अंबानी हॉस्पिटल के गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट ने चेताया, इन तरीकों से न पिएं चाय वरना सड़ने लगेगी आंत Stop drinking tea In wrong way ambani hospital gastroenterologist Dipak Bhangale warns for liver and gut health, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

अंबानी हॉस्पिटल के गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट ने चेताया, इन तरीकों से न पिएं चाय वरना सड़ने लगेगी आंत

भारत में चाय एक इमोशन माना जाता है, जो हर खास मौके पर चलता है। सुबह की शुरुआत और शाम की थकान मिटाने के लिए चाय सबका साथी है लेकिन ज्यादा चाय पीना पेट के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसा कोकिलाबेन अस्पताल के डॉक्टर का कहना है।

Wed, 5 Nov 2025 07:33 AMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
अंबानी हॉस्पिटल के गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट ने चेताया, इन तरीकों से न पिएं चाय वरना सड़ने लगेगी आंत

भारत में हर छोटी-बड़ी बात पर चाय की फरमाइश होती है। सुबह की शुरुआत से लेकर शाम की थकान मिटाने तक के लिए चाय ही एक जरिया है। कई लोगों को ज्यादा दूध वाली चाय पसंद आती है, तो कुछ को कड़क। कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट और हेपेटोलॉजिस्ट डॉ. दीपक भांगले ने ज्यादा चाय पीने वालों को चेतावनी दी है। उनका कहना है कि ज्यादा चाय पीना तो नुकसानदायक है ही साथ ही अगर आप गलत तरीके से चाय पीते हैं, तो पेट के लिए ये अच्छा नहीं है।

कैसे पीते हैं

डॉक्टर दीपक के मुताबिक, ज्यादातर लोग सुबह उठते ही खाली पेट चाय पी लेते हैं और वो भी बिल्कुल कड़क। चाय के साछ बिल्कुट, नमकीन या मठरी खा लेते हैं। चाय पीने का ये तरीका आपके लिवर को धीरे-धीरे डैमेज कर सकती है और आंतों के लिए भी खराब है। दरअसल, चाय में टैनिन नाम का तत्व होता है, जो शरीर में घुल जाता है। अगर आप ज्यादा कड़क चाय पीते हैं, तो ये पेट में एसिडिटी और सीने में जलन का कारण बन सकती है।

चाय और स्नैक्स

चाय के साथ मसालेदार, तने-भुने या नमकीन जैसे स्नैक्स खाते हैं, तो ये पेट की झिल्ली को कमजोर करता है। ऐसे में पेट में एसिड ज्यादा बनेगा और खाना देर से पचेगा। फिर आपको पेट दर्द, अपच, कब्ज की समस्या बनी रहेगी।

कैसे पीनी चाहिए चाय-

डॉक्टर भांगले का कहना है कि चाय पीना थोड़ा कम कर सकते हैं, तो बेहतर है। अगर नहीं कर पाते तो चाय कभी खाली पेट न पिएं और हल्के नाश्ते के साथ लें। नाश्ते में आप कुछ हेल्दी ऑप्शन चुनें। सुबह पहले गुनगुना पानी पी लें और फिर चाय पी सकते हैं। हर्बल या अदरक वाली चाय पिएं और उसमें शक्कर कम डालें। सफेद चीनी आंतों के गुड बैक्टीरिया का खत्म कर देती है।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ये 4 भारतीय नाश्ते हैं सेहत के लिए परफेक्ट, शरीर में पूरे दिन रहेगी एनर्जी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।