Ripe Mango vs Raw Mango: कच्चा या पका आम, सेहत के लिए कौन सा है ज्यादा फायदेमंद? जानें फर्क और फायदे which kind of mangoes should you eat check better option between raw and ripe, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

Ripe Mango vs Raw Mango: कच्चा या पका आम, सेहत के लिए कौन सा है ज्यादा फायदेमंद? जानें फर्क और फायदे

गर्मी का सीजन आते ही फलों का राजा आम बाजार में छा जाता है। पहले कच्चा आम आता है और फिर पका, जिसका इंतजार लोग बेसब्री से करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है पका-कच्चा आम में से सबसे ज्यादा सेहतमंद कौन सा होता है? चलिए आपको दोनों के फायदे गिनाते हैं।

Mon, 6 April 2026 10:53 AMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
Ripe Mango vs Raw Mango: कच्चा या पका आम, सेहत के लिए कौन सा है ज्यादा फायदेमंद? जानें फर्क और फायदे

Ripe Mango vs Raw Mango: गर्मियों का सीजन आते ही फलों का राजा आम बाजार में छा जाता है। शुरुआत में कच्चे आम आते हैं और फिर पके हुए आम, दोनों ही लोगों को खूब पसंद होते हैं। कच्चे आम से पना, गलका, अचार और चटनी बनाई जाती है, जबकि पके आमों को लोग बड़े चाव से खाते हैं या फिर इसका शेक बनाकर पीते हैं। ज्यादातर लोग पका आम खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कच्चा और पका आम दोनों में से सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद कौन सा होता है?

दरअसल, कच्चा और पका दोनों ही आम पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, लेकिन आपकी सेहत और जरूरत के हिसाब से इनमें से कौन बेहतर है और किसे किस तरह का आम ज्यादा फायदा करता है। ये जानना जरूरी है। इस आर्टिकल में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताएंगे, ताकि आप आसानी से तय कर सकें कि आपको कच्चा आम खाना चाहिए या पका हुआ।

कच्चा या पका आम कौन ज्यादा सेहतमंद-

कच्चा आम में क्या पाया जाता है?

कच्चा आम खाने के फायदे

कच्चा या हरा आम, जो शुरुआत से ही बाजार में आने लगता है। कच्चे आम में विटामिन C, E होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। ये क्वेरसेटिन, आइसोक्वेरसिट्रिन, साइट्रिक एसिड, मैलिक एसिड जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हाथ-पैरों में मोच लगते ही सबसे बड़ी गलती करते हैं लोग! डॉक्टर ने बताया फर्स्ट एड

खाने के फायदे-

इम्यूनिटी बूस्ट करें

कच्चे आम में विटामिन सी की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है। ऐसा कहा जाता है कि 3 सेब और 1 बड़े संतरे के जितना विटामिन सी एक कच्चे आम में होता है। अगर आप कच्चा आम खाते हैं, तो आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होगी। सीजनल एलर्जी, जुकाम-खांसी, इंफेक्शन से आप बचे रहेंगे। विटामिन सी स्किन के लिए भी अच्छा होता है और ये कोलेजन बूस्ट करता है।

पाचन बेहतर करें

कच्चा आम आपके पेट के लिए भी फायदेमंद होता है। हरे आम में एमाइलेज जैसे एंजाइम होते हैं, जो पेट को ठंडा रखने के साथ पाचन को बेहतर करते हैं। गर्मी के मौसम में कच्चे आम का पना पीने से हीट स्ट्रोक का खतरा भी कम होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गैस्ट्रो डॉक्टर ने बताए 10 अजीब लक्षण, जो देते हैं स्वस्थ शरीर का संकेत

वेट लॉस करता है

कच्चे आम में शुगर की मात्रा जीरो होती है, जिससे आपका वजन कम होता है। जो लोग आम का पना पीते हैं, उन्हें वेट लॉस करने में हेल्प मिलती है। इसमें कैलोरी कम और फायबर की मात्रा ज्यादा होती है।

पके आम में कौन से तत्व होते हैं?

आम

अगर हम बात करें पके आम की तो इसमें फ्रक्टोज, ग्लूकोज, विटामिन A और C, पोटैशियम, मैग्नीशियम जैसे जरूरी तत्व होते हैं। पका आम शरीर को एनर्जी देता है और पेट भी भरता है। इसे खाने के भी कई फायदे हैं, चलिए जानते हैं-

आंखों की सेहत

पके आम में विटामिन ए की मात्रा अच्छी होती है, जो आंखों के लिए फायदेमंद माना जाता है। विटामिन ए आंखों की रोशनी बढ़ाता है, जिन लोगों की आंखें कमजोर हैं, उन्हें पका आम खाना चाहिए।

नेचुरल शुगर का स्रोत

अगर आपको शुगर की क्रेविंग ज्यादा होती है, तो आम खाएं। इसमें मौजूद नेचुरल शुगर शरीर में जल्दी पच जाती है और एनर्जी भी देती है। इससे शुगर क्रेविंग काफी कम हो जाती है और नुकसान भी नहीं होता। हालांकि, डायबिटीज के मरीजों को पका आम ज्यादा नहीं खाना चाहिए।

हार्ट के लिए हेल्दी

पका हुआ आम दिल की सेहत को दुरुस्त रखता है। इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है और सर्कुलेशन को बेहतर करता है। साथ ही इससे वजन भी बढ़ता है, जो लोग वेट गेन करना चाहते हैं। वो पका आम ही खाएं।

कौन सा ज्यादा फायदेमंद?

दरअसल, पका और कच्चा दोनों ही आम सेहत के लिए बढ़िया है। कच्चा आम आपको गर्मी-लू से बचाएगा और शरीर में पानी की कमी को पूरा करेगा। लेकिन अगर आपको एसिडिटी, उल्टी, कब्ज, गैस की शिकायत रहती है, तो कच्चा आम काले नमक के साथ खाएं। पना पीते हैं, तो उसमें भी काला नमक ही डालें। इससे आपको पेट संबंधी समस्या नहीं होंगी।

पका आम खाने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलेगी और गर्मी में पका आम आपकी त्वचा को भी हेल्दी रखेगा। लेकिन पका आम डायबिटीज पेशेंट्स कम खा सकते हैं और इसे ज्यादा खाने से पेट खराब होने का खतरा भी रहता है। इसलिए पका आम खाएं लेकिन लिमिट में।

आम

खाने से पहले पानी में डुबोएं

बड़े-बुजुर्ग हमेशा कहते हैं कि आम की गर्मी निकालकर तब खाओ। कच्चा हो या पका आम दोनों में ही गर्मी होती है। खाने से पहले कुछ देर तक इन्हें ठंडे पानी में डुबोकर रखें। इससे आम की गर्मी निकल जाएगी और ये खाने लायक हो जाएगा। बिना ठंडा किए खाने से पेट खराब या फिर त्वचा संबंधी समस्याएं जैसे पिंपल्स, दाने हो जाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दांतों में रूट कैनाल करवाया है तो डॉक्टर की बताई ये 4 बातें जरूर मान लें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।