बिना परहेज के भी शुगर कंट्रोल में रखेगी ये 1 आदत, डायबिटीज स्पेशलिस्ट डॉक्टर ने दी सलाह Doctor shares simple lifestyle habit that lowers blood sugar without changing your diet, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

बिना परहेज के भी शुगर कंट्रोल में रखेगी ये 1 आदत, डायबिटीज स्पेशलिस्ट डॉक्टर ने दी सलाह

Diabetes Control: डायबिटीज एक्सपर्ट डॉ इदरिस दवाईवाला ने एक पोस्ट के जरिए ऐसी सिंपल आदत के बारे में बताया है, जिसे अपने डेली रूटीन में शामिल कर के आप बिना डाइट के भी शुगर लेवल कंट्रोल रख सकते हैं। 

Fri, 28 Nov 2025 12:06 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
बिना परहेज के भी शुगर कंट्रोल में रखेगी ये 1 आदत, डायबिटीज स्पेशलिस्ट डॉक्टर ने दी सलाह

शुगर की बीमारी आजकल इतनी कॉमन हो गई है कि लगभग हर दूसरे घर में एक मरीज तो मिल ही जाता है। इसके पीछे की मुख्य वजह हमारा लाइफस्टाइल और खानपान ही है। इसलिए जब बात शुगर लेवल मैनेजमेंट की आती है, तो इन्हीं दो चीजों पर ध्यान देना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। लेकिन आपने देखा होगा कि कई बार ठीक परहेज के बाद भी कोई खास फायदा देखने को नहीं मिलता है। ऐसे में जरूरत है कुछ और भी छोटी-छोटी हैबिट्स शामिल करने की। डायबिटीज एक्सपर्ट डॉ इदरिस दवाईवाला ने एक पोस्ट के जरिए ऐसी ही सिंपल आदत के बारे में बताया है, जिसे अपने डेली रूटीन में शामिल कर के आप बिना डाइट के भी शुगर लेवल कंट्रोल रख सकते हैं। आइए जानते हैं।

ये 1 आदत कंट्रोल रखेगी शुगर लेवल

डॉ इदरिस कहते हैं कि ज्यादातर लोगों को लगता है कि सख्त परहेज करने पर ही डायबिटीज कंट्रोल में रहेगी, लेकिन एक सिंपल सी आदत और है, जो आपको डाइट जितना ही रिजल्ट देगी। ये आदत है, खाने के तुरंत बाद 10 मिनट की वॉक करना। जी हां, ब्लड ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल में रखने का ये सबसे आसान और इफेक्टिव तरीका है। रिसर्च भी ये दिखाती है कि खाने के बाद 10 मिनट वॉक करने से ब्लड शुगर लेवल लगभग 30 परसेंट तक कम हो जाता है, जो कई दवाइयों जितना ही असरदार है।

ब्लड स्ट्रीम से शुगर को बाहर खींचती है वॉक

डॉक्टर कहते हैं कि वॉक करते हुए हमारे पैर ठीक एक स्पंज जैसा काम करते हैं। जब आप मूव करते हैं, तो आपके पैरों की मसल्स शुगर को आपके ब्लड से बाहर निकालने में मदद करती हैं। इससे अचानक आपका शुगर लेवल बढ़ता नहीं है, एनर्जी भी स्टेबल बनी रहती है और पैनक्रियाज पर ज्यादा जोर नहीं पड़ता।

इन लोगों के लिए फायदेमंद है 10 मिनट की वॉक

डॉक्टर बताते हैं कि खाने के बाद 10 मिनट की वॉक सिर्फ डायबिटीज में ही फायदा नहीं करती, बल्कि जिन लोगों को प्री डायबिटीज, पीसीओएस, इंसुलिन रेसिस्टेंट, मोटापा, पेट की चर्बी या मीठा खाने की ज्यादा क्रेविंग होना जैसी समस्याएं हैं, उनके लिए भी ये बहुत मैजिकल साबित हो सकती है।

आराम से घर में भी कर सकते हैं वॉक

10 मिनट की वॉक के लिए आपको किसी भी फैंसी इक्विपमेंट की जरूरत नहीं है। आप चाहें तो अपने घर में भी सिंपल वॉक कर सकते हैं। डॉक्टर कहते हैं कि आपको ज्यादा तेज वॉक करने की जरूरत नहीं है। बस हल्के-हल्के कदमों से वॉक करें। इस छोटी सी हैबिट को अपने रूटीन का हिस्सा बनाएं और देखें ये कैसे फायदा करती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डायबिटीज रिवर्सल डॉक्टर ने बताए टॉप 5 आसन, जो बिना दवाई भी शुगर रखेंगे कंट्रोल!
ये भी पढ़ें:घर में मौजूद इन 7 चीजों का खाली पेट करें सेवन, नेचुरली कंट्रोल होगी डायबिटीज

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।