सर्दियों में आपके हाथों-पैरों की उंगलियां भी सूज जाती हैं? डायटिशियन ने बताया कैसे मिलेगी राहत! Red, Swollen Fingers in Winter? Dietitian Reveals Why Chillblains Happen and How to Manage Them, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

सर्दियों में आपके हाथों-पैरों की उंगलियां भी सूज जाती हैं? डायटिशियन ने बताया कैसे मिलेगी राहत!

जैसे-जैसे ठंड बढ़ती है, कुछ लोगों के हाथ-पैरों की उंगलियां लाल पड़ने लगती हैं। वो काफी सूज भी जाती हैं और उनमें इस कदर खुजली होती है कि रुकने का नाम नहीं लेती। डायटिशियन ने बताया है इससे कैसे राहत मिलेगी। 

Wed, 24 Dec 2025 09:22 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
सर्दियों में आपके हाथों-पैरों की उंगलियां भी सूज जाती हैं? डायटिशियन ने बताया कैसे मिलेगी राहत!

सर्दियों का मौसम अपने साथ अलग ही चुनौतियां लाता है। ठंड से बुखार, जुकाम-खांसी तो इन दिनों आम होते हैं, साथ ही एक समस्या और भी है जो कई लोगों के लिए बड़ी दर्दनाक होती है। दरअसल जैसे-जैसे ठंड बढ़ती है, कुछ लोगों के हाथ-पैरों की उंगलियां लाल पड़ने लगती हैं। वो काफी सूज भी जाती हैं और उनमें इस कदर खुजली होती है कि रुकने का नाम नहीं लेती। ये प्रॉब्लम कई लोग हर साल फेस करते हैं, लेकिन समझ नहीं पाते कि इससे डील कैसे करना है। अक्सर गृहणियों के साथ ये समस्या काफी होती है क्योंकि उन्हें ठंडे पानी में काफी काम करना पड़ता है। मेडिकल डायटिशियन लवलीन कौर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसी कंडीशन के बारे में बताया है, आइए जानते विस्तार में जानते हैं।

आखिर ठंड में उंगलियां सूज क्यों जाती हैं?

सबसे पहला सवाल तो यही है कि आखिर ठंड में हाथों-पैरों की उंगलियां इतनी लाल क्यों हो जाती हैं और उनमें सूजन और खुजली क्यों होती है। डायटिशियन लवलीन बताती हैं कि इस कंडीशन को 'चिलब्लेन्स' (Chillblains) कहा जाता है। दरअसल जब हमारी बॉडी ठंडे तापमान से गर्म तापमान पर शिफ्ट होती है, तो हमारी नसें सिकुड़ने के बजाए तेजी से फैलने लगती हैं। इस वजह से कई बार वो डैमेज भी हो जाती हैं और इन्फ्लेमेशन को जन्म देती हैं।

इस ठीक करने के लिए क्या करें?

डायटिशियन बताती हैं कि अगर आपके साथ भी सर्दियों में ये समस्या बनी रहती है तो कुछ स्टेप्स आप फॉलो कर सकते हैं। इसके लिए रात में सोने से पहले गर्म पानी से अपने हाथों-पैरों की उंगलियों को अच्छी तरह धोएं। इसके बाद इन्हें अच्छे से सूखा लें, फिर उंगलियों पर तिल का तेल अप्लाई कर लें। ऐसा करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा और स्किन भी मॉइश्चराइज रहेगी।

मैग्नीशियम और जिंक रिच फूड खाएं

लवलीन कहती हैं कि आपको अपनी डाइट पर भी ध्यान देने की जरूरत है। जितना हो सके मैग्नीशियम और जिंक से भरपूर चीजें अपने खानपान में शामिल करें। उदाहरण के लिए कद्दू के बीज (पंपकिन सीड्स), काला और काजू। ये फूड्स आपके बॉडी टेंपरेचर को मेंटेन रखने में मदद करते हैं।

एक्सरसाइज को बनाएं अपने रूटीन का हिस्सा

अंत में डायटिशियन सलाह देती हैं कि अगर आप ये समस्या अगली बार से अवॉइड करना चाहते हैं, तो सबसे बेहतर यही रहेगा कि एक्सरसाइज को अपने रूटीन का हिस्सा बना लें। दरअसल नियमित एक्सरसाइज से ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होता है। अगर आप एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं, तो शुरुआत हल्की फिजिकल एक्टिविटी जैसे वॉक या योगा से कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चाय में गुड़, खांड या शहद, क्या डालना हेल्दी है? न्यूट्रिशन कोच ने किया टेस्ट!
ये भी पढ़ें:सर्दियों में मूंगफली कब, किसे और कैसे खानी चाहिए? न्यूट्रीशनिस्ट से जानें

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।