सिलेब्रिटीज क्यों सुबह खाली पेट लेते हैं 1 चम्मच घी? न्यूट्रीशनिस्ट ने बताए कमाल के फायदे!
जाह्नवी कपूर, शिल्पा शेट्टी और कृति सेनन जैसे कई सिलेब्रिटीज अपने दिन की शुरुआत एक चम्मच देसी घी के साथ करते हैं। न्यूट्रीशनिस्ट शिखा गुप्ता कहती हैं कि ये छोटी सी आदत हेल्थ पर बड़ा असर डालती है। आइए डिटेल में जानते हैं-

बॉलीवुड सिलेब्रिटीज की फिटनेस अक्सर लोगों के बीच चर्चा का विषय रहती है। वो क्या खाते हैं, क्या रूटीन फॉलो करते हैं, हर कोई ये जानना चाहता है। आज हम सिलेब्रिटीज के पॉपुलर मॉर्निंग रिचुअल के बारे में बात करेंगे। दरअसल जाह्नवी कपूर, शिल्पा शेट्टी और कृति सेनन जैसे कई सिलेब्रिटीज अपने दिन की शुरुआत एक चम्मच देसी घी के साथ करते हैं। न्यूट्रीशनिस्ट शिखा गुप्ता कहती हैं कि ये छोटी सी आदत हेल्थ पर बड़ा असर डालती है। अगर आप सुबह उठते ही खाली पेट एक चम्मच देसी घी लेते हैं, तो इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स हो सकते हैं। आइए डिटेल में जानते हैं सिलेब्रिटीज के इस पॉपुलर मॉर्निंग रिचुअल के बारे में।
बहुत मायने रखती है सुबह की सही शुरुआत
न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत चाय या कॉफी के साथ करते हैं। लेकिन आपके हार्मोन, कॉर्टिसोल लेवल और गट कैफीन का घूंट भरने से पहले ही एक्टिव हो जाते हैं। ऐसे में आप उन पहले 5 मिनट में अपनी बॉडी को क्या दे रहे हैं, ये दिन भर के लिए आपके एनर्जी लेवल, मूड और डाइजेशन को तय करता है। यही वजह है कि अगर आप सुबह घी लेने से शुरुआत करते हैं, तो इस छोटी सी हैबिट का भी बड़ा असर होता है।
सुबह खाली पेट घी लेने से क्या होगा?
सुबह खाली पेट घी लेना आपकी गट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे पेट में एक तरह की कोटिंग बन जाती है, जिस वजह से ब्लोटिंग और एसिडिटी कम होती है और पाचन बेहतर होता है। ये इंसुलिन स्टेबिलिटी को इंप्रूव करता है, जिससे क्रेविंग भी कम होती है और एनर्जी भी बनी रहती है। ये स्ट्रेस हार्मोन कॉर्टिसोल के लेवल को भी स्टेबलाइज करता है, जिससे एंग्जाइटी में राहत मिलती है। खाली पेट चाय कॉफी पीने से जो कैफीन क्रैश होता है, उसे कम करने में भी मदद करता है।
किस-किस को नहीं लेना चाहिए?
जिन भी लोगों को पित्त की थैली से जुड़ी कोई समस्या है या ग्रेड 3 का फैटी लीवर है, तो उन्हें सुबह घी लेना अवॉइड करना चाहिए। इसके अलावा अगर सुबह घी खाने से आपका जी मिचलाता है, तो भी परहेज करना बेहतर है।
क्या देसी घी लेने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाएगा?
न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि ऐसा नहीं है। दरअसल घी में CLA और ब्यूटीरेट होता है, जो फैट मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करता है, इन्फ्लेमेशन को कम करता है और लिवर के फंक्शन को बेहतर बनाता है। एक चम्मच घी आपका कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ाता, बल्कि इन्फ्लेमेशन बढ़ाती है।
कैसे लेना है?
देसी घी लेने के कई तरीके हैं। आप सिंपल एक चम्मच घी को पिघलाकर खा सकते हैं, इसके अलावा गर्म पानी में मिलाकर भी पी सकते हैं। बेहतर बनाने के लिए जरा सी हल्दी और काली मिर्च में घी मिलाकर खाया जा सकता है। सुबह कॉफी या चाय पीते हैं, तो उससे पहले एक चम्मच घी ले लें। कभी भूल जाएं, तो कॉफी या चाय में मिलाकर भी ले सकते हैं।
नोट: यह लेख सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेंट पर आधारित है। लाइव हिंदुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है और ना ही इनका समर्थन करता है।
(All Images Credit: Pinterest)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन