आप देखेंगे कि सर्दियों के मौसम में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हुआ रहता है। एक तो विंटर्स में फिजिकल एक्टिविटीज काफी कम हो जाती हैं, लोग ज्यादा मीठा, तला हुआ खाना पसंद करते हैं और शरीर भी ज्यादा फैट जमा करने लगता है। ये सब मिलकर शरीर में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देते हैं। ऐसे में जरूरत है अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजें शामिल करने की जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करें। क्लिनिकल न्यूट्रीशनिस्ट ख्याति पटेल ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ऐसे ही विंटर फूड्स की लिस्ट शेयर की हैं, आइए जानते हैं।

सर्दियों में जरूर खाएं मेथी

ख्याति बताती हैं कि अगर आप सर्दियों में अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल को नेचुरली कम रखना चाहते हैं, तो मेथी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। मेथी में नेचुरल सॉल्यूबल फाइबर होता है, जो आपकी इंटेस्टाइन में मौजूद बाइल से बाइंड हो जाता है, जिस वजह से इसे स्टोर्ड कोलेस्ट्रॉल से बाइल एसिड्स बनाने पड़ते हैं। इससे आपका बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है। मेथी में सेपोनिन नामक तत्व भी मौजूद होता है। आप जो भी फूड खाते हैं, ये उससे कोलेस्ट्रॉल के एब्जॉरपशन को कम करता है।

न्यूट्रीशनिस्ट सलाह देती हैं कि सर्दियों में जितना हो सके मेथी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। आप मेथी स्प्राउट्स, मेथी सब्जी और मेथी थेपला जैसे फूड्स अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये नेचुरल आपके LDL लेवल और ट्राइग्लिसराइड लेवल को कम करने में मदद करती है।

हरा लहसुन

न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि हरा लहसुन एक विंटर सुपरफूड है, जिसके बारे में ज्यादातर लोगों को नहीं पता। जब आप हरे लहसुन को छीलते या काटते हैं, तो इसमें से 'एलिसिन' नामक कंपाउंड रिलीज होता है। ये आपकी बॉडी में उस एंजाइम को टारगेट करता है, जिसे 'Statin' दवाई टारगेट करती है। इस वजह से आपका लिवर कम कोलेस्ट्रॉल प्रोड्यूस करता है और आपकी आर्टरीज को ब्लॉक करने वाला ऑक्सीडाइज्ड LDL भी कम होता है। आप इसे सब्जियों या सलाद में डालकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

आंवला भी बनाएं डाइट का हिस्सा

ख्याति बताती हैं कि आंवला भी आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में काफी मदद करता है। आंवले में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो लिवर से बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है और ट्राइग्लिसराइड लेवल को कम करता है। आप आंवले की सब्जी, अचार, पराठे, जूस और सलाद जैसी कई चीजें अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सर्दियों में सूज जाती हैं उंगलियां? डायटिशियन ने बताया कैसे मिलेगी राहत!
ये भी पढ़ें:गैस या ठंड समझकर हार्ट अटैक के ये लक्षण नजरंदाज कर देते हैं लोग, डॉक्टर की सलाह

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।