Brain Stroke: क्या होता है ब्रेन स्ट्रोक? जानिए 5 बड़े शुरुआती संकेत और बचाव के तरीके
दिग्गज अभिनेता सुदेश कुमार का 95 साल की उम्र में ब्रेन स्ट्रोक के कारण निधन हो गया। आज हम आपको ब्रेन स्ट्रोक क्या है और इसके शुरुआती लक्षण क्या होते हैं, सब बताने जा रहे हैं।

What Is Brain Stroke: दिग्गज अभिनेता सुदेश कुमार (Sudesh Kumar) का ब्रेन स्ट्रोक के कारण 95 साल की उम्र में निधन हो गया। सुदेश ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दीं और कुछ को प्रोड्यूस भी किया। आज हम एक्टर की मौत का कारण बना ब्रेन स्ट्रोक के बारे में बात करने जा रहे हैं। ब्रेन स्ट्रोक सिर्फ बुजुर्गों को ही नहीं बल्कि युवाओं को भी अपनी चपेट में ले रहा है। आखिर क्या है ब्रेन स्ट्रोक और ये क्यों होता है? इसके शुरुआती लक्षणों को कहीं हम नजरअंदाज तो नहीं कर रहे हैं, यहां सब कुछ हम आपको बताने जा रहे हैं।
क्या होता है ब्रेन स्ट्रोक
ब्रेन स्ट्रोक एक गंभीर मेडिकल स्थिति है, जब दिमाग (brain) तक जाने वाली खून की सप्लाई अचानक रुक जाती है या बहुत कम हो जाती है। इससे दिमाग की नसों को ऑक्सीजन नहीं मिल पाता और वे तेजी से डैमेज होने लगती हैं। यह स्थिति जानलेवा भी हो सकती है या सिर्फ विकलांगता का कारण बन सकती है।
ब्रेन स्ट्रोक दो प्रकार के होते हैं
इस्केमिक स्ट्रोक (Ischemic Stroke) – जब ब्लड क्लॉट बन जाता है
हेमरेजिक स्ट्रोक (Hemorrhagic Stroke) – जब ब्रेन की नस फट जाती है
शुरुआती लक्षण क्या होते हैं
ब्रेन स्ट्रोक के कारण लाखों लोगों की मौतें हर साल होती हैं और कई लोग इसके लक्षणों को पहचान नहीं पाते हैं। आजकल ब्रेन स्ट्रोक का खतरा युवाओं में भी देखने को मिल रहा है। ओवर स्ट्रेस या खराब लाइफस्टाइल के कारण भी ये हो सकता है। चलिए आपको इसके खास लक्षणों के बारे में बताते हैं।
- सिरदर्द और चक्कर आना- बिना किसी कारण के सिरदर्द होना या फिर चक्कर आना। कई बार मामूली सिरदर्द और चक्कर को हम नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन अगर ये 2-4 दिन लगाना बना हुआ है, तो खतरनाक हो सकता है।
- आवाज में बदलाव- ब्रेन स्ट्रोक के शुरुआती लक्षणों में से एक है बोलने में बदलाव। कई लोगों के बोलने में बदलाव होते हैं, जैसे शब्द समझ नहीं आते या क्या बोल रहे हैं सुनाई नहीं देता। अगर ऐसा कुछ हो तो फौरन डॉक्टर को दिखाएं।
- चलने में परेशानी- अचानक से आपको चलने में परेशानी होने लगे और पैर कपकपाने लगे, इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें। जैसे चलते-चलते बार-बार गिरना या बैलेंस बिगड़ना जैसी चीजें इसमें होती हैं।
- हाथ-पैर या कुछ सुन्न होना- ब्रेन स्ट्रोक के खास और जरूरी लक्षणों में से एक है सुन्नपन। हाथ, पैर या कोई अंग सुन्न होना। ब्रेन स्ट्रोक जब होता है तब दिमाग सही से काम नहीं करता और शरीर के कुछ हिस्से सुन्न होने लगते हैं।
- आंखों पर असर- ब्रेन स्ट्रोक होने पर आंखों पर भी असर होता है। आंखों से धुंधला या कम दिखाई देता है। स्ट्रोक के दौरान आंखों की नसों पर असर पड़ सकता है, जिससे अचानक ब्लर्ड विजन या हल्का दिखाई देने लगता है।
बचाव के तरीके क्या हैं
-बाहर का ऑयली और प्रोसेस्ड फूड कम खाएं
-कम नमक, कम तेल और ज्यादा फल-सब्जियां खाएं
-रोजाना करीब 20-30 मिनट तक एक्सरसाइज करें
-स्मोकिंग और ज्यादा शराब स्ट्रोक का खतरा बढ़ाते हैं
-ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखें
क्या करें
अगर इनमें से कोई भी लक्षण आपके शरीर में दिखाई देते हैं, तो फौरन डॉक्टर से सलाह लें। ब्रेन स्ट्रोक अचानक होता जरूर है, लेकिन शरीर पहले ही इसके संकेत देने लगता है। ऐसे में आप इन्हें नजरअंदाज बिल्कुल ना करें।
नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन