न्यूट्रीशनिस्ट ने बताया अलसी के बीज खाने का सही समय, पूरे फायदे चाहिए तो जरूर जान लें!
Best Time to Eat Flax Seeds: सभी जानते हैं कि अलसी के बीज हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं। लेकिन सवाल है कि क्या इन्हें कभी भी खाया जा सकता है या कोई निश्चित समय है? आइए जानते हैं इसपर न्यूट्रीशनिस्ट का क्या कहना है।

सभी जानते हैं कि अलसी के बीज यानी फ्लैक्स सीड्स हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं। ये ओमेगा थ्री फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम, आयरन, लिगनेन (एक तरह का एंटीऑक्सीडेंट) और कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। हार्ट हेल्थ हो या डायबिटीज, कब्ज हो या स्किन और हेयर हेल्थ, इनके कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं। अब इनके फायदे तो आपने जान लिए लेकिन सवाल है कि क्या इन्हें कभी भी खाया जा सकता है या कोई निश्चित समय है? इसी सवाल का जवाब देते हुए न्यूट्रीशनिस्ट दीपशिखा जैन बताती हैं कि अगर आपको फ्लैक्स सीड्स के पूरे फायदे चाहिए, तो इन्हें सही समय पर खाना जरूरी है। आइए विस्तार से जानते हैं।
सही समय पर अलसी के बीज खाना है जरूरी
न्यूट्रीशनिस्ट दीपशिखा कहती हैं कि अगर आपको अलसी के बीज के पूरे हेल्थ बेनिफिट्स चाहिए तो इन्हें सही समय पर खाएं। मोटे तौर पर इन्हें आप 3 समय ले सकते हैं। अपनी बॉडी की जरूरतों के हिसाब से तय करें कि आपको इन्हें कब लेना है। साथ ही ये भी ध्यान रखें कि रोजाना 1 या 2 चम्मच से ज्यादा इनका सेवन ना करें। तो चलिए अब जानते हैं कि कब-कब आप अलसी के बीजों का सेवन कर सकते हैं।
सुबह खाली पेट ले सकते हैं
न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि आप सुबह उठते ही खाली पेट भी अलसी के बीज ले सकते हैं। इसके लिए इनका पाउडर बना लें और एक गिलास पानी में एक चम्मच पाउडर मिक्स कर के पी जाएं। इनमें भरपूर मात्रा में ओमेगा थ्री फैटी एसिड मौजूद होता है, जो फैट का अच्छा सोर्स है और आपकी गट हेल्थ को इंप्रूव करता है। वहीं ये आपकी ब्लड शुगर को भी स्टेबलाइज करने में मदद करता है।
खाने से पहले भी ले सकते हैं अलसी के बीज
अलसी के बीजों का सेवन आप खाने से पहले भी कर सकते हैं। इनमें फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है, इसलिए ये आपके पेट को भी भरा हुआ रखते हैं। इससे आप ओवरइटिंग करने से बच जाते हैं। अगर वेट लॉस जर्नी पर हैं, तो फ्लैक्स सीड्स खाने की ये टाइमिंग आपके लिए बेस्ट हो सकती है।
मिड स्नैक के रूप में कंज्यूम करें
फ्लैक्स सीड्स को आप मिड स्नैक के तौर पर भी कंज्यूम कर सकते हैं। इसके लिए आप इन्हें किसी भी फ्रूट या योगर्ट के साथ मिक्स कर के ले सकते हैं। ये कॉम्बिनेशन आपकी गट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद है। शाम को या लंच से पहले हल्की भूख लगती है, तो उल्टे-सीधे स्नैक खाने के बजाए ये हेल्दी कॉम्बिनेशन ट्राई करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन