चिकन खाने के शौकीन हो जाएं सावधान! ये 6 हिस्से बढ़ा सकते हैं मोटापा, जानिए क्या खाएं और क्या नहीं
चिकन हेल्दी और प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है, लेकिन इसके कुछ हिस्से तेजी से वजन बढ़ा सकते हैं। जानिए चिकन के कौन से 6 अंग मोटापा बढ़ाते हैं और कौन-से हैं हेल्दी ऑप्शन।

चिकन प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है और ज्यादातर लोग इसे खाना पसंद भी करते हैं। कई लोग चिकन ब्रेस्ट खाना पसंद करते हैं, तो कई लेगपीस। अगर आप इसे अच्छे से धोकर पकाकर खाते हैं, तो इससे शरीर को कई ऐसे तत्व मिलते हैं, जो मसल्स बिल्डिंग और बाकि चीजों के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें खासतौर पर विटामिन बी6, बी12, नियासिन, आयरन, जिंक, सेलेनियम, फॉस्फोरस,अमीनो एसिड जैसे तत्व होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं चिकन का हर हिस्सा खाने लायक नहीं होता। चिकन के कुछ भाग ऐसे होते हैं जिनमें फैट और कैलोरी काफी ज्यादा होती है, जो वजन बढ़ाने का कारण बन सकते हैं। अगर आप फिट रहना चाहते हैं और वजन कंट्रोल में रखना हैं, तो चिकन के कुछ हिस्सों को बिल्कुल भी ना खाएं। इन हिस्सों को खाने से ना सिर्फ मोटापा बढ़ेगा बल्कि यहां मौजूद खतरनाक बैक्टीरिया आपको बीमार भी कर सकते हैं।
किन हिस्सों को खाने से बचें
डॉक्टर्स का कहना है कि चिकन के कुछ हिस्से उसके शरीर में जमा गंदगी को फिल्टर कर बाहर निकालने के लिए बने होते हैं। अगर आप वही हिस्से खा लेंगे तो ये नुकसान करेंगे। कुछ अंग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें अगर आप सही से पकाकर नहीं खाते हैं, तो भी नुकसानदायक हो सकते हैं। चलिए जानते हैं आखिर ये 6 हिस्से कौन से हैं-
- 1- चिकन स्किन
चिकन की स्किन (त्वचा) स्वाद में भले ही क्रिस्पी और टेस्टी लगती हो, लेकिन यह चिकन का सबसे ज्यादा फैट वाला हिस्सा होता है। स्किन के नीचे सैचुरेटेड फैट (Saturated Fat) और कैलोरी की मात्रा काफी अधिक होती है, जो सीधे तौर पर आपका वजन बढ़ा देगी। अगर चिकन स्किन को डीप फ्राई या ज्यादा तेल में पकाया जाए, तो इसकी कैलोरी और भी बढ़ जाती है। इस तरह का खाना ट्रांस फैट और बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को बढ़ा सकता है।

- 2- फेफड़े
अगर आप क्लीन और लो फैट वाली डायट लेते हैं, तो चिकन के फेफड़े बिल्कुल ना खाएं। फेफड़े शरीर का वह अंग हैं जो हवा के जरिए आने वाले धूल, बैक्टीरिया को बाहर किया जाता है, तो जाहिर है फेफड़ों में भी ये जमा होता है। अगर आप इसे बिना सही से साफ किए और पकाए खा लेते हैं, तो ये नुकसान करेगा। इसमें प्रोटीन तो होता है लेकिन ब्रेस्ट जितना बैलेंस्ड नहीं होता। चिकन के फेफड़े खाने से वही बैक्टीरिया आपके शरीर में आ सकते हैं।
- 3- चिकन थाई
कई लोग लेगपीस के साथ चिकन थाई भी खाना खूब पसंद करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं, इसमें भी फैट और कैलोरी ज्यादा होती है। ये आपका वजन आसानी से बढ़ा सकती है। चिकन थाई यानी जांघ वाला हिस्सा स्वाद में काफी जूसी और सॉफ्ट होता है लेकिन न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक, ये डार्क मीट कैटेगरी में आता है। वेट लॉस कर रहे लोगों को ये अंग नहीं खाना चाहिए।
- 4- चिकन की आंतें
कई हिस्सों में चिकन की आंतों को भी लोग खाते हैं लेकिन चिकन की आंतों को सही तरीके से साफ न किया जाए, तो इनमें हानिकारक बैक्टीरिया (जैसे साल्मोनेला) मौजूद रह सकते हैं, जो फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकते हैं। अगर आप इन्हें ज्यादा तेल-मसाले में पकाकर खाते हैं, तो ये दोगुना नुकसानदायक हो सकती है।
- 5- चिकन का सिर-पूंछ
कई लोग चिकन का सिर प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए खाना पसंद करते हैं लेकिन ये भी नुकसानदायक होता है। चिकन के सिर में बहुत कम मांस होता है और इसमें पोषण जैसे प्रोटीन भी कम ही होता है। सिर की सफाई ठीक से न हो तो बैक्टीरियल कंटैमिनेशन का जोखिम भी रहता है। उसकी पूंछ में खूब फैट पाया जाता है, इसे खूब तेल में पकाकर खाते हैं, तो वजन बढ़ेगा।
- 6- चिकन के पंजे
चिकन के पंजे (चिकन फीट) कई जगहों पर सूप, करी या स्ट्रीट फूड के रूप में काफी पसंद किया जाता है। चिकन के पंजों में कोलेजन (Collagen) भरपूर मात्रा में होता है, जो स्किन, बाल और जोड़ों के लिए फायदेमंद माना जाता है। साथ ही इसमें फैट और कैलोरी भी भरपूर पाई जाती है, अगर आप तेल-मसाले में पकाकर इसे खाते हैं, तो फैट बढ़ेगा। चिकन के पंजे जमीन के संपर्क में रहते हैं, इसलिए इनमें गंदगी और बैक्टीरिया होने की संभावना ज्यादा होती है। इसे बिना सही से साफ किए खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है।
क्या खाएं
आप चिकन ब्रेस्ट, ग्रिल्ड या उबला चिकन खाएं और बिना स्किन वाला चिकन बेस्ट रहेगा। ध्यान रखें कि चिकन को पहले अच्छे से धोएं, इससे जमा खून और गंदगी सब साफ हो जाएगा। फिर इसे कम मसालों और तेल में अच्छे से पकाएं। चिकन हमेशा सलाद और फाइबर के साथ खाएं। गर्मी में खासतौर पर हफ्ते में 2-3 बार ही चिकन खाएं।
नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन