रोटी या चावल, डिनर में क्या खाना ज्यादा फायदेमंद है? न्यूट्रीशनिस्ट शालिनी ने दी सलाह
Roti VS Rice For Dinner: रात के खाने में रोटी या चावल, क्या खाना ज्यादा बेहतर है? न्यूट्रीशनिस्ट शालिनी सुधाकर ने इसी कंफ्यूजन को दूर किया है। आइए जानते हैं।

चावल और रोटी, दोनों ही भारतीय खाने का अहम हिस्सा हैं। ज्यादातर घरों में डेली बेसिस पर यही दोनों चीजें खाई जाती हैं। हालांकि अक्सर इन्हें ले कर लोगों में कन्फ्यूजन बनी रहती है। एक बहुत कॉमन सवाल है कि दोनों में से क्या खाना बेहतर है। कई लोग कहते हैं कि डिनर में चावल नहीं खाने चाहिए क्योंकि इससे वजन बढ़ता है। तो किसी का मानना है कि रोटी पचाने में मुश्किल होती है, इसलिए चावल खाना बेहतर है। अब सवाल है कि डिनर के लिए रोटी या चावल, दोनों में से क्या चुनें? न्यूट्रीशनिस्ट शालिनी सुधाकर ने एक वीडियो पोस्ट के जरिए इसी सवाल का जवाब दिया है। तो चलिए डिटेल में समझते हैं।
रोटी या चावल, डिनर में क्या खाएं?
न्यूट्रीशनिस्ट शालिनी कहती हैं कि डिनर के लिए रोटी या चावल में से कुछ चुनना हो, तो चावल खाना ज्यादा बेहतर हैं। मोटे तौर पर देखें तो रोटी और चावल दोनों में लगभग बराबर मात्रा में कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट और न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं। इसके अलावा रोटी में ग्लूटेन होता है, जिस वजह से इसे पचाना मुश्किल होता है। रात में वैसे भी हमारा डाइजेशन स्लो डाउन हो जाता है, इसलिए रोटी पचने में और भी लंबा समय ले सकती है। वहीं चावल ग्लूटेन फ्री होता है और आसानी से पच भी जाता है।
चावल खाने से बढ़ जाएगी शुगर?
चावल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स रोटी से ज्यादा होता है, इसलिए इसे खाने के बाद ब्लड शुगर लेवल स्पाइक हो जाती है। यही वजह है कि कई लोग चावल खाना अवॉइड करते हैं। न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि ऐसा तब होता है, जब आप बहुत ज्यादा मात्रा में चावल खाते हैं या सिर्फ चावल ही खाते हैं। अगर आप इसे एक बैलेंस्ड मील की तरह प्रोटीन और फाइबर के साथ खाएंगे, तो शुगर स्पाइक होने का खतरा नहीं होता है।
चावल से डरें नहीं, बस खाने का तरीका बदलें
न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि चावल खाने से डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि इन्हें ठीक तरह से कैसे खाना है, ये समझने की जरूरत है। अगर आप चावल कम लें और उसके साथ खूब सारी दाल या प्रोटीन का कोई अन्य सोर्स और सलाद खाएं, तो शुगर और मोटापा दोनों ही नहीं बढ़ेंगे। ये पचाने में भी आसान हैं, तो डिनर के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन